Free Public Wifi: पूरे देश में लोगों को इंटरनेट की सुविधा मिल सके इसके लिए सरकार बड़ा कदम उठा रही है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने PM-WANI यानी प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस योजना में कई बड़े बदलाव करने की घोषणा की है. इन बदलाव का मकसद देशभर में पब्लिक वाई-फाई को सस्ता और हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध बनाना है, ताकि लोग इंटरनेट सुविधा का आसानी से लाभ उठा सकें. आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं...
अब QR कोड से कर सकेंगे लॉग इन
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसी पब्लिक जगहों पर पब्लिक वाई-फाई को कनेक्ट करने के लिए एक बड़े प्रोसेस को फॉलो करना पड़ता है. लेकिन अब PM-WANI को आप QR कोड स्कैन कर आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे. QR लॉगिन की मदद से अब यूजर्स अपने लैपटॉप और दूसरे डिवाइस को भी PM-WANI वाई-फाई से आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे. इसके लिए बस लॉगिन पेज पर दिए गए QR कोड को स्मार्टफोन से स्कैन करना होगा और इंटरनेट कनेक्ट हो जाएगा. इससे लॉगिन प्रोसेस तेज होगा और सिक्योरिटी भी पहले से बेहतर होगी.
सार्वजनिक उपयोग के लिए वाई-फाई को सरल और अधिक सुलभ बनाने के लिए पीएम-वाणी में आम नागरिकों के अनुकूल कई प्रमुख सुधार किए गए हैं
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 26, 2026
🔹क्यूआर-आधारित लैपटॉप लॉगिन, लचीली अल्पकालिक योजनाएं और मानकीकृत पीएम-वाणी हॉटस्पॉट नाम प्रस्तुत किए गए हैं
🔹समावेशी डिजिटल संपर्क को सक्षम बनाने के…
15, 30 और 60 मिनट वाले प्लान
लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने PM-WANI वाई-फाई के लिए शॉर्ट टर्म प्लान भी लॉन्च किए हैं. ये शैशे स्टाइल प्लान होंगे जो 15, 30 और 60 मिनट की वैलिडिटी के साथ आएंगे. इनकी मदद से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी पब्लिक प्लेस पर वाई-फाई एक्सेस करना आसान होगा.
बदले जाएंगे पब्लिक Wi-Fi का नाम
साइबर फ्रॉड और अन्य तरीके के स्कैम से लोगों को बचाने के लिए भी बदलाव किए गए हैं. नकली नेटवर्क से लोगों को बचाने के लिए अब सभी फर्जी होटस्पॉट (Hotspot) के नाम को बदला जाएगा. अब आधिकारिक होटस्पॉट के नाम में PMWANI ब्रांडिंग जरूर की जाएगी. इससे सेफ वाई-फाई को पहचानना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 9 साल का इंतजार खत्म, मिनटों में तय होगा मयूर विहार से AIIMS का सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं