Cities | Reported by: भाषा |शुक्रवार दिसम्बर 8, 2023 04:39 AM IST राष्ट्रीय राजधानी में लिंगानुपात 2021 के 932 से घटकर 2022 में 929 हो गया. दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.'दिल्ली में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण पर वार्षिक रिपोर्ट, 2022' में कहा गया है कि दिल्ली में जन्म दर 2021 के प्रति हजार जनसंख्या पर 13.13 की तुलना में 2022 के दौरान बढ़कर 14.24 हो गई. मृत्यु दर 2021 में 8.28 प्रतिशत थी जो 2022 में घटकर 6.07 प्रतिशत हो गई.