विज्ञापन

अब शॉपिंग के लिए नहीं पड़ेगी किसी पार्टनर की जरूरत! दिल्ली के बाजारों में किराये पर मिलेगा हेल्पर, बैग उठाने के लिए देने होंगे इतने पैसे

CarryMen Service in Delhi Lajpat Nagar: दिल्ली के बाजारों में अब लोगों के लिए शॉपिंग करना काफी ज्यादा आसान हो गया है. दरअसल, दिल्ली में CarryMen सर्विस शुरू की गई है जिसमें ट्रेन्ड असिस्टेंट ग्राहकों के साथ बाजार में चलते हैं और उनके खरीदे हुए सामान को उठाने में मदद करते हैं.

अब शॉपिंग के लिए नहीं पड़ेगी किसी पार्टनर की जरूरत! दिल्ली के बाजारों में किराये पर मिलेगा हेल्पर, बैग उठाने के लिए देने होंगे इतने पैसे
दिल्ली के बाजारों में मिलेगी बैग उठाने की सर्विस

Shopping Assistant in Delhi Markets: क्या आप भी शॉपिंग के शौकीन हैं लेकिन भारी बैग उठाने के डर से बाजार जाने से कतराते हैं? या फिर आपका पार्टनर शॉपिंग के दौरान बैग उठाने के नाम पर बहाने बनाता है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए मददगार हो सकती है. अब राजधानी दिल्ली के बाजारों में आपको किराये पर पर्सनल शॉपिंग असिस्टेंट मिलेंगे. दरअसल, दिल्ली के एक स्टार्टअप ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में शॉपिंग को आसान बनाने के लिए नई सर्विस शुरू की है. इस सर्विस का नाम 'CarryMen' है, जिसमें ट्रेन्ड असिस्टेंट ग्राहकों के साथ बाजार में चलते हैं और उनके खरीदे हुए सामान को उठाने और खरीदारी के दौरान दूसरी जरूरी मदद करने का काम करते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 जून से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, स्मार्ट कार्ड होगा जारी

सामान उठाने के साथ मिलेंगे ये सुविधाएं

ग्राहक का सामान उठाने के साथ इस सर्विस में ग्राहक को अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. अगर ग्राहक खरीदारी करते-करते थक जाता है तो असिस्टेंट वहीं बाजार में आराम के लिए फोल्डिंग कुर्सी भी देगा. साथ ही गर्मी और बारिश से बचने के लिए छाता, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, पावर बैंक और पानी जैसी जरूरी मदद भी इस सर्विस में शामिल है.

ग्राहकों को कितने पैसे देने होंगे?

CarryMen सर्विस के लिए ग्राहक को आधे घंटे के लिए 79 रुपये देने होंगे और वे 1, 2, 3 या 4 घंटे का पैकेज चुन सकते हैं. इस दौरान असिस्टेंट उनके साथ पूरे समय रहता है और सामान उठाने, दुकानों तक पहुंचाने, खाने की लाइन में लगने, पार्किंग या मेट्रो गेट तक छोड़ने और जरूरत पड़ने पर बैठने की जगह ढूंढने में मदद करता है. हालांकि, एक असिस्टेंट मैक्सीमम 12 किलो तक वजन उठा सकता है. अगर सामान इससे ज्यादा हो, तो ग्राहक दूसरा असिस्टेंट बुक कर सकता है. साथ ही ये सर्विस अभी लाजपत नगर में भी उपलब्ध है, भविष्य में यह चांदनी चौक में भी शुरू हो सकती है.

बुजुर्ग लोग और गर्भवती महिलाओं के लिए मददगार

बताया जा रहा है CarryMen सर्विस का फायदा अधिकतर बुजुर्ग लोग और गर्भवती महिलाएं ले रही हैं. इनके अलावा छोटे बच्चों के माता-पिता भी इस सर्विस का लाभ उठा रहे हैं. बच्चों के लिए ये स्टार्टअप स्ट्रोलर भी उपलब्ध कराता है, ताकि उनके पैरेंट्स खरीदारी आसानी से कर सकें और बच्चों को भी संभाल सकें. हालांकि, बच्चों के स्ट्रोलर के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त प्रति घंटे का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, पहले अपने देश लौटें, जानिए US के नए इमिग्रेशन नियम क्या हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com