India | Reported by: भाषा |शुक्रवार मार्च 5, 2021 06:09 AM IST महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठाणे जिले में मुर्बाद से BJP के नगर सेवक को एक महिला नगर सेवक के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गृह मंत्री ने महाराष्ट्र विधान परिषद में यह बात कही. मंत्री ने कहा, ‘‘मुर्बाद से नगर सेवक नीतिन तेलवाणे ने (कल रात) 12 बजकर 40 मिनट पर महिला नगर सेवक के घर में जबरन घुसकर उनके साथ छेड़खानी की.’’