File Facts | Reported by: पंकज चौधरी |बुधवार जून 22, 2022 07:20 AM IST नमस्कार और सुप्रभात. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ने ही अपने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू मैदान में होंगी तो विपक्ष से यशवंत सिन्हा. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगर जीत जाती हैं तो वे प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हो जाएंगी. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है और उद्धव सरकार ढाई साल में तीसरी बार संकट में है. बहरहाल, बताते हैं आपको आज की कुछ बड़ी खबरों के बारे में.....