DMRC Old Clothes Collection Box: अगर आप दिल्ली मेट्रो से अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल अब आप दिल्ली मेट्रो पर अपने पुराने कपड़े भी जमा कर सकेंगे. दिल्ली सरकार की पर्यावरण बचाने की मुहीम में अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भी बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है. घरों में पड़े पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को सीधे कचड़े में फेंकने की जगह अब आप दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर जमा कर सकेंगे. इन कपड़ों को रिसाइकल किया जाएगा और उपयोगी प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे. आइए जानते हैं दिल्ली के किस-किस मेट्रो स्टेशन पर कपड़ों के लिए कलेक्शन बॉक्स लगेंगे...
इन स्टेशनों पर लगेंगे कलेक्शन बॉक्स
नई पहल के तहत दिल्ली के कुल मेट्रो स्टेशन पर कपड़ों के कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे. इन कलेक्शन पॉइंट्स को 'दिल्ली मेट्रो लेडीज वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (DMLWO) के नाम से जाना जाएगा. इन स्टेशनों में शाहदरा (रेड लाइन), मोहन एस्टेट (वायलेट लाइन), रोहिणी वेस्ट (रेड लाइन), लाजपत नगर (वायलेट और पिंक लाइन), मालवीय नगर (येलो लाइन), मयूर विहार फेज-I (ब्लू और पिंक लाइन), हौज खास (येलो और मैजेंटा लाइन), पंजाबी बाग वेस्ट (पिंक और ग्रीन लाइन), द्वारका (ब्लू लाइन) और शालीमार बाग (पिंक लाइन) मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

कपड़ों को अलग-अलग श्रेणी में बांटा जाएगा
मेट्रो स्टेशन पर लगे कलेक्शन बॉक्स के कपड़ों को कलेक्ट किया जाएगा और अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसके बाद इन कपड़ों को नॉन गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को दिया जाएगा ताकि, उनको रियूज किया जा सके और रिसाइकल कर नए प्रोडक्ट बनाए जा सकेंगे.
मेट्रो स्टेशन पर बेचे जाएंगे प्रोडक्ट
पहल के तहत इन पुराने कपड़ों से बने प्रोडक्ट्स को दिखाने और बेचने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर खास जगह उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग इन्हें खरीद सकें. इसके अलावा जो कपड़े उपयोग में नहीं आएंगे, उन्हें रिसाइक्लिंग यूनिट में भेजा जाएगा जहां से धागा, फाइबर और बाकि प्रोडक्ट बना सकेंगे. इससे कचरा भी कम होगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक एक बार सारी तैयारियां पूरी होने के बाद इस योजना को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पति और पत्नी के लिए LIC लाया नया प्लान : एक ही पॉलिसी में मिलेगी सुरक्षा और बचत, मिलेंगे कई फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं