Lifestyle | Written by: नेहा फरहीन |बुधवार अप्रैल 21, 2021 11:01 AM IST Happy Ram Navami 2021 Wishes: देश भर में आज 21 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या की कोख से भगवान श्री राम के रूप में जन्म लिया था. इसी कारण दुर्गा के नौवें रूप की पूजा के साथ इस दिन भगवान राम की पूजा भी की जाती है. हिन्दू मान्यताओं में भगवान राम को सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है.