Delhi Police Traffic Advisory: अगर आप आज यानी 24 मई को दिल्ली में सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, आज जनजाति जागृति समिति लाल किले में 'जनजातीय सांस्कृतिक संगम' का आयोजन कर रही है. इस कार्यक्रम के लिए शोभा यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट से निकलकर लाल किला की ओर जाएंगी. इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होनी की संभावना है. इसके चलते सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और कुछ जगहों पर यातायात में बदलाव या प्रतिबंध लगाए जाएंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि किसी तरह की समस्या का न सामना करना पड़े.
यह भी पढ़ें: ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, पहले अपने देश लौटें, जानिए US के नए इमिग्रेशन नियम क्या हैं?
इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली की इन सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.
- GT करनाल रोड (लाला हरदेव सहाय मार्ग): शास्त्री पार्क से तिस हजारी – दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक
- बुलेवार्ड रोड: खोया मंडी यू-टर्न से रिंग रोड (युधिष्ठिर सेतु के नीचे) – 12 से 2 बजे तक
- शामनाथ मार्ग – 12 से 4 बजे तक
- लोथियन रोड – 12 से 5 बजे तक
- हैमिल्टन रोड: पुल डफरिन से केला घाट – 12 से 4 बजे तक
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग: कोडिया पुल से छत्ता रेल – 12 से 5 बजे तक
- नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल (दोनों तरफ) – दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक
- जेएलएन मार्ग: अजमेरी गेट से गुरु नानक चौक – 12 से 5 बजे तक
- चमन लाल मार्ग – 12 से 4 बजे तक
- आसफ अली रोड: तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट – 12 से 4 बजे तक
- जवाहरलाल नेहरू मार्ग: राजघाट से दिल्ली गेट – 12 से 4 बजे तक
- निषाद राज मार्ग (दोनों तरफ) – दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक
- मिंटो रोड: रेड लाइट से कमला मार्केट तक – 12 से 4 बजे तक
- डीबीजी रोड: झंडेवाला से अजमेरी गेट – 12 से 2 बजे तक
- राजपुरा रोड और आसपास की सड़कें
- रिंग रोड और सलीमगढ़ बाईपास: चंदगी राम अखाड़ा से आईपी फ्लाईओवर तक
- आईटीओ चौक
- बीएसजेड मार्ग
- डीडीयू मार्ग
- मिंटो रोड
- श्रद्धानंद मार्ग
- चावड़ी बाजार रोड
- देशबंधु गुप्ता मार्ग
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 23, 2026
Traffic movement is likely to remain affected in Central & North Delhi on 24.05.2026 due to “Janjati Saanskritik Samagam” at Red Fort and multiple Shobha Yatras proceeding towards the venue.
📍 Restrictions/diversions will remain in place on major stretches… pic.twitter.com/4Ey8EELN0x
जान लें ट्रैफिक डायवर्जन
- रंजीत सिंह फ्लाईओवर और रंजीत सिंह मार्ग पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बसें और कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे, इनको ITO और IP मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
- दिल्ली गेट चौक से लाल किला और राजघाट की ओर जाने वाला ट्रैफिक दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक बंद रहेगा.
- ISBT कश्मीरी गेट जाने वाले लोग युधिष्ठिर सेतु के नीचे से रिंग रोड का इस्तेमाल करें.
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन/अजमेरी गेट जाने वाले लोग डीबीजी रोड से बचें और पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड व भवभूति मार्ग का इस्तेमाल करें.
- डीबीजी रोड (झंडेवाला से अजमेरी गेट) पर 12 से 4 बजे तक बस और कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे.
- मिंटो रोड रेड लाइट से आने वाला ट्रैफिक आगे जाने के लिए भवभूति मार्ग और डीडीयू मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
ट्रैफिक एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरी काम न हो तो तय समय के दौरान प्रभावित इलाकों में जाने से बचें. साथ ही सफर पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की प्लानिंग कर लें और अतिरिक्त समय जरूर रखें. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो और बस जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं