Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 20 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs दिल्ली, 2021 - T20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 25, 2021
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
159/7 (20.0/20) & 7/0 (1.0/1) SO
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
159/4 (20.0/20) & 8/0 (1.0/1) SO
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मैच टाई (दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    पृथ्वी शॉ
अंतिम ओवर में चाहिए थे 16 रन जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 15 रन बनाए| मैच टाई हुआ और अब मैच पहुँच गया सुपर ओवर में जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करने हैदराबाद की ओर से मैदान पर आएगे डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन| दिल्ली के लिए सुपर ओवर में गेंद अक्षर लेकर तैयार...
ओवर की समाप्ति 20 : 159/7
15 रन
  • 1 WD19.1
  • 419.1
  • 1 B19.2
  • 619.3
  • 1 B19.4
  • 119.5
  • 1 LB19.6
ज. सुचित
14 (6)
क. विलियमसन
66 (51)
क. रबाडा
3-0-25-0
19.6
lb
कगिसो रबाडा To जगदीश सुचित
लेग बाई!! ये मुकाबला सुपर ओवर हो गया| शरीर पर जाकर लगी गेंद जहाँ से एक रन भाग गए| इस सीज़न का पहला, किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा लेकिन ऐसा हुआ|
19.5
1
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अब 1 गेंद 1 रन की दरकार|
19.4
b
कगिसो रबाडा To जगदीश सुचित
ओह!! बाई के रूप में एक और सिंगल!! 2 गेंद 3 रनों की दरकार| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीट हुए और कीपर के हाथों के आगे से रन भाग लिया|
19.3
6
कगिसो रबाडा To जगदीश सुचित
छक्का!!! हैदराबाद मुकाबले में वापस आता हुआ| 3 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
19.2
b
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था, कीपर पन्त से हुई चूक जहाँ से बाई के रूप में एक सिंगल मिल गया|
19.1
4
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
चौका!! 5 गेंद 11 रनों की दरकार| लैप शॉट केन द्वारा और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| एक बड़ा खिलाडी बड़े समय पर प्रदर्शन करता हुआ|
19.1
wd
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 19 : 144/7
12 रन
  • 1 WD18.1
  • 118.1
  • 218.2
  • W18.3
  • 418.4
  • 018.5
  • 418.6
ज. सुचित
8 (3)
क. विलियमसन
61 (48)
आ. खान
4-0-34-3
18.6
4
आवेश खान To जगदीश सुचित
चौका!! ओहोहो, सूचित ने तो यहाँ पर कमाल ही कर दिया है| दो बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करा दी है| अब 6 गेंद पर 16 रनों की दरकार| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया, गैप मिला और सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद|
18.5
0
आवेश खान To जगदीश सुचित
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
18.4
4
आवेश खान To जगदीश सुचित
चौका!! पहली ही गेंद पर सूचित ने चौका बटोरा| अब 8 गेंद 20 रनों की दरकार|  शरीर पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया, गैप मिला जहाँ से गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.3
W
आवेश खान To विजय शंकर OUT!
