अब बस स्टैंड पर मिलेगी मौसम की अपडेट, पैनिक बटन, डिजिटल डिस्प्ले, लाइव बस ट्रैकिंग सुविधा, हाईटेक बनेंगे दिल्ली के Bus Stand

Delhi High Tech Bus Stand: दिल्ली में सभी बस स्टैंड हाईटेक बनने वाले हैं, जिसमें बस स्टॉप पर पैनिक बटन, डिजिटल PIS डिस्प्ले, लाइव बस ट्रैकिंग और मौसम अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाईटेक बनेंगे दिल्ली के बस स्टैंड
file photo

Delhi Bus Stands: देश की राजधानी दिल्ली के बस स्टैंड जल्द ही हाईटेक हो जाएंगे. दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में बस स्टॉप, बस क्यू शेल्टर और बस टर्मिनलों को नया और आधुनिक बनाने की योजना शुरू की है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 650 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. इसका मकसद मौजूदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना और जहां बस शेल्टर नहीं हैं, वहां नए शेल्टर बनाना है.

दिल्ली के बस स्टैंड बनेंगे हाईटेक

दरअसल, दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTIDC) ने एक टेंडर जारी किया है. इस टेंडर के जरिए एक कंपनी चुनी जाएगी, जो इस पूरे प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार करेगी और काम की निगरानी करेगी. इसके साथ ही चुनी गई एजेंसी पूरी दिल्ली में सर्वे भी करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन जगहों पर नए बस क्यू शेल्टर की जरूरत है.

बस स्टैंड पर मिलेगी ये सुविधा

यह प्रोजेक्ट दिल्ली में मौजूद करीब 3,575 बस शेल्टरों को कवर करेगा, जिनकी देखरेख अभी DTIDC करता है. इस प्रोजेक्ट की लागत में अगले 20 साल तक इन सुविधाओं के रखरखाव का खर्च भी शामिल होगा. ट्रांसपोर्ट मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, नए बस शेल्टरों में आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें:- ऑक्सीजन सिस्टम, सीपीआर उपकरण, वेंटिलेशन और स्ट्रेचर, 1 अक्टूबर से एम्बुलेंस में मिलेंगी ये सुविधा, जानिए क्या हैं नए नियम

Advertisement

इनमें पैनिक अलार्म सिस्टम, डिजिटल विज्ञापन पैनल, एलईडी लाइट, मौसम की जानकारी दिखाने वाले सिस्टम और सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था शामिल होगी. इसके साथ ही सभी शेल्टरों पर पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम होगा, जिससे यात्रियों को बस से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी.

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिनमें बस रूट और बस नंबर की जानकारी दिखाई जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि टेंडर मिलने के बाद इस पूरे काम को 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाए. यह कदम दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने और यात्रियों का अनुभव बेहतर करने की दिशा में उठाया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pakistan Train Blast: क्वेटा में पाक सैनिकों से भरी ट्रेन पर हमला, 30 लोगों की मौत | Breaking News
Topics mentioned in this article