Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 50 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs हैदराबाद, 2022 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 50, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , May 05, 2022
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
207/3 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
186/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 21 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    डेविड वॉर्नर
    92(58)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात मुंबई और गुजरात के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डेविड वॉर्नर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि जब आप विकेट को देखते हैं तो आपको लगता है कि आप इसपर क्या कर पायेंगे| आज मेरा दिन था और मुझे गैप्स आसानी से मिल जा रहे थे| पॉवेल पर कहा कि वो काफी ताक़तवर खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज कमाल की बल्लेबाज़ी की| जिस तरह से वो बाउंड्री के पार गेंद को भेज रहे थे, काबिले तारीफ है| उन्होंने काफी लम्बे-लम्बे शॉट्स लगाये| अपने रचनात्मक शॉट पर कहा कि वो कभी-कभी आपके बल्ले से निकल जाता है| अंत में ये भी कहते हुए सुनाई दिए कि मुझे अपने शतक से नहीं बल्कि टीम के 200 रनों से मतलब था|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आए दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने बताया कि हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन ये मैच इतनी दूर नहीं जाता| हमने शुरुआत में गेंदबाज़ी बेहतर की जिसके कारण हम मैच पर अपनी पकड़ बना सके| जाते-जाते पंत ने बताया कि डेविड और पॉवेल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की जिसके कारण हमने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया|
केन विलियमसन ने बात करते हुए कहा कि सामने वाली टीम ने बोर्ड पर एक बढ़िया टोटल खड़ा कर दिया था| हमने इस रन चेज़ में शुरुआत अच्छी नहीं की जिसकी वजह से हम पीछे रह गए| मैदान छोटा था और ड्यू भी आई थी, अगर हमे एक बेहतर स्टार्ट मिल जाता तो क्या पता शायद मुकाबले का नतीजा कुछ और हो सकता था| वॉर्नर और पॉवेल आज शानदार दिखे और उनकी जोड़ी ने मुकाबले में दिल्ली को काफी ऊपर ला दिया| जाते-जाते केन ने पूरन और मार्क्रम की काफी तारीफ की और कहा कि जब वो बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो हम गेम में बने हुए थे|
पहले मार्क्रम और फिर पूरन का विकेट हासिल करने के बाद दिल्ली ने चैन की सांस ली वरना जब तक ये दो बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिके हुए थे मुकाबला रोमांचक बना हुआ था| कप्तान पन्त ने आज इस रन चेज़ के दौरान कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| खलील ने उन्हें 3 विकेट्स निकालकर दिए जबकि शार्दूल ने 2 और मार्श, नोकिया और कुलदीप के हाथ 1-1 सफलता लगी| अब इस जीत के बाद पन्त एंड कम्पनी आगे की ओर बढ़ने को देखेगी और उन्हें जिस मोमेंटम की तलाश थी वो इस मुकाबले से उन्हें मिल गया है|
208 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत धीमी अंदाज़ में की| पॉवर प्ले के दौरान ही हैदराबाद की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गँवा दिया| जिसके बाद राहुल त्रिपाठी (22) ने आकर कुछ शॉट तो लगाया लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिचेल मार्श की गेंद पर अपना विकेट गँवा बैठे| वहीँ एक तरफ से मार्क्रम (42) ने पूरन (62) के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी की और दिल्ली के गेंदबाजों को परेशान करते नज़र आये| जब ये दोनों बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो रन रेट 13 के करीब चल रहा था जिसे वो हासिल करते जा रहे थे| दिल्ली के कप्तान पन्त की मुश्किलें बढती दिख रही थी लेकिन तभी पन्त ने खलील अहमद को विकेट लेने के लिए गेंदबाजी पर लाया और उन्होंने अपने कप्तान को ग़लत साबित नहीं होने दिया|
दो महत्वपूर्ण अंक दिल्ली के खाते में जाते हुए| जीत के पंजे के बाद हार की हैट्रिक हैदराबाद की टीम ने लगाई| एक जीत एक हार, फिर एक जीत एक हार वाला काम करती दिख रही है दिल्ली| निकोलस पूरन ने 17वें ओवर तक रन चेज़ में मुकाबले को अपनी बल्लेबाज़ी से जीवित रखा लेकिन हाई फुल टॉस गेंद पर उनका विकेट गिरने से हैदराबाद की जीत की उम्मीद समाप्त हो गई| शुरूआती झटकों के बाद इस रन चेज़ में टीम ने अच्छी वापसी की और मार्क्रम और पूरन की जोड़ी ने गेम में रोमांच बनाए रखा| 
ओवर की समाप्ति 20 : 186/8
5 रन
  • W19.1
  • 019.2
  • 419.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
श. गोपल
9 (7)
भ. कुमार
5 (3)
क. यादव
4-0-40-1
19.6
0
कुलदीप यादव To श्रेयस गोपल
एक और डॉट बॉल और इसी के साथ दिल्ली ने 21 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.5
0
कुलदीप यादव To श्रेयस गोपल
एक और डॉट बॉल| मुकाबला अब पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में चला गया| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.4
1
कुलदीप यादव To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.3
4
कुलदीप यादव To भुवनेश्वर कुमार