आउट!! बोल्ड!!! जिस गेंद पर बल्ला चलाना था उसे हलके हाथों से फ्लिक किया लेकिन जिसपर नहीं चलाना था उसपर बड़े शॉट के लिए गए और अपना विकेट गंवा बैठे| बेहद खराब क्रिकेट शंकर द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल मारने गए जहाँ बड़ी बाउंड्री थी| गति से चकमा खाए, गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और जाकर स्टम्प्स से टकरा गई| 9 गेंद 24 रनों की दरकार|
18.2
2
आवेश खान To विजय शंकर
बड़े शॉट्स की दरकार थी लेकिन शंकर कोशिश भी नहीं कर रहे| बड़े शॉट्स लगाइए, दो रनों से कुछ नहीं होगा|
18.1
1
आवेश खान To केन विलियमसन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खीचा और मिड विकेट की दिशा में मारा| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
18.1
wd
आवेश खान To केन विलियमसन
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
ओवर की समाप्ति 18 : 132/6
11 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 217.6
व. शंकर
6 (5)
क. विलियमसन
60 (47)
अ. मिश्रा
4-0-31-1
17.6
2
अमित मिश्रा To विजय शंकर
दो रनों के साथ हुई मिश्रा जी के इस ओवर की समाप्ति| गुगली थी ये गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया और बड़ी बाउंड्री की वजह से दो रन भाग लिए| अब 12 गेंदों पर 28 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ|
17.5
1
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.4
2
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
स्वीप मारने गए केन!! लॉन्ग ऑन पर गई लीडिंग एज लेने के बाद| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए इसे हासिल भी कर लिया|
17.3
1
अमित मिश्रा To विजय शंकर
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.2
1
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला जहाँ से सिंगल आया|
17.1
4
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
चौका!!! केन ने पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 17 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 17 : 121/6
4 रन
  • W16.1
  • W16.2
  • 016.3
  • 216.4
  • 116.5
  • 116.6
क. विलियमसन
52 (43)
व. शंकर
3 (3)
अ. पटेल
4-0-26-2
16.6
1
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे आकर केन ने शॉर्ट कवर्स की तरफ पुश किया और रन भाग लिया| इस ओवर से दो बड़े विकेट और चार रन आये| 18 गेंद 39 रनों की दरकार|
16.5
1
अक्षर पटेल To विजय शंकर
इस गेंद को शंकर ने टर्न का इंतज़ार करते हुए थर्ड मैन की ओर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.4
2
अक्षर पटेल To विजय शंकर
मिड विकेट की तरफ इस गेंद को फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
16.3
0
अक्षर पटेल To विजय शंकर
ओह!! हवा में थी ये गेंद लेकिन सिली पॉइंट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| टर्न से चकमा खा गए, डिफेंड करने गए थे और लीडिंग एज लग गया|
विजय शंकर बल्लेबाज़ी के लिए आये, हैट्रिक पर अक्षर पटेल...
16.2
W
अक्षर पटेल To राशिद खान OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! हैट्रिक पर अक्षर पटेल| पहली ही गेंद पर राशिद खान को किया अक्षर ने चलता| दिल्ली ने मुकाबले को पूरी तरह से अपने कब्ज़े में कर लिया है| अक्षर पटेल ने किया बैक टू बैक शिकार| मिडिल स्टंप्स पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे हिप्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| रिव्यु था नही बल्लेबाज़ के पास इसलिए आउट होकर जाना ही पड़ेगा| 117/6 हैदराबाद|
राशिद खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.1
W
अक्षर पटेल To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ का रिव्यु भी चला गया| अभिषेक की छोटी सी पारी का हुआ अंत| दिल्ली के नाम एक और विकेट| टर्न होकर अंदर की तरफ अति गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| टर्न से बीट हुए और फ्रंट पैड्स से जा लगी थी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल रहा| 117/5 हैदराबाद|
एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील| अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 16 ओवर के बाद 117/4 हैदराबाद| फ़िलहाल क्रीज़ पर ज़िम्मेदारी के साथ केन विलियमसन अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को धीरे-धीरे जीत की ओर ले जा रहे है| अभी वॉर्नर की सेना को जीत के लिए 24 गेंदों पर 43 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 117/4
7 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 1 WD15.3
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 215.6
क. विलियमसन
51 (42)
अ. शर्मा
5 (5)
आ. खान
3-0-22-2
15.6
2
आवेश खान To केन विलियमसन
दो रनों के साथ केन का एक शानदार अर्धशतक भी पूरा हुआ| जिस वक़्त से ये बल्लेबाज़ टीम में आया है, इस टीम का हुलिया ही बदल गया है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहा है इस टफ पिच पर| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ चिप करते हुए दो रन पूरा किया और अपना 16वां अर्धशतक हासिल किया| अब 24 गेंद पर 43 रनों की दरकार| अब यहाँ से मुकाबला हाई वोल्टेज होने वाला है|
15.5
1
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
फुलर लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
15.4
1
आवेश खान To केन विलियमसन
लेंथ बॉल!!! मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, एक ही रन का मौका बन पाया|
15.3
1
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
डीप पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
15.3
wd
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.2
0
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
बैकफुट से गुड लेंथ बॉल को खेलने गए थे अभिषेक लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद|
15.1
1
आवेश खान To केन विलियमसन
हलके हाथों से केन ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर क्ले बाएँ और से निकली गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 110/4
6 रन
  • 014.1
  • W14.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 214.6
अ. शर्मा
3 (2)
क. विलियमसन
47 (39)
अ. मिश्रा
3-0-20-1
14.6
2
अमित मिश्रा To अभिषेक शर्मा
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच केन और शर्मा द्वारा| हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे पूरा कर लिया| 30 गेंद 50 रनों की दरकार|
14.5
1
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लेग स्पिन!! मिड विकेट की तरफ केन ने इस गेंद को टहलाया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.4
2
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 2 रन पूरा करने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
14.3
1
अमित मिश्रा To अभिषेक शर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| एलबीडबल्यू की हुई अपील जिसको अम्पायर ने नकारा|
अभिषेक शर्मा अगले बल्लेबाज़ होंगे...
