विज्ञापन

Delhi SIR 2026: लास्ट SIR में आपका नाम है या नहीं? ECINET ऐप से ऐसे करें तुरंत चेक

दिल्ली में SIR 2026 शुरू हो चुका है. अब हर वोटर के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि मेरा नाम पुरानी वोटर लिस्ट में है या नहीं. अगर नहीं है, तो कहां और कैसे मिलेगा. चुनाव आयोग ने इसके लिए एक ऐप बनाया है. जिससे आप घर बैठे मोबाइल से ही पूरा डेटा जुटा सकेंगे.

Delhi SIR 2026: लास्ट SIR में आपका नाम है या नहीं? ECINET ऐप से ऐसे करें तुरंत चेक
SIR में इस तरह चेक करें अपना नाम.
फाइल फोटो.

Delhi SIR 2026: अगर आप दिल्ली में वोटर हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR 2026) के तहत वोटर लिस्ट को दोबारा अपडेट किया जा रहा है. चुनाव आयोग के इस अभियान का मकसद है कि दिल्ली के हर असली वोटर का नाम वोटर लिस्ट में हो और किसी भी फर्जी व्यक्ति का नाम इसमें न जुड़ पाए. इसका फॉर्म भरने के लिए आपको लास्ट SIR की डिटेल्स चाहिए, क्योंकि उसी से आपकी पुरानी वोटर एंट्री मिलती है, जो फॉर्म भरते समय काम आती है. अगर आप दूसरे राज्य से आए हैं, तो भी रिकॉर्ड मिल जाता है. अगर ये जानकारी आपके पास नहीं है तो प्रॉब्लम आ सकती है. ऐसे में पुराने वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए आपको कहीं जाने या परेशान होने की जरुरत नहीं है. यह काम आप घर बैठे ECINET ऐप या वोटर पोर्टल से भी कर सकते हैं. जानिए कैसे.

SIR क्या है और दिल्ली में कब से शुरू हो रहा है

यह वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा और अपडेटेड बनाने का अभियान है. दिल्ली में घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का काम 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगा. इसमें चुनाव आयोग के अधिकारी यानी बीएलओ (Booth Level Officer) आपके घर आएंगे. आपको एक एनुमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) यानी गणना फॉर्म देंगे. आपको इसे भरकर उन्हें वापस देना होगा. आप चाहें तो इस फॉर्म को ऑनलाइन भी भर सकते हैं.

  • Delhi SIR 2026 के लिए जरूरी डेट्स
  • बीएलओ का घर-घर दौरा और फॉर्म भरना- 30 जून से 29 जुलाई
  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन- 5 अगस्त
  • फाइनल वोटर लिस्ट जारी- 7 अक्टूबर

दिल्ली SIR 2026 में किसे शामिल किया जा रहा है और क्या फायदा होगा

हर वो नागरिक जो 1 अक्टूबर तक 18 साल या उससे ऊपर का हो रहा है, उसका नाम इस लिस्ट में जोड़ा जाएगा. इससे फायदा यह होगा कि पहले एक पोलिंग बूथ पर 1500 वोटर्स होते थे, जिससे बहुत भीड़ होती थी. अब चुनाव आयोग ने इसे घटाकर 1200 वोटर्स कर दिया है, ताकि आपको वोट डालने में आसानी हो.

आपको कौन-सी 3 चीजें नोट करके रखनी हैं

जब बीएलओ आपके घर आएं या जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरें, तो आपके पास पिछली वोटर लिस्ट (Last SIR) की कुछ जरूरी जानकारियां होनी चाहिए. आपको अपने या अपने परिवार के पुराने रिकॉर्ड से 3 चीजें ढूंढकर नोट करनी हैं. असेंबली कांस्टीट्यूएंसी नंबर (Assembly Constituency Number), पोलिंग स्टेशन नंबर या पार्ट नंबर (Polling Station-Part Number) और सीरियल नंबर (Serial Number). इनके अलावा इस फॉर्म को जमा करने के लिए आपको किसी भी तरह का डाक्यूमेंट लगाने की जरूरत नहीं है. अगर आप देखना चाहते हैं कि पुराने रिकॉर्ड (लास्ट SIR) में आपका या आपके परिवार का नाम है या नहीं, तो आपको कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप अपने फोन से मिनटों में इसे चेक कर सकते हैं. 

ECINET ऐप से लास्ट SIR में अपना नाम कैसे चेक करें

1. सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाएं और चुनाव आयोग का ऑफिशियल ECINET ऐप डाउनलोड करें. 

2. आप चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर भी जा सकते हैं.

3. ऐप या वेबसाइट खोलने के बाद आपको 'Search Your Name in Last SIR' (लास्ट एसआईआर में अपना नाम खोजें) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

4. अब उस राज्य का नाम चुनें जहां आप या आपके माता-पिता या दादा-दादी पहले वोटर थे. इसके बाद अपना जिला और असेंबली एरिया चुनें.

5. वोटर का पूरा नाम, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर जैसी जो भी जानकारी आपके पास है, उसे वहां बॉक्स में भरें.

6. अब 'Search' बटन पर क्लिक करें. 

7. जैसे ही आपकी स्क्रीन पर नाम और बाकी डिटेल्स आ जाएं, तो कांस्टीट्यूएंसी नंबर, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर डालें.

दिल्ली SIR 2026 से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

सवाल 1: मैं तो 2002 के बाद दूसरे राज्य (जैसे यूपी या बिहार) से दिल्ली आया हूं, मेरा नाम कैसे मिलेगा

जवाब: दिल्ली का साल 2002 का पुराना रिकॉर्ड तो दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है. लेकिन अगर आप बाद में आए हैं, तो आप voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाएं. वहां आप अपने पुराने राज्य की साल 2002, 2003 या 2005 की लिस्ट (जब वहां लास्ट SIR हुआ था) में अपना या अपने माता-पिता का नाम सर्च करके डिटेल्स निकाल सकते हैं.

सवाल 2: मेरा जन्म तो 2007 में हुआ है, मेरा पुराना रिकॉर्ड कैसे होगा

जवाब: घबराइए मत. अगर आपका जन्म 2007 में हुआ है तो जाहिर है पुराने रिकॉर्ड में आपका नाम नहीं होगा. ऐसी स्थिति में आप अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम सर्च करें और उनकी पुरानी डिटेल्स नोट करके रख लें. जब बीएलओ आएं, तो अपने फॉर्म में उनके रेफरेंस की डिटेल्स भर दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com