Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 47 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs चेन्नई, 2021 - टी-20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 47, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 02, 2021
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
190/3 (17.3)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
189/4 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ऋतुराज गायकवाड
    101(60)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का दो धमाकेदार मुकाबला जहाँ पहले मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अंक अपने नाम किया| तो वहीँ दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 15 गेंदों पहले ही 7 विकटों से बड़ी शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| अभी के लिए बस इतना ही आपसे अब कल होगी मुलाकात सुपर रविवार के डबल हेडर मुकाबले के साथ जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे बैंगलोर और पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर होगा| जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे हैदराबाद और कोलकाता के बीच दुबई के ग्राउंड पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रुतुराज गायकवाड़ को दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि आज मैंने इस तरह से अपने टीम के लिए प्रदर्शन दिया लेकिन हमारी टीम जीत नहीं पाई इसका मुझे अफ़सोस है| आगे रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि जब मैं पिच पर बल्लेबाज़ी कर रहा था तो गेंद काफी बेहतर तरह से बल्ले पर आ रही थी जिसको मैं सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हो रहा था| जाते-जाते गायकवाड़ ने बोला कि हमारे सभी कोच और साथी सीनियर्स खिलाड़ी हमें काफ़ी कुछ सिखाते हैं जिससे हमें अपने गेम को सही करने में मदद मिलती है|
विनिंग कप्तान संजू सैमसन ने बात करते हुए कहा कि ये एक बढ़िया जीत है भामरे लिए| जब हम रन चेज़ के बरे में बात कर रहे थे थे तो हमें पता था कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो इसे हासिल कर सकते हैं| हमें शुरुआत अच्छी मिली और उसी का फायदा हम उठाने में कामयाब हुए| यशस्वी पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए दिखे लेकिन उनके बाद शिवम ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ़ है| नेट्स में भी वो अच्छा कर रहे थे और आज मैदान में भी वैसा ही कुछ किया| आगे संजू ने गायकवाड की भी जमकर तारीफ की| जाते-जाते ये भी कहा कि हम एक मैच को एक वक़्त पर लेकर खेल रहे हैं|
मैच गंवाने के बाद बात करने आये चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि हमने तो बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन जिस तरह से राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में रन गति को बढ़ाये रखा उसे हम मुकाबले में पीछे हो गए| किसी भी स्कोर को डिफेंड करने के लिए शुरुआत के 5 ओवर काफ़ी अहम होते हैं| जाते-जाते धोनी ने कहा कि आज के मैच में हमें काफी कुछ सीखने को मिला है जिसको हम अपने आने वाले मुकाबले में सुधारना चाहेंगे|
190 रनों के इस रन चेज़ को जिसने भी देखा होगा आज राजस्थान की तारीफ जमकर की होगी| ऐसा लगा ही नहीं एक वक़्त के लिए कि कभी चेन्नई इसमें ऊपर आई हो| इतना रन बनाने के बाद भी अगर आप मुकाबले को गंवाते हैं तो कहीं न अकहीं आपके मनोबल को ठेस पहुंचेगा चाहे आप क्वालीफाई क्यों ना कर गए हों| 15 गेंदों पहले 7 विकेट से इस मुकाबले को जीता ही नहीं है बल्कि दो अंकों के साथ साथ अपने नेट रन रेट में भी इजाफा किया होगा जो उन्हें आगे काफी काम दे सकता है|