चौका! भुवि ने अपना खाता बाउंड्री के साथ खोला| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
19.2
0
कुलदीप यादव To भुवनेश्वर कुमार
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.1
W
कुलदीप यादव To कार्तिक त्यागी OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड! विकटों का खाता खोला इस आखिरी ओवर में कुलदीप ने यहाँ पर| 5 गेंदों पर 27 रनों की दरकार| गुगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और विकटों पर खा बैठे बॉल| दिल्ली ने अब इस मुकाबले पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है|
ओवर की समाप्ति 19 : 181/7
16 रन
  • 418.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 218.5
  • 118.6
क. त्यागी
7 (4)
श. गोपल
9 (5)
म. मार्श
4-0-36-1
18.6
1
मिचेल मार्श To कार्तिक त्यागी
आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला| हैदराबाद को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 27 रन चाहिए|
18.5
2
मिचेल मार्श To कार्तिक त्यागी
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
18.4
4
मिचेल मार्श To कार्तिक त्यागी
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट सामने की ओर खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.3
1
मिचेल मार्श To श्रेयस गोपल
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
18.2
4
मिचेल मार्श To श्रेयस गोपल
चौका! एक और चौका!! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को खेला और चार रन बटोरे|
18.1
4
मिचेल मार्श To श्रेयस गोपल
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 18 : 165/7
12 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 217.3
  • 617.4
  • W17.5
  • 017.6
क. त्यागी
0 (1)
श. गोपल
0 (2)
श. ठाकुर
4-0-44-2
17.6
0
शार्दूल ठाकुर To कार्तिक त्यागी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 165/7 हैदराबाद|
17.5
W
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! हैदराबाद की अंतिम उम्मीद भी अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!! पूरन 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन इतनी दूर नहीं की स्टैंड्स तक पहुँच सके| फील्डर उसके नीचे आए और कैच करने में हुए कामयाब| इसी बीच लेग अम्पायर ने नो बॉल को भी चेक किया| लेकिन थर्ड अम्पायर ने बताया कि गेंद कमर के ऊपर नहीं थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का भी इशारा| 165/7 हैदराबाद|
17.4
6
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑफ़ की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
17.3
2
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
कैच ड्रॉप!!! निकोलस पूरन को 52 रनों पर मिला जीवनदान!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ललित यादव ने वहां पर आगे की ओर डाईव लगाते हुए कैच लपकने का प्रयास किया| गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| दो रन मिल गया|
17.2
0
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
शॉर्ट मिड विकेट की ओर पूरन ने शॉट खेला| रन नहीं आया|
17.1
4
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद कवर्स पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 153/6
7 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 616.3
  • W16.4
  • 016.5
  • 016.6
श. गोपल
0 (2)
न. पूरन
50 (29)
ख. अहमद
4-0-30-3
16.6
0
खलील अहमद To श्रेयस गोपल
एक और प्ले एंड मिस!! डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्ला चलाया इस गेंद पर और बीट हुए बल्लेबाज़| 153/6 हैदराबाद| 18 गेंदों पर 55 रनों की दरकार|
16.5
0
खलील अहमद To श्रेयस गोपल
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
W
खलील अहमद To शॉन एबॉट OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली मैच को धीरे-धीरे अपनी पकड़ में करती हुई!!! खलील अहमद के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की तेज़ गति से बल्लेबाज़ चकमा खा गए| जिसके बाद गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर रिपल पटेल ने उल्टा भागकर शानदार कैच पकड़ा|
16.3
6
खलील अहमद To शॉन एबॉट
छक्का!!! धीमी गति की पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| बल्ले के बीच में लगकर गेंद लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
16.2
1
खलील अहमद To निकोलस पूरन
सिंगल!! इसी के साथ निकोलस पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| एक रन आ गया|
16.1
0
खलील अहमद To निकोलस पूरन
लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बॉल पैड्स को लगकर कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 146/5
12 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 1 WD15.3
  • 615.3
  • 215.4
  • 115.5
  • 015.6
श. एबॉट
1 (3)
न. पूरन
49 (27)
ए. नॉर्तजे
4-0-35-1
15.6
0
एनरिक नॉर्तजे To शॉन एबॉट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 62 रन चाहिए|
15.5
1
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
15.4
2
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|
15.3
6
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
छक्का! फुल टॉस और उसे डिसपैच कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से 108 मीटर लम्बा सिक्स लगा दिया गया| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में बनाए हुए हैं|
15.3
wd
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
नॉट आउट!!! दिल्ली ने अपना रिव्यु गंवाया!! ये वाइड ही रहेगी!! वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ उसपर ऑफ साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई| कीपर ने गेंद को पकड़कर कैच आउट की अपील की जिसे अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद ने बल्ले का कोई भी भाग नहीं लिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| वाइड मिल गई|
15.2
1
एनरिक नॉर्तजे To शॉन एबॉट
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
15.1
1
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 134/5
17 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 5 WD14.3
  • 114.3
  • 414.4
  • W14.5
  • 014.6
श. एबॉट
0 (1)
न. पूरन
39 (23)
श. ठाकुर
3-0-32-1
14.6
0
शार्दूल ठाकुर To शॉन एबॉट
डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा सामने की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| रन नहीं मिल सका| 15 ओवर के बाद 134/5 हैदराबाद| 30 गेंदों पर 74 रनों की दरकार|
शॉन एबॉट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5
W
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट एनरिक नॉर्तजे बोल्ड शार्दूल ठाकुर| सॉफ्ट डिसमिसल!! सीधा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की गोद में चली गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को गाइड तो किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| खुद से काफी निराश दिखे बल्लेबाज़ यहां पर| 134/5 हैदराबाद, लक्ष्य से 74 रन दूर|
14.4
4
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
चौका! फाइन लेग बाउंड्री को अपना निशाना बनाया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
14.3
1
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
14.3
wd
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
वाइड के साथ एक चौका मिल गया| लेग स्टम्प लाइन के बहार डाली गई थी गेंद जिसे पन्त पकड़ नहीं पाए और अतिरिक्त रन टीम के लिए आ गए|
14.2
6
शार्दूल ठाकुर To निकोलस पूरन
छक्का! एक और बड़ा शॉट!! स्लॉग किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन मिल गया| विकेट लाइन की गेंद पर पूरन ने बड़ा शॉट लगाकर अपनी क्लास दिखाई|
14.1
1
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 117/4
16 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 1 WD13.5
  • 1 WD13.5
  • 013.5
  • 613.6
न. पूरन
32 (21)
श. सिंह
5 (3)
ए. नॉर्तजे
3-0-23-1
13.6
6
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
छक्का! सामने की तरफ| लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने अपनी क्लास के साथ उठाकर मार दिया और छह रन हासिल किया|
13.5
0
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
13.5
wd
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
वाइड! इस बार लेग साइड के बाहर डाली गई गेंद| दो बैक टू बैक वाइड|
13.5
wd
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
वाइड! काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया|
13.4
1
एनरिक नॉर्तजे To शशांक सिंह
जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
13.3
0
एनरिक नॉर्तजे To शशांक सिंह
गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
13.2
1
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
सिंगल!! वाइड यॉर्कर!! डीप कवर्स की तरफ खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
13.1
6
एनरिक नॉर्तजे To निकोलस पूरन
छक्का!!! पूरन के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर पूरन ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बल्ले को लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 101/4
11 रन
  • 412.1
  • 212.2
  • 012.3
  • 112.4
  • W12.5
  • 412.6
श. सिंह
4 (1)
न. पूरन
19 (17)
ख. अहमद
3-0-23-2
12.6
4
खलील अहमद To शशांक सिंह
चौका!!!! इसी के साथ शशांक सिंह ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट सामने की ओर अम्पायर के ऊपर से खेला| बॉल गई तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
शशांक सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
खलील अहमद To एडन मार्करम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड खलील अहमद| जिस काम के लिए खलील को लाया गया था वो काम पूरा कर दिया| मार्करम की 42 रनों की पारी का हुआ अंत| कोण से बाहर निकलती हुई गेंद को सामने की तरफ खेला| मिसटाइम हुए और हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर ने बॉल के नीचे आकर एक बढ़िया जज कैच लपक लिया| टीम को इस विकेट की सख्त दरकार थी और चोट लगने के ठीक बाद खलील ने उसे हासिल भी किया| 97/4 हैदराबाद|
ओह!!! पूरन ने सामने की ओर करारा शॉट खेला और खलील अहमद के कंधे को जाकर लगी बॉल, दर्द में नज़र आते हुए खलील यहाँ पर| फ़िजियो मैदान पर आए...
12.4
1
खलील अहमद To निकोलस पूरन
ओह!! ये तो काफी जोर से खलील के कन्धों पर लग गई| काफी तेज़ शॉट था सामने की तरफ| खलील को हटने का का मौका नहीं मिल पाया| गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला था| बोलर से लगकर कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.3
0
खलील अहमद To निकोलस पूरन
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.2
2
खलील अहमद To निकोलस पूरन
दुग्गी!! लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर जबतक बॉल को उठाते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिए|
12.1
4
खलील अहमद To निकोलस पूरन
चौका! ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ| पैड्स पर डाली गई फुल बॉल को फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से चार रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 12 : 90/3
13 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 611.5
  • 611.6
ए. मार्करम
42 (24)
न. पूरन
12 (13)
क. यादव
3-0-35-0
11.6
6
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर एडन मार्करम लगाते हुए!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी होती हुई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर से मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले को गेंद लगकर सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 48 गेंदों पर 118 रनों की दरकार|
11.5
6
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
11.4
0
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
11.3
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| शॉर्ट फाइन की दिशा में गेंद को खेला था और तेज़ी से रन भगा खड़े हुए थे| फील्डर ने डायरेक्ट हिट लगाई थी और रन आउट की अपील हुई थी|
11.2
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
तेज़ गति से डाली गई गेंद को कट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हो गए|
11.1
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
स्विच हिट शॉट खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/3
14 रन
  • 110.1
  • 1 WD10.2
  • 010.2
  • 410.3
  • 410.4
  • 010.5
  • 410.6
ए. मार्करम
30 (21)
न. पूरन
11 (10)
म. मार्श
3-0-20-1
10.6
4
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
चौका! एक महंगा ओवर यहाँ पर आता हुआ| मोमेंटम बल्लेबाज़ी टीम की तरफ जाता हुआ| इस गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 77/3 हैदराबाद|
10.5
0
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
गुड लेंथ गेंद को इस बार कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
10.4
4
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर एडन मार्करम लगाते हुए!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10.3
4
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
चौका! लाजवाब शॉट!! शेप को बल्लेबाज़ ने महज़ होल्ड किया| वन बाउंस चौका हासिल किया| लेंथ गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर खेला और चार रन हासिल किया|
10.2
0
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली| कोई रन नहीं होगा|
10.2
wd
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
वाइड! बल्ला तो चलाया लेकिन लेग स्टम्प के बाहर चली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.1
1
मिचेल मार्श To निकोलस पूरन
गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/3
15 रन
  • 19.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 69.5
  • 19.6
न. पूरन
10 (9)
ए. मार्करम
18 (16)
क. यादव
2-0-22-0
9.6
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
ऊपर डाली गई गेंद पर पूरन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 63/3 हैदराबाद, जीत के लिए 60 गेंद पर 145 रन चाहिए|
9.5
6
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
सिक्स!!! इस ओवर का दूसरा| बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
9.4
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.3
1
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
9.2
6
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
छक्का!!! एडन मार्करम के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| बॉल एक फैन को भी लगी ऐसा बाद में देखने पर पता चला है|
9.1
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 66 गेंदों पर 160 रनों की दरकार है| मुकाबले पर पूरी तरह से दिल्ली ने पकड़ बनाई हुई है...
