Zara Hatke | Written by: बिक्रम कुमार सिंह |गुरुवार अगस्त 5, 2021 12:34 PM IST टोक्यो में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में गुरुवार को भारत ने ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पूरे देश से हॉकी टीम को बधाई मिल रही है. ट्विटर पर कई मशहूर लोगों ने हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया और जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. वर्तमान में देखा जाए तो हॉकी टीम ट्रेंडिंग पर है. आइए, देखते हैं किन- किन लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी है.