India | Reported by: भाषा |बुधवार दिसम्बर 25, 2019 11:25 PM IST राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा. अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम है. उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.