ओवर की समाप्ति 9 : 48/3
4 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 28.6
ए. मार्करम
11 (14)
न. पूरन
2 (5)
म. मार्श
2-0-6-1
8.6
2
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद बल्लेबाजों ने तेज़ी के साथ दो रन पूरा कर लिया| 9 के बाद 48/3 हैदराबाद|
8.5
0
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.4
1
मिचेल मार्श To निकोलस पूरन
क्विक सिंगल!! कवर्स पर मंदीप से एक चूक हो गई यहाँ पर| अगर थोड़ा समय लेकर थ्रो लगाते तो शायद रन आउट हो सकता था| गुड लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ खेला और रन भाग खड़े हुए| फील्डर ने बॉल को पकड़ा और बिना सोचे समझे गेंदबाजी छोर पर थ्रो कर दिया जो विकेट के ऊपर से निकल गया| अगर ये हिट विकेट पर लग जाती तो बल्लेबाज़ रन आउट हो जाते|
8.3
0
मिचेल मार्श To निकोलस पूरन
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|
8.2
0
मिचेल मार्श To निकोलस पूरन
नॉट आउट!!! हैदराबाद का रिव्यु हुआ सफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल से बल्लेबाज़ बीट हो गए| गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में थर्ड अम्पायर ने देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप्स को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
8.1
1
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
ऑफ स्टंप पर पटकी हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स बाउंड्री की ओर पंच किया| एक रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 8 : 44/3
7 रन
  • 07.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
न. पूरन
1 (2)
ए. मार्करम
8 (11)
क. यादव
1-0-7-0
7.6
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पंच करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
7.5
1
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
लेग साइड की ओर पुश किया, एक रन आ गया|
7.4
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3
1
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
बैक फुट से गेंद को गैप में पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7.2
4
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
चौका!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव करने का प्रयास किया| टप्पा खाकर गेंद टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
7.1
0
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
निकोलस पूरन अब क्रीज़ पर आयेंगे...
ओवर की समाप्ति 7 : 37/3
2 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • W6.6
र. त्रिपाठी
22 (18)
ए. मार्करम
2 (7)
म. मार्श
1-0-2-1
6.6
W
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! हैदराबाद को लगा तीसरा झटका!!! मिचेल मार्श के हाथ लगी पहली विकेट| राहुल त्रिपाठी 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट खेला| गेंद बल्ले पर गति के साथ आई जिसके कारण बीच बल्ले से टाइम नहीं कर सके त्रिपाठी| हवा में गई बॉल, लेग साइड बाउंड्री पर खड़े फील्डर शार्दूल ठाकुर ने वहां पर कोई गलती नहीं करते हुए अपने आगे की ओर जाकर कैच पकड़ा| 37/3 हैदराबाद|
6.5
0
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
स्विंग एंड मिस! इस बार आगे आकर ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| गेंद की उछाल से बीट हुए यहाँ पर|
6.4
0
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
कसी हुई गेंदबाजी!! डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
6.3
1
मिचेल मार्श To एडन मार्करम
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन गैप से निकल गई| एक रन मिला|
6.2
1
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर त्रिपाठी ने सिंगल लिया|
6.1
0
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 के बाद 35/2 हैदराबाद, लक्ष्य से 173 रन दूर| इस जोड़ी पर अब सब कुछ निर्भर करेगा...