14.2
W
अमित मिश्रा To केदार जाधव OUT!
आउट!!! स्टंप्स आउट!!! हैदराबाद को लगा चौथा झटका| केदार जाधव 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अमित मिश्र के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को आगे निकलकर खेलने गए| टर्न से केदार बिट हुए| जिसके बाद गेंद गई सीधे कीपर की ओर जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप्स को लगा दिया| जिसके बाद केदार की पारी का हुआ अंत| 104/4 हैदराबाद|
14.1
0
अमित मिश्रा To केदार जाधव
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 104/3
8 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 213.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 413.6
क. विलियमसन
44 (37)
क. जाधव
9 (7)
क. रबाडा
2-0-13-0
13.6
4
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
बाउंड्री की ज़रुरत थी और वो आती हुई केन के बल्ले से यहाँ पर| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़ परिस्थिति को भांपकर खेलता है| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 36 गेंद 56 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से रोमांचक होता हुआ|
13.5
0
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
13.4
0
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
एक अहम डॉट बॉल!! रबाडा की गति को ठीक तरह से समझ नहीं पाए केन| ये मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
13.3
2
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
कट किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ इस गेंद को और गैप हासिल करते हुए दो रन अपने खाते में डाले|
13.2
1
कगिसो रबाडा To केदार जाधव
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.1
1
कगिसो रबाडा To केन विलियमसन
गुड लेंथ की गेंद को हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 96/3
8 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
क. विलियमसन
37 (32)
क. जाधव
8 (6)
अ. पटेल
3-0-22-0
12.6
1
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|
12.5
1
अक्षर पटेल To केदार जाधव
फुल लेंथ की गेंद को स्वीप किया| मिड विकेट की दिशा में गई गेंद| जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन पूरा किया|
12.4
1
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
12.3
0
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| फील्डर की ओर गई, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
12.2
1
अक्षर पटेल To केदार जाधव
कवर्स की दिशा में खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
12.1
4
अक्षर पटेल To केदार जाधव
चौका!!! पहली बाउंड्री हैदराबाद की ओर से खेलते हुए केदार जाधव के बल्ले से आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बहार मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 12 : 88/3
4 रन
  • 011.1
  • W11.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 1 WD11.6
  • 111.6
क. जाधव
2 (3)
क. विलियमसन
35 (29)
आ. खान
2-0-15-2
11.6
1
आवेश खान To केदार जाधव
सिंगल के साथ हुई एक सस्ते और सफल ओवर की समाप्ति| इस बार अंदर आती गेंद को लेग साइड पर केदार ने खेला, सिंगल का मौका बन गया| अब इस जोड़ी पर मैच को जिताने की ज़िम्मेदारी क्योंकि इनके पार वो कला और अनुभव दोनों है| 48 गेंद 72 रनों की दरकार|
11.6
wd
आवेश खान To केदार जाधव
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद लेकिन लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
11.5
1
आवेश खान To केन विलियमसन
पैड्स पर डाली गई गेंद को केन ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
11.4
1
आवेश खान To केदार जाधव
पैड्स पर केदार के लिए डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की ओर खेला और सिंगल के साथ अपना खाता खोला|
11.3
0
आवेश खान To केदार जाधव
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
अब केदार जाधव बल्लेबाज़ी के लिए आ सकते हैं...
11.2
W
आवेश खान To विराट सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका| विराट सिंह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए मिड विकेट की ओर| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ और सीधे शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े फील्डर मार्कस स्टोइनिस के हाथ में गई| जहाँ से स्टोइनिस ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 84/3 हैदराबाद|
11.1
0
आवेश खान To विराट सिंह
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 84/2
4 रन
  • 010.1
  • 210.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 1 LB10.6
व. सिंह
4 (12)
क. विलियमसन
34 (28)
अ. पटेल
2-0-14-0
10.6
lb
अक्षर पटेल To विराट सिंह
एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 54 गेंद 76 रनों की दरकार|
10.5
0
अक्षर पटेल To विराट सिंह
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
10.4
1
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए रन भाग लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|
10.3
0
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
10.2
2
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
चिप किया गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
10.1
0
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 80/2
8 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 09.6
व. सिंह
4 (10)
क. विलियमसन
31 (24)
र. अश्विन
4-0-27-0
9.6
0
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
नॉट आउट!!! बाल बाल बचे विराट सिंह यहाँ पर| टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब विराट सिंह का पैर क्रीज़ के थोड़ा अंदर था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला|
9.5
1
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|
9.4
4
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
चौका!!! केन विलियमसन के बल्ले से निकलता हुआ बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से गई गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर मिला चार रन|
9.3
1
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
आगे डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
9.2
1
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
9.1
1
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 72/2 हैदराबाद, 66 गेंदों पर 88 रनों की दरकार| यहाँ से मुकाबले केन के कन्धों पर होगा, देखते हैं वो किस तरह से अपनी टीम को आगे लेकर जाते हैं| वहीँ पन्त को होगी इस विकेट की सख्त दरकार...
ओवर की समाप्ति 9 : 72/2
8 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 08.6
क. विलियमसन
25 (21)
व. सिंह
2 (7)
अ. मिश्रा
2-0-14-0
8.6
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नही बन पाया| 9 ओवर के बाद 72/2 हैदराबाद| जीत के लिए 66 गेंदों पर 88 रन चाहिए|
8.5
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
8.4
4
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं केन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ ईस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| केन वो काम करते हुए|
8.3
4
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
चौका!!! बेहतरीन शॉट केन विलियमसन के बल्ले से देखने को मिला| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद नही| गैप में गई गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
8.2
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
8.1
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
आगे डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
ओवर की समाप्ति 8 : 64/2
2 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
व. सिंह
2 (7)
क. विलियमसन
17 (15)
र. अश्विन
3-0-19-0
7.6
0
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैकफुट पर जाकर ऑफ़ साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन अंदर आई गेंद और शरीर से जा टकराई| 64/2 हैदराबाद|
7.5
1
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
इस बार गेंद की पिच तक आये और गैप में गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.4
0
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
स्वीप का प्रयास था लेकिन टर्न से बीट हुए केन| शरीर से लगने के बाद कीपर पन्त के ऊपर से निकल गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
7.3
1
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पंच किया जहाँ से गैप से सिंगल हासिल हुआ|
7.2
0
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
ओह इस बार टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
7.1
0
रविचंद्रन अश्विन To विराट सिंह
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| अश्विन ने कीपर को मनाने की कोशिश की लेकिन पन्त भी सहमत नहीं दिखे| पैड्स की गेंद को फ्लिक मरने गए थे और पैड्स पर ही खा बैठे थे गेंद|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/2
6 रन
  • 26.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 26.4
  • 16.5
  • 16.6
व. सिंह
1 (3)
क. विलियमसन
16 (13)
अ. मिश्रा
1-0-6-0
6.6
1
अमित मिश्रा To विराट सिंह
ओवरपिच गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| जहाँ पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल ने गेंद को फील्ड करने के दौरान हुआ स्लिप लेकिन उसके बाद भी गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाजों ने एक रन ही पूरा किया|
6.5
1
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
6.4
2
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
पैडल खेला इस गेंद को फाइन लेग की ओर जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
6.3
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
6.2
0
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
नॉट आउट!!! टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब केन विलियमसन का पैर क्रीज़ के अंदर थ| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला|
6.1
2
अमित मिश्रा To केन विलियमसन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैरों के बीच से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| बल्लेबाजों ने जहाँ से 2 रन हासिल कर लिया|
पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 56/2 वॉर्नर की सेना| एक कैच ड्रॉप के बाद जॉनी बेयरस्टो ने अपनाया अपना ख़तरनाक रूप लकिन एक बड़ा हिट लगाने के दौरान उन्होंने भी अपना विकेट गँवा दिया| हालाँकि इसी बीच डेविड वॉर्नर सिंगल के चक्कर में अपना अहम विकेट गँवा बैठे| अब हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए है| दिल्ली के कप्तान अपने गेंदबाजों से काफ़ी ख़ुश नज़र आते हुए| फ़िलहाल क्रीज़ पर केन विलियमसन के साथ विराट सिंह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 56/2
11 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 65.3
  • W5.4
  • 05.5
  • 05.6
व. सिंह
0 (2)
क. विलियमसन
11 (8)
आ. खान
1-0-11-1
5.6
0
आवेश खान To विराट सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से एक बड़ा विकेट भी आया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5.5
0
आवेश खान To विराट सिंह
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
5.4
W
आवेश खान To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!! कैच आउट!! छक्का लगाने के ठीक बाद जॉनी अपना विकेट गंवा बैठे| हैदराबाद को काफी बड़ा झटका, दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन लौट गए| सॉफ्ट डिसमिसल| मिड ऑन पर एक आसान सा कैच गब्बर द्वारा| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से उठाकर मरने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| हवा में गई मिड ऑन की तरफ जहाँ फील्डर ने बिना कोई ग़लती किये पकड़ा एक आसान सा कैच| दिल्ली का खैमा खुश| 56/2 हैदराबाद|
5.3
6
आवेश खान To जॉनी बेयरस्टो
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
5.2
1
आवेश खान To केन विलियमसन
ओह!! ये तो रन आउट का मौका बन सकता था लेकिन कगिसो से हुई एक बड़ी चूक| अगर डायरेक्ट हिट होती तो केन को पवेलियन की ओर जाना पड़ता| क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे बल्लेबाज़, अगर थ्रो लग जाता तो काम तमाम हो जाता| पॉइंट की तरफ खेलकर रन भाग खड़े हुए थे|
5.1
4
आवेश खान To केन विलियमसन
शॉट!!! बैकफुट पंच चार रन के लिए| इस शॉट में केन का क्लास लिखा हुआ था| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पंच किया हवा में रहकर| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/1
11 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 64.5
  • 04.6
ज. बेयरस्टो
32 (16)
क. विलियमसन
6 (6)
अ. पटेल
1-0-11-0
4.6
0
अक्षर पटेल To जॉनी बेयरस्टो
ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से रन नही मिल सका|
4.5
6
अक्षर पटेल To जॉनी बेयरस्टो
सिक्स!!! ओहोहोहो!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए!!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| लेंथ बॉल को जल्दी से बैकफुट पर जाकर सामने की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल कर लिए|
4.4
4
अक्षर पटेल To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! इनसाइड आउट शॉट जॉनी बेयरस्टो ने खेला यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.3
1
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनसे हुई मिसफील्ड जिसके बाद बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|
4.2
0
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|
4.1
0
अक्षर पटेल To केन विलियमसन
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 34/1
12 रन
  • 63.1
  • W3.2
  • 43.3
  • 1 WD3.4
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
ज. बेयरस्टो
22 (13)
क. विलियमसन
5 (3)
र. अश्विन
2-0-17-0
3.6
0
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
इस बार गेंद को टर्न के साथ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| 34/1 हैदराबाद|
3.5
1
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
लेग साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से टहलाया जहाँ से एक सिंगल का मौका बन गया|
3.4
0
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3.4
wd
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
वाइड!! काफी टफ चांस था विकेट के पीछे पन्त के पास स्टम्पिंग करने का लेकिन चूक गए| एक बार फिर से लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे फ्लिक मरने के चक्कर में आगे आ गए थे केन| कीपर से हुई एक चूक|
3.3
4
रविचंद्रन अश्विन To केन विलियमसन
चौका!! पहली ही गेंद पर केन ने लगाई बाउंड्री!! ऑफ़ स्पिन थी लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर| फ्लिक किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ गैप मिला और एक आसान सा चौका मिल गया|
केन विलियमसन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
3.2
W
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!!! रन आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ| डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक बार फिर से यहाँ पर कप्तान हुआ रन आउट| अब देखना होगा कि मैच का नतीजा क्या निलकता है क्योंकि अभी तक जो भी कप्तान रन आउट हुआ है उसकी टीम ने मैच को भी गंवाया है| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लेने को भागे| फील्डर वहां मौजूद जिसने गेंद को उठाकर पंत के हाथ में फेका| फिर पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| इसी बीच लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद स्टंप्स को लगने के समय वॉर्नर क्रीज़ के काफी बाहर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट| 28/1 हैदराबाद|
3.1
6
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
छक्का!!! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/0
12 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 12.6
ज. बेयरस्टो
16 (10)
ड. वॉर्नर
6 (8)
म. स्टोइनिस
1-0-12-0
2.6
1
मार्कस स्टोइनिस To जॉनी बेयरस्टो
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| खुलकर खेलते हुए बेयरस्टो यहाँ पर| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया| 22/0 हैदराबाद|
2.5
0
मार्कस स्टोइनिस To जॉनी बेयरस्टो
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
2.4
6
मार्कस स्टोइनिस To जॉनी बेयरस्टो
छक्का!!! इस बार लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गेंद को खेला| धीमी गति की गेंद थी जिसे पहले ही परख लिया और पुल मार दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा रोप्स के बाहर जाकर गिरी|
2.3
4
मार्कस स्टोइनिस To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! करारा पुल शॉट| शॉर्ट आर्म जैब! पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
2.2
1
मार्कस स्टोइनिस To डेविड वॉर्नर
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्कावयर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
2.1
0
मार्कस स्टोइनिस To डेविड वॉर्नर
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/0
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
ज. बेयरस्टो
5 (6)
ड. वॉर्नर
5 (6)
र. अश्विन
1-0-5-0
1.6
0
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
1.5
4
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! बड़ा मौका यहाँ पर दिल्ली के खिलाड़ी गंवाते हुए| जॉनी बेयरस्टो को 1 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया|बल्ला हाथ से निकला| जिसके कारन शॉट में ज़्यादा पॉवर नही लगा| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद शिमरन हेटमायर जिनके हाथ को लगकर गेंद ज़मीन पर जा गीरी| इसी बीच गेंद को फील्ड करने के दौरान गेंद को जब शिमरन हेटमायर ने पकड़ा तो उनका बदन सीमा रेखा के बाहर था| जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने उसे चार रन दिया|
1.4
0
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
1.3
0
रविचंद्रन अश्विन To जॉनी बेयरस्टो
नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए जॉनी!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| खुद भी रिव्यु लेने के बाद कॉंफिडेंट नहीं थे लेकिन अब लक मिल गया है| ऑफ़ स्पिन गेंद थी जिसे ड्राइव करने गए थे लेकिन बीट हुए| लेकिन बल्ले के बाहरी किनारे को बीट किया जिसके बाद कैच की अपील हुई थी| बहरहाल, अब नॉट आउट दिए गए|
1.2
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
कवर्स की ओर गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
1.1
0
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नही आया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर आर अश्विन तैयार...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 20.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ज. बेयरस्टो
1 (2)
ड. वॉर्नर
4 (4)
क. रबाडा
1-0-5-0
0.6
0
कगिसो रबाडा To जॉनी बेयरस्टो
बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| पहले ओवर से आये मात्र 5 रन|
0.5
1
कगिसो रबाडा To डेविड वॉर्नर
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया|
0.4
1
कगिसो रबाडा To जॉनी बेयरस्टो
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
0.3
1
कगिसो रबाडा To डेविड वॉर्नर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई शॉर्ट फाइन लेग की ओर जहाँ से एक रन मिला|
0.2
2
कगिसो रबाडा To डेविड वॉर्नर
पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर वॉर्नर ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
0.1
0
कगिसो रबाडा To डेविड वॉर्नर
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मैच टाई (दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच पृथ्वी शॉ
  • अंपायर क्रिस गैफ़नी, केएन अनंथापद्मनाभन, Tapan Sharma
  • रेफ़री सुनील चतुर्वेदी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement