Faith | Written by: नेहा फरहीन |गुरुवार जुलाई 15, 2021 09:30 AM IST Eid al-Adha 2021: ईद के बाद बकरीद (Bakrid 2021) का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार होता है. बकरीद को ईद-उल-अजहा (Eid Al Adha) भी कहते हैं. ये त्योहार रमज़ान का पाक महीने खत्म होने के 70 दिन बाद मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार, बकरीद का त्योहार 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है. इस बार ईद-उल-अजहा प्रमुख त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा.