India | Reported by: भाषा |शुक्रवार सितम्बर 30, 2022 07:32 PM IST समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का अध्यक्ष लगातार तीसरी बार चुने जाने के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने के उपाय बताते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश से भाजपा भागेगी तभी केन्द्र से उसका सफाया होगा.