Faith | Written by: संज्ञा सिंह |सोमवार दिसम्बर 14, 2020 12:40 PM IST Somvati Amavasya 2020: सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं. इस अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व होता है. विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है. इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है. शास्त्रों में इसे अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गयी है.