India | Reported by: हिमांशु शेखर मिश्र, सुनील कुमार सिंह, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शनिवार जून 24, 2023 04:07 PM IST मुंबई में शनिवार को सुबह भले ही बारिश हुई, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मानसून अभी मुंबई तक नहीं आ पाया है. मानसून अभी अलीबाग तक पहुंचा है और उसके 48 घंटे में मुंबई तक पहुंचने की संभावना है. मुंबई में मानसून आम तौर पर 11 जून तक आता है लेकिन इस बार 24 जून तक भी मानसून नहीं आ पाया है. मुंबई में साल 2019 में भी मानसून 25 जून को आया था.