India | शनिवार अगस्त 4, 2012 10:08 PM IST शनिवार को भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में जहां छह लोगों की मौत हो गई वहीं जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण उत्तर प्रदेश के छह जिलों में भयंकर बाढ़ आ गई।