India | Written by: विवेक रस्तोगी |गुरुवार सितम्बर 22, 2022 10:24 AM IST भगवंत मान सरकार के विश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा सत्र को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा रद्द कर दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, "देश में संविधान और क़ानून का शासन है... सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं, लेकिन BJP और कांग्रेस साथ मिलकर पंजाब के मत का अपमान कर रहे हैं... बिकाऊ कांग्रेस पंजाब में BJP के #OperationLotus का समर्थन कर रही है... यह सच्चाई पंजाब और पूरे देश के सामने आ गई है..."