विज्ञापन

Sunil Pal ने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 पर कसा तंज, कहा- 'अपने माता-पिता के सामने ये शो करें'

Sunil Pal on Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर समय रैना और कॉमेडियन सुनील पाल के बीच काफी अनबन देखने को मिली थी. 

Sunil Pal ने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 पर कसा तंज, कहा- 'अपने माता-पिता के सामने ये शो करें'
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंंट पर फिर भड़के सुनील पाल
Instagram
नई दिल्ली:

कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के बीच शब्दों की जंग जारी है. वहीं अपने लेटेस्ट तंज में सुनील पाल ने एक बार फिर इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 पर वार किया है. हाल ही में एक बातचीत में सुनील से जब पूछा गया कि वह इंडियाज गॉट लेटेंट के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे तो उन्होंने कहा, मैं तो नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना बड़ा शो है. मेरे लायक नहीं है. मैं छोटा आर्टिस्ट हूं. हालांकि वह यहां ही नहीं रुके.  कॉमेडियन सुनील पाल ने यह तक बता दिया कि उनके मुताबिक कौन समय रैना के शो में जज के पैनल में होना चाहिए. उन्होंने अर्चना पूरन सिंह, जो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का जाना माना चेहरा हैं. उनका नाम लेते हुए कहा कि समय को भी इसी तरह का फॉर्मूला अपनाना चाहिए. सुनील पाल ने आगे कहा, समय रैना का जो शो बना है इसमें जज बना के. जैसे कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह बैठती है. वैसे समय रैना के सीजन में 2 है ना? वहां दो लोगों को बैठाएं. अपने माता जी को. सगी मां को और सगे पिताजी को बिठाए. और उनके सामने ये शो करे. 

सुनील पाल और समय रैना की कॉन्ट्रोवर्सी की शुरूआत

सुनील और समय के बीच कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर अलाहबादिया द्वारा किया गया एक कमेंट चर्चा का विषय बन गया. इसके कारण एफआईआर तक हो गई और शो को बंद करना पड़ा. वहीं सुनील पाल ने समय रैना के शो के फॉर्मेट की आलोचना की और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह- अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुका एक्टर, था हत्या का दोषी, 12 साल से था फरार, फिल्मों में की एंट्री

सुनील पाल ने कहा- कपिल शर्मा के शो में किया गया टारगेट

कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सुनील पाल द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. जहां समय रैना और रणवीर अलाहबादिया नजर आए थे. वहीं यह एपिसोड काफी वायरल हुआ और लोगों ने कहा कि सुनील पाल की बेइज्जती की गई. वहीं इस पर सुनील पाल ने यूट्यूबर सूरज कुमार को कहा, मुझे नहीं पता था कि समय वहां होगा. मुझसे कहा गया कि एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन होंगे और वह भी वहां होंगे. मुझसे कहा गया कि आप वहां स्टैंड अप करेंगे. इंटरव्यू नहीं. मैंने 15 मिनट का लंबा स्कैच तैयार किया और डायरेक्टर अनुकूल ने फाइनल किया. मैं जब वहां पहुंचा. मुझे पता चला कि वह दोनों भी वहां है. मुझे मेरा स्टैंडअप एक्ट परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने मेरे जोक्स को बीच में काट दिया. 

शो में मिले रिएक्शन से नाखुश थे सुनील पाल

कॉमेडियन ने यह भी दावा किया कि सेट पर मिले रिएक्शन के कारण उन्हें अजीब महसूस हुआ. उन्होंने कहा, आपको महसूस हो जाता है कि यह सब वन साइड हो रहा है. अभिमन्यु की तरह मुझे घेर लिया गया. और लोगों ने भी यह नोटिस किया कि लोग मेरे जोक्स पर जान बूझकर नहीं हंस रहे थे और समय के छोटे से जोक पर भी ज्यादा रिएक्शन दे रहे थे. सुनील पाल ने जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के रिएक्शन पर कहा, नवजोत सिंह सिद्धू, जो कॉमेडियन की 20 साल से सुन रहे हैं. वह समय के छोटे से जोड़ पर भी रिएक्शन दे रहे हैं, टू गुड, आप अगले कपिल हो. यहां तक कि अर्चना भी उन जोक्स पर हंस नहीं रही थी. वह वो हैं, पैसा मिले तो हवा चलने पर भी हंसेंगी. अगर वह नहीं हंसती तो आपको नहीं लगेगा कि कुछ प्लानिंग चल रही है. वहीं उन्होंने दावा किया कि वल्गर जोक्स और रिकॉर्डिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों को एपिसोड एयर होने से पहले हटा दिया गया था. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना गाना, शूट करने से शम्मी कपूर ने कर दिया था मना, बना सुपरहिट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com