शार्दुल ठाकुर ने भले ही दो विकेट हासिल किये हो लेकिन वो भी 9 के औसत से रन लुटाते दिखाई दिए हैं| कप्तान धोनी ने लगातार अपने गेंदबाजों को रोटेट किया लेकिन आज उनका कोई भी तुरुप का इक्का नहीं चल पाया| हालाँकि बीच में जब कप्तान संजू का विकेट गिरा तो ऐसा लगा कि कहीं चेन्नई को वापसी का मौका न मिल जाए लेकिन शिवम दुबे ने समझदारी के साथ खेलते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और टीम को जीत के नतीजे तक ले गए|
किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि राजस्थान जैसी टीम जो काफी ज़माने से आउट ऑफ़ फॉर्म है वो चेन्नई को इस तरह से एक बड़े रन चेज़ में धमाकेदार मात दे देगी| वाह जी वाह!! आज हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को युवाओं के सामने घुटने टेकते हुए देखा| जिस तरह का शॉट्स सेलेक्शन राजस्थान के बल्लेबाजों ने दिखाया वो इस सीज़न का मेरे अनुसार सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ी प्रदर्शन था| क्या हेज़ल वुड, क्या सैम करन और क्या मोईन अली, सबको बराबर की मार पड़ी है इस रन चेज़ के दौरान|
दो महत्वपूर्ण अंक राजस्थान के खाते में जाता हुआ| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी इस रन चेज़ में देखने को मिली है| एक शानदार मुकाबला हुआ समाप्त!! पहले रुतुराज का शतक और उसके बाद यशस्वी और शिवम की बेमिसाल अर्धशतकीय पारियां, आज इस डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में हमें काफी कुछ  देखने को मिला| मज़ा, रोमांच और आक्रामक बल्लेबाजी का पूर्ण मिश्रण था ये रन चेज़|
ओवर की समाप्ति 17.3 : 190/3
4 रन
  • 217.1
  • 117.2
  • 117.3
ग. फ़िलिप्स
14 (8)
श. दुबे
64 (42)
म. अली
2.2-0-23-0
17.3
1
मोइन अली To ग्लेन फ़िलिप्स
सिंगल!!! इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई को 15 गेंदों पहले ही 7 विकटों से बड़ी शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन लिया|
17.2
1
मोइन अली To शिवम दुबे
सिंगल!!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, एक रन मिला|
केएम आसिफ को कुछ इंजरी हुई है लगता है गेंदबाज़ को बदला जाएगा...
17.1
2
केएम आसिफ To शिवम दुबे
दो रन और अब जीत से महज़ 2 रन दूर राजस्थान| सामने की तरफ चिप करते हुए दुग्गी हासिल की|
ओवर की समाप्ति 17 : 186/3
16 रन
  • 116.1
  • 1 NB16.2
  • 416.2
  • 216.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 616.6
ग. फ़िलिप्स
13 (7)
श. दुबे
61 (40)
स. करन
4-0-55-0
16.6
6
सैम करन To ग्लेन फ़िलिप्स
छक्का!!! ग्लेन फ़िलिप्स के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
16.5
1
सैम करन To शिवम दुबे
एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.4
1
सैम करन To ग्लेन फ़िलिप्स
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.3
2
सैम करन To ग्लेन फ़िलिप्स
2 रन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
16.2
4
सैम करन To ग्लेन फ़िलिप्स
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
ओहोहो!!! ये क्या? ये तो काफी मजेदार पल देखने को मिला| लेग स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद, हवा में खिलकर बल्लेबाज़ से दूर गई थी जिसके पीछे दौड़े ताकि उसे मार सके लेकिन अंत में छोड़ दिया और हंसने लगे|
16.2
nb
सैम करन To ग्लेन फ़िलिप्स
नो बॉल! ये तो गेंदबाज़ के हाथों से छूट गई थी गेंद| लेग साइड पर गई, ग्लेन उसके पीछे भी भागे लेकिन मारा नहीं| सभी इसको देखकर हस्ते रहे|
16.1
1
सैम करन To शिवम दुबे
फाइन लेग की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 170/3
5 रन
  • 415.1
  • 015.2
  • 115.3
  • W15.4
  • 015.5
  • 015.6
ग. फ़िलिप्स
0 (2)
श. दुबे
59 (38)
श. ठाकुर
4-0-30-2
15.6
0
शार्दूल ठाकुर To ग्लेन फ़िलिप्स
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 24 गेंदों पर 20 रनों की दरकार|
15.5
0
शार्दूल ठाकुर To ग्लेन फ़िलिप्स
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
ग्लेन फिलिप्स अगले बल्लेबाज़...
15.4
W
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! राजस्थान को लगा एक और झटका| संजू सैमसन 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर ने किया दूसरा शिकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने पुल लगाया| बल्ले पर उतनी बेहतर तरह से गेंद आई नहीं की स्टैंड तक का सफ़र तय कर पाए| हवा में गई गेंद सीधे फील्डर के हाथ में जहाँ से रुतुराज गायकवाड ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 170/3 राजस्थान, जीत के लिए 26 गेंदों पर 20 रन चाहिए|
15.3
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
फुलटॉस गेंद को बड़ा हिट लगाने गए| बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
15.2
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को गाइड करने गए थर्ड मैन की ओर| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिला|
15.1
4
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
चौका!!! इस ओवर की पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 15 : 165/2
5 रन
  • 014.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 1 LB14.4
  • 014.5
  • 014.6
स. सैमसन
28 (23)
श. दुबे
54 (35)
ज. हेज़लवुड
4-0-54-0
14.6
0
जोश हेज़लवुड To संजू सैमसन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कसा हुआ ओवर रहा ये हेज़लवुड द्वारा| अब 30 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
14.5
0
जोश हेज़लवुड To संजू सैमसन
मिड ऑफ़ पर गेंद को पंच किया लेकिन रैना ने उसे फील्ड कर लिया|
14.4
lb
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
14.3
0
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, फील्डर वहां तैनात|
14.2
4
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| लगातार छोटी गेंद डालते हुए जोश|
14.1
0
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ पर पंच किया, रन नहीं हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 160/2
7 रन
  • 1 WD13.1
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 1 WD13.6
  • 113.6
श. दुबे
50 (31)
स. सैमसन
28 (21)
श. ठाकुर
3-0-25-1
13.6
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
सिंगल!!! इसी के साथ शिवम दुबे ने अपने इंडियन टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया| लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
13.6
wd
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.5
0
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर टप्पा खाती हुई गेंद कीपर के पास गई, रन नहीं मिला|
13.4
1
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
13.3
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
13.2
1
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक किया, एक रन हो गया|
13.1
1
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|
13.1
wd
शार्दूल ठाकुर To शिवम दुबे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 153/2
12 रन
  • 112.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 112.6
श. दुबे
47 (27)
स. सैमसन
26 (19)
ज. हेज़लवुड
3-0-50-0
12.6
1
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हेज़लवुड के खाते में 50 रन लग गए| हमेशा बल्लेबाज़ के पचास की बात होती है आज गेंदबाज़ के पचासे की बात होगी| वो भी 18 गेंदों पर| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और रन हासिल किया| 42 गेंदों पर 37 रनों की दरकार|
12.5
1
जोश हेज़लवुड To संजू सैमसन
सिंगल मिलेगा इया बार| पॉइंट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
12.4
4
जोश हेज़लवुड To संजू सैमसन
शानदार ग्लांस शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बेहतरीन चेज़ देखने को मिल रही है यहाँ पर|
12.3
1
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.2
4
जोश हेज़लवुड To शिवम दुबे
चौका! एक और शानदार कट शॉट, टाइमिंग के साथ इस गेंद को मारा और गैप से बाउंड्री अर्जित की|
12.1
1
जोश हेज़लवुड To संजू सैमसन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 141/2
14 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 1 WD11.3
  • 411.3
  • 1 WD11.4
  • 611.4
  • 011.5
  • 011.6
श. दुबे
41 (24)
स. सैमसन
20 (16)
स. करन
3-0-39-0
11.6
0
सैम करन To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| राजस्थान की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों पर 49 रन चाहिए|
11.5
0
सैम करन To शिवम दुबे
ओह!! ये काफी चोटिल भरा पल!! गेंदबाज़ के पैरों पर जा लगी ये गेंद और वो ज़मीन पर गिर गए| ये अच्छा नहीं लगता देखने पर, उम्मीद करते हैं की सैम ठीक होंगे वहां पर| बल्लेबाज़ ने तुरंत जाकर सैम से उनकी खैरियत पूछी जो देखकर अच्छा लगा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ पूरी ताक़त से मारा था और बॉल जाकर गेंदबाज़ को लग गई थी|
11.4
6
सैम करन To शिवम दुबे
छक्का!!! एक और फुलटॉस एक और बड़ा शॉट यहाँ पर दुबे के बल्ले से आती हुई| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
11.4
wd
सैम करन To शिवम दुबे
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए थे बल्लेबाज़| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
11.3
4
सैम करन To शिवम दुबे
चौका!!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर गेंद को पकड़ने गए| लेकिन उनके पकड़ से दूर गेंद एक टप्पा कहकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.3
wd
सैम करन To शिवम दुबे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.2
2
सैम करन To शिवम दुबे
फुलटॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर इस बार 2 रन ले लिया|
11.1
0
सैम करन To शिवम दुबे
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 127/2
8 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 2 NB10.6
  • 110.6
श. दुबे
29 (18)
स. सैमसन
20 (16)
क. आसिफ
2-0-16-1
10.6
1
केएम आसिफ To शिवम दुबे
सिंगल ही मिला!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर खेला एक रन के लिए| 54 गेंदों पर 63 रनों की दरकार|
10.6
nb
केएम आसिफ To संजू सैमसन
सिंगल के साथ होती ओवर की समाप्ति लेकिन ये तो नो बॉल हो गई| फ्री हिट का साइरन बजा!! इस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया था जहाँ से एक रन मिला|
10.5
1
केएम आसिफ To शिवम दुबे
गुड लेंथ बॉल!! अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
10.4
1
केएम आसिफ To संजू सैमसन
चतुराई के साथ कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन मिला|
10.3
1
केएम आसिफ To शिवम दुबे
सामने की तरफ जोर से लगाया गया शॉट| लॉन्ग ऑन फील्डर ने उसे कट किया, एक ही रन मिला|
10.2
1
केएम आसिफ To संजू सैमसन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
10.1
1
केएम आसिफ To शिवम दुबे
ओह!! भाई साहब!! क्या कड़क शॉट था, कवर्स फील्डर तक एक टप्पे के बाद गई गेंद, सिंगल मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 119/2
15 रन
  • 09.1
  • 69.2
  • 69.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
श. दुबे
25 (14)
स. सैमसन
17 (13)
म. अली
2-0-21-0
9.6
1
मोइन अली To शिवम दुबे
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला| 10 ओवर के बाद 119/2 राजस्थान|
9.5
1
मोइन अली To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक रन आया|
9.4
1
मोइन अली To शिवम दुबे
लॉन्ग ऑफ की दिशा में गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9.3
6
मोइन अली To शिवम दुबे
दो गेंद दो छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! अम्पायर्स के बाजुओं में दर्द हो गया होगा आज हाथ उठाते उठाते!!! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
9.2
6
मोइन अली To शिवम दुबे
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.1
0
मोइन अली To शिवम दुबे
कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 9 : 104/2
9 रन
  • 68.1
  • 18.2
  • 28.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 08.6
स. सैमसन
16 (12)
श. दुबे
11 (9)
र. जडेजा
1-0-9-0
8.6
0
रवींद्र जडेजा To संजू सैमसन
अच्छी वापसी जडेजा द्वारा पहली गेंद पर सिक्स खाने के बाद| बाक़ी की गेंदों को कसी हुई लाइन पर रखा| बड़े शॉट्स नहीं लगाने दिए|
8.5
0
रवींद्र जडेजा To संजू सैमसन
बैकफुट से संजू ने इस गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.4
0
रवींद्र जडेजा To संजू सैमसन
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
8.3
2
रवींद्र जडेजा To संजू सैमसन
स्लाइस किया गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To शिवम दुबे
एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गये लेकिन मिस टाइम कर बैठे| कवर्स की तरफ हवा में गई ये गेंद, नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से सिंगल का मौका बन पाया|
8.1
6
रवींद्र जडेजा To शिवम दुबे
छक्का!!! पॉवर फुल शॉट यहाँ पर शिवम दुबे के द्वारा देखने को मिला| इसी के साथ 9वें ओवर की शुरुआत में ही राजस्थान टीम का 100 रन पूरा हुआ| आगे डाली गई गेंद को पूरे ताक़त के साथ लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल में गेंद गई सीधे मैदान के बाहर 97 मीटर लंबा सिक्स|
जड्डू को थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 8 : 95/2
6 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 17.6
श. दुबे
4 (7)
स. सैमसन
14 (8)
म. अली
1-0-6-0
7.6
1
मोइन अली To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर जगह बनाकर कट किया और एक रन लिया|
7.5
0
मोइन अली To शिवम दुबे
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
7.4
0
मोइन अली To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.3
0
मोइन अली To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.2
1
मोइन अली To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.1
4
मोइन अली To संजू सैमसन
रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं संजू जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 89/2
8 रन
  • W6.1
  • 26.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 46.5
  • 16.6
स. सैमसन
9 (6)
श. दुबे
3 (3)
क. आसिफ
1-0-8-1
6.6
1
केएम आसिफ To संजू सैमसन
पॉइंट की तरफ गेंद को खेला, सिंगल की मांग और उसे हासिल कर लिया, 89/2, 78 गेंदों पर 101 रनों की दरकार|
6.5
4
केएम आसिफ To संजू सैमसन
शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| सैमसन अपनी लय में दिखते हुए|
6.4
1
केएम आसिफ To शिवम दुबे
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर अम्बाती से हुई चूक, सिंगल मिल गया|
6.3
0
केएम आसिफ To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.2
2
केएम आसिफ To शिवम दुबे
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर 2 रन अपने नाम किया|
6.1
W
केएम आसिफ To यशस्वी जायसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहली ही गेंद पर आसिफ ने यशस्वी का विकेट हासिल कर लिया| बड़ी शुरुआत इस युवा को मिलती हुई| 50 रनों की एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत, अब मोमेंटम चेन्नई को मिलता हुआ दो बैक टू बैक विकेट के साथ| तेज़ गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बैठकर पुल मारने गए थे, गति से बीट हुए, ग्लव्स से लगी ये गेंद और कीपर धोनी के दस्तानों में गई और वो कहाँ ऐसी चूक करने वाले| 81/2 राजस्थान|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 81/1 राजस्थान, जीत से 109 रन दूर| लाजवाब शुरुआत यहाँ पर संजू के दोनों सलामी बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिली| ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलकर बाउंड्री हासिल किया लेकिन इसी बीच लुईस आउट हो गए पर अपनी टीम को तेज़ तरार शुरुआत देते गए है| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी यहाँ से चाहेंगी कि ओर कोई बड़ी साझेदारी न पनप सके...
ओवर की समाप्ति 6 : 81/1
6 रन
  • 25.1
  • W5.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 45.6
स. सैमसन
4 (4)
य. जायसवाल
50 (20)
श. ठाकुर
2-0-18-1
5.6
4
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
पहली बाउंड्री कप्तान सैमसन द्वारा| खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| 81/1 राजस्थान|
5.5
0
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.4
0
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
5.3
0
शार्दूल ठाकुर To संजू सैमसन
मिड ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को खेला, फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं हुआ|
संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आते हुए...
5.2
W
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! राजस्थान को लगा पहला झटका| एविन लुइस के द्वारा 27 रनों की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी का हुआ अंत| शार्दुल ठाकुर ने किया पहला शिकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नहीं हुआ की गेंद स्टैंड तक पहुँच जाए| सीधे बॉल गई फील्डर के हाथ में जहाँ से जोश हेज़लवुड ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 77/1 राजस्थान|
5.1
2
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस
कैच का मौका था यहाँ पर लेकिन उथप्पा ने गंवाया| आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद ऑफ साइड की ओर हवा में गई| फील्डर गेंद को पकड़ने के लिए गए| लेकिन बॉल हाथ में नहीं आई, इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 75/0
22 रन
  • 04.1
  • 64.2
  • 64.3
  • 44.4
  • 64.5
  • 04.6
य. जायसवाल
50 (20)
ए. लुइस
25 (10)
ज. हेज़लवुड
2-0-38-0
4.6
0
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बाप रे बाप!! क्या खतरनाक बल्लेबाज़ी हो रही है जी!! 5 के बाद 75/0 राजस्थान|
4.5
6
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
छक्का! एक और सिक्स!! इसी के साथ यशस्वी ने महज़ 19 गेंदों पर अपना पचासा पूरा कर लिया| वाह!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| अबतक 22 रन आ चुके हैं इस ओवर से और अभी एक गेंद बाक़ी|
4.4
4
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर जोश हेज़लवुड को लगाते हुए बल्लेबाज़!!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
4.3
6
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
छक्का! एक और सिक्स!!! बैक टू बैक!! पूरी तरह से मुकाबले को हल्का कर दिया है| मेरे अनुसार खराब गेंदबाजी एक अनुभवी गेंदबाज़ द्वारा|
4.2
6
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
छक्का! एक और बार पटकी हुई गेंद, एक और बार छक्का!! आगे डालने की ज़रुरत, जितना अभी तक देखा गया है ये दो बल्लेबाज़ छोटी गेंदों को नहीं बक्श रहे हैं|
4.1
0
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 4 : 53/0
12 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 63.6
ए. लुइस
25 (10)
य. जायसवाल
28 (14)
श. ठाकुर
1-0-12-0
3.6
6
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस
छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| इसी के साथ राजस्थान के 50 रन भी पूरे हो गए| कमाल की आक्रामक बल्लेबाज़ी इन दो बल्लेबाजों द्वारा देखने को मिलो रही है| लगातार छोटी गेंदों पर प्रहार कर रहे और नतीजा उनके पक्ष में भी जा रहा है| 53/0 राजस्थान|
3.5
0
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस
एक अहम डॉट बॉल!! स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
3.4
4
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस
चौका! लुईस को आप बॉल पटककर नहीं दे सकते, अगर आप ऐसे उनके सामने छोटी गेंद डालते रहेंगे तो वो लगातार पुल शॉट लगाते ही जायेंगे| वो कहाँ रुकने वाले| लाइन बदलनी होगी|
3.3
1
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जायसवाल
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
3.2
0
शार्दूल ठाकुर To यशस्वी जायसवाल
फुलर लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.1
1
शार्दूल ठाकुर To एविन लुइस
क्विक सिंगल!! मिड ऑफ़ पर फील्डर के आगे से खेलते हुए ही रन की मांग की और हासिल भी कर लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|
ओवर की समाप्ति 3 : 41/0
17 रन
  • 62.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 12.6
ए. लुइस
14 (6)
य. जायसवाल
27 (12)
स. करन
2-0-25-0
2.6
1
सैम करन To एविन लुइस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाकर एक रन पूरा किया|
2.5
1
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
2.4
4
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर जायसवाल के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| स्लिप और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गई गेंद सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.3
1
सैम करन To एविन लुइस
एक बार फिर से शॉट बॉल एक और पुल शॉट बल्लेबाज़ द्वारा खेला गया| लेकिन फील्डर इस बार पीछे मौजूद, एक रन ही मिलेगा|
2.2
4
सैम करन To एविन लुइस
चौका! अब लगातार बड़े शॉट्स लगाते जा रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई|
2.1
6
सैम करन To एविन लुइस
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 2 : 24/0
16 रन
  • 21.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 21.4
  • 41.5
  • 41.6
य. जायसवाल
22 (10)
ए. लुइस
2 (2)
ज. हेज़लवुड
1-0-16-0
1.6
4
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
चौका! एक और बाउंड्री!! कैच छूटने के बाद मानो इस बल्लेबाज़ ने सोच लिया है कि अब बड़े शॉट्स ही लगाने हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पंच कर दिया है, गैप मिला और एक शानदार बाउंड्री हासिल हुई| चेज़ इस ऑन!!!
1.5
4
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! पिछली गेंद पर मिला जीवनदान तो इस गेंद पर दे रहे है यशस्वी जायसवाल गेंदबाज़ को ज्ञान!!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
1.4
2
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
कैच ड्रॉप!! 12 रनों पर जायसवाल को मिला जीवनदान| मिड विकेट पर रायुडू ने टपकाया एक खिला हुआ कैच| पहले मिड विकेट की तरफ उल्टा भागे, फिर पोजीशन में आये और कैच के लिए गए, गेंद उनके हाथों में आई लेकिन वहां से फिर छटक गई| बल्लेबाज़ ने चैन की सांस| लेंथ बॉल को हुक करने गए थे यशस्वी और हवा में मार बैठे थे|
1.3
0
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.2
4
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.1
2
जोश हेज़लवुड To यशस्वी जायसवाल
दुग्गी के साथ हुई शुरुआत| बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
दूसरे छोर से कौन आएगा? जोश हेज़लवुड को लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 10.6
य. जायसवाल
6 (4)
ए. लुइस
2 (2)
स. करन
1-0-8-0
0.6
1
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.5
1
सैम करन To एविन लुइस
कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल लिया|
0.4
1
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.3
4
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
चौका!!! यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आती हुई राजस्थान टीम के लिए पहली बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को कवर्स और मिड ऑफ के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.2
0
सैम करन To यशस्वी जायसवाल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
0.1
1
सैम करन To एविन लुइस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाया एक रन मिला|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ऋतुराज गायकवाड
  • अंपायर क्रिस गॅफने, विरेंदर शर्मा, -
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement