World | Edited by: वर्तिका |गुरुवार अप्रैल 21, 2022 10:03 AM IST PM बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की भारत यात्रा से भारत-ब्रिटेन (India-UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते के प्रस्ताव में तेजी आने, हिंद प्रशात क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलने और रक्षा संबंधों के आगे बढ़ने की संभावना है.इस दौरे की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि जॉनसन नई दिल्ली को ‘‘इस पर कोई उपदेश नहीं देंगे कि उसे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए.’’