India | Written by: सूर्यकांत पाठक |शनिवार जुलाई 18, 2020 07:18 PM IST राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर मंडराते संकट के दौर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दावा किया है कि एक क्षेत्रीय दल भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के दो विधायकों ने उनको अपना समर्थन दे दिया है. अशोक गहलोत ने एक ट्वीट करके यह दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ''भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने की घोषणा की.''