दिनभर AC चलाने पर कितना आता है बिजली बिल? 1 टन और 1.5 टन एसी की पूरी गणित समझिए

दिनभर AC चलाने से कितना बिजली बिल आता है, ये AC की क्षमता, स्टार रेटिंग और तापमान सेटिंग पर निर्भर करता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर बिजली की अच्छी बचत की जा सकती है. आइए समझते हैं 1 टन और 1.5 टन का एसी कितनी बिजली खपत करता है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1 दिन में कितनी बिजली खपत करता है AC?

AC Electricity Consumption: गर्मी लगातार बढ़ रही है और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. देशभर के कई शहरों में तो पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में ज्यादातर लोग घर और ऑफिस में घंटों AC चला रहे हैं. लेकिन AC इस्तेमाल करते समय सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर पूरा दिन AC चलाने पर कितना बिजली बिल आता है. कई लोग बिना जानकारी के AC को बहुत कम तापमान पर चलाते रहते हैं, जिसकी वजह से बिजली का बिल तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि सही तापमान, सही स्टार रेटिंग और सही इस्तेमाल से बिजली की अच्छी बचत की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड खो जाए तो कैसे रिकवर करें Aadhaar Number? जान लें SMS और ईमेल से निकालने का तरीका

AC की क्षमता से तय होती है बिजली की खपत

AC कितना बिजली खर्च करेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका AC कितने टन का है और उसकी स्टार रेटिंग क्या है. अगर आपके घर में 1 टन का 3-स्टार इन्वर्टर AC लगा है और उसे 24 से 25 डिग्री तापमान पर चलाया जाता है, तो ये हर घंटे करीब 0.8 से 1.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. ऐसे में दिनभर लगातार चलाने पर इसकी खपत लगभग 8 से 12 यूनिट तक पहुंच सकती है. वहीं 1.5 टन AC की बात करें तो इसकी बिजली खपत ज्यादा होती है. आमतौर पर ये AC प्रति घंटे करीब 1.2 से 1.8 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है. इसलिए बड़े कमरे में गलत क्षमता वाला AC लगाने से बिल और ज्यादा बढ़ सकता है.

Photo Credit: (Photo: Canva)

स्टार रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक का फायदा

आजकल बाजार में 5-स्टार रेटिंग वाले AC तेजी से पसंद किए जा रहे हैं. ये सामान्य 3-स्टार AC के मुकाबले कम बिजली खर्च करते हैं. वहीं इन्वर्टर तकनीक वाले AC कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को कम-ज्यादा करते रहते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन्वर्टर AC सामान्य मॉडल के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत तक बिजली बचा सकते हैं.

Advertisement

AC चलाते समय ये बातें रखें ध्यान

  • अगर आप AC को 24°C या 25°C पर सेट करते हैं तो ये बिजली बचाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.
  • बहुत कम तापमान पर AC चलाने से कंप्रेसर लगातार पूरी ताकत से काम करता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है.
  • इसके अलावा कमरे को पूरी तरह बंद रखें और भारी पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए.
  • AC का एयर फिल्टर हर 15 दिन में साफ करना भी जरूरी है, क्योंकि गंदे फिल्टर की वजह से मशीन ज्यादा बिजली खींचती है.
  • रात में सोते समय स्लीप मोड या टाइमर का इस्तेमाल करना भी बिजली बिल कम करने में मदद करता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
UP में नमाज पर संग्राम! चुनाव 2027 पर होगा असर? | CM Yogi | NDTV India | Latest
Topics mentioned in this article