Uttar Pradesh | Reported by: भाषा |सोमवार जनवरी 3, 2022 05:27 AM IST उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी, 2022 (में होने वाले विधानसभा चुनाव) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए. रविवार को कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ अखिलेश जी 2022 में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए.''