India | गुरुवार दिसम्बर 11, 2014 08:14 PM IST रिपोर्ट के मुताबिक छह राज्यों के 35 जिलों में सात करोड़ से ज़्यादा लोग इसके असर में हैं। संसद में पेश इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज़्यादा 20 प्रभावित जिले उत्तर प्रदेश में पाए गए, जबकि असम के 18, बिहार के 15, हरियाणा के 13, पश्चिम बंगाल के आठ और पंजाब के छह जिलों में आर्सेनिक की मौजूदगी बड़ी समस्या बनी हुई है।