Watch and Earn apps Scam: सोशल मीडिया पर रोजाना 'रील्स देखो और पैसे कमाओ' जैसे एड स्क्रीन पर आते ही रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर बैठे मोटी कमाई का यह शॉर्टकट असल में आपके बैंक अकाउंट को खाली करने वाला एक डिजिटल स्कैम हो सकता है. साइबर अपराधी मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई को अपनी जेब में डाल देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ठग ये स्कैम कैसे करते हैं और इससे कैसे सेफ रहा जा सकता है. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: अब शॉपिंग के लिए नहीं पड़ेगी किसी पार्टनर की जरूरत! दिल्ली के बाजारों में किराये पर मिलेगा हेल्पर, बैग उठाने के लिए देने होंगे इतने पैसे
कैसे होता है स्कैम?
साइबर अपराधी लोगों को ऐसी ऐप्स फर्जी रिवॉर्ड और जल्दी पैसा कमाने वाले ऐप्स के जरिए निशाना बना रहे हैं. ये ऐप्स रील या वीडियो देखने पर कमाई का लालच देते हैं. इसके बाद जब यूजर्स ये ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं तब गैरजरूरी परमिशन मांगी जाती हैं जिसके जरिए कई जरूरी डिटेल्स शेयर हो जाती हैं. फिर यूजर्स को वीडियो देखने पर आसानी से कमाई का लालच दिया जाता है और पैसा विड्रॉ करने पर फर्जी पेमेंट ऐप का पॉपअप आता है. इस पॉपअप पर क्लिक करते ही फेक APK फाइल डाउनलोड होने लगती है. ये ऐप बैंकिंग डिटेल्स और पर्सनल डाटा का एक्सेस ले लेती हैं.
सेफ रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- पैसा कमाने वाली अनजान ऐप्स पर बिल्कुल भी भरोसा न करें.
- किसी भी पॉपअप या अनऑथराइज्ड लिंक से APK फाइल डाउनलोड करें.
- ऐप इंस्टॉल करते समय परमिशन ध्यान से चेक करें.
- स्क्रीन एक्सेस, SMS, बैंकिंग या एक्सेसिबिलिटी परमिशन सोच-समझकर दें.
- सोशल मीडिया विज्ञापन और फेक रिव्यू देखकर एप इंस्टॉल करने से बचें.
- अगर कोई आसानी से पैसा देने का वादा करे तो ज्यादा सावधान हो जाएं.
साइबर फ्रॉड हो जाएं तो क्या करें?
अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के साइबर फ्रॉड से शिकार हो जाए तो तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें और 1930 पर डायल करें.
यह भी पढ़ें: अब दिल्ली में प्रदूषण से नहीं घुटेगा दम! राजधानी में यहां लगाए गए नए Air Purifier सिस्टम, जानिए कैसे करेंगे हवा साफ