ओवर की समाप्ति 6 : 35/2
11 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 45.5
  • 15.6
र. त्रिपाठी
21 (13)
ए. मार्करम
1 (6)
श. ठाकुर
2-0-15-0
5.6
1
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पॉइंट की ओर कट किया एक रन के लिए|
5.5
4
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर हासिल करते हुए राहुल त्रिपाठी!!! डीप कवर्स की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए|
5.4
4
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
1
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| एक रन मिला|
5.2
0
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.1
1
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
अच्छी फील्डिंग शॉर्ट कवर्स की ओर मिचेल मार्श के द्वारा देखने को मिला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर खेला| मार्श ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा लेकिन एक रन लेने से नहीं रुक पाए|
ओवर की समाप्ति 5 : 24/2
1 रन
  • 14.1
  • W4.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ए. मार्करम
0 (4)
र. त्रिपाठी
11 (9)
ए. नॉर्तजे
2-0-7-1
4.6
0
एनरिक नॉर्तजे To एडन मार्करम
एक और बढ़िया गेंद!! पड़कर अंदर आई गेंद जिसपर चारो खाने चित हो गए एडेन| कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली यहाँ पर| 24/2 हैदराबाद|
4.5
0
एनरिक नॉर्तजे To एडन मार्करम
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.4
0
एनरिक नॉर्तजे To एडन मार्करम
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
4.3
0
एनरिक नॉर्तजे To एडन मार्करम
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
एडन मार्करम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.2
W
एनरिक नॉर्तजे To केन विलियमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| इस सीज़न की पहली विकेट नॉर्तजे के खाते में जाती हुई| जिस प्रकार से जश्न मनाया वो सबकुछ ज़ाहिर कर रहा है| आक्रोश भरा जश्न मनाते दिखे| 4 रन बनाकर केन पवेलियन की ओर लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर खेलना चाहा| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर पन्त की तरफ गई गेंद जहाँ से एक बढ़िया लो कैच पकड़ा गया| 24/2 हैदराबाद, लक्ष्य से 184 रन दूर|
4.1
1
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 23/1
7 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 63.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
क. विलियमसन
4 (10)
र. त्रिपाठी
10 (8)
ख. अहमद
2-0-12-1
3.6
0
खलील अहमद To केन विलियमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
3.5
1
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| त्रिपाठी ने पॉइंट की ओर पुश किया, एक रन मिल गया|
ओहो!!! ये क्या? ऐन समय पर बल्लेबाज़ी क्रीज़ से हट गए राहुल त्रिपाठी| खलील निराश दिखे| राहुल ने बताया कि उन्हें पीछे से कुछ दिक्कत आई..
3.4
0
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
3.3
6
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
छक्का!!! राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आया सिक्स!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
3.2
0
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.1
0
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट खेलने गए| गति से चकमा खा गए त्रिपाठी| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद थाई पैड्स को जा लगी| रन  नहीं हुआ
ओवर की समाप्ति 3 : 16/1
7 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 1 LB2.5
  • 12.6
र. त्रिपाठी
3 (3)
क. विलियमसन
4 (9)
ए. नॉर्तजे
1-0-6-0
2.6
1
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 16/1 हैदराबाद|
2.5
lb
एनरिक नॉर्तजे To केन विलियमसन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक अतिरिक्त रन मिला|
2.4
0
एनरिक नॉर्तजे To केन विलियमसन
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
2.3
4
एनरिक नॉर्तजे To केन विलियमसन
खराब गेंद ये और चौका बटोरा!!! आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
2.2
0
एनरिक नॉर्तजे To केन विलियमसन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट लगाने गए और बीट हुए बल्लेबाज़|
2.1
1
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/1
5 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • W1.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
क. विलियमसन
0 (5)
र. त्रिपाठी
1 (1)
ख. अहमद
1-0-5-1
1.6
0
खलील अहमद To केन विलियमसन
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया|
1.5
0
खलील अहमद To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
1.4
1
खलील अहमद To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! इसी के साथ राहुल त्रिपाठी ने अपना खाता खोला!! विकेट लाइन की गेंद पर राहुल ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया|
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.3
W
खलील अहमद To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड खलील अहमद| 7 रन बनाकर अभिषेक लौटे पवेलियन| शॉर्ट फाइन लेग पर कुलदीप द्वारा एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा गया| इनस्विंगर गेंद थी जिसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| हवा में गई गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ कुलदीप ने आगे की ओर डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया| जिस शुरुआत की दिल्ली को दरकार थी वो अब यहाँ पर मिल गई है| 8/1 हैदराबाद|
1.2
4
खलील अहमद To अभिषेक शर्मा
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ से आती हुई| रूम मिला और गेंद को दूर से ही ड्राइव कर दिया| पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से चार रन बन गए|
1.1
0
खलील अहमद To अभिषेक शर्मा
कोई रन नहीं, गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
दूसरे छोर से खलील अहमद गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 1 WD0.2
  • 20.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
क. विलियमसन
0 (3)
अ. शर्मा
3 (3)
श. ठाकुर
1-0-4-0
0.6
0
शार्दूल ठाकुर To केन विलियमसन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट शॉट लगाने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
0.5
0
शार्दूल ठाकुर To केन विलियमसन
बेहतरीन फील्डिंग वॉर्नर द्वारा!! फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
0.4
0
शार्दूल ठाकुर To केन विलियमसन
फुल बॉल| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
0.3
1
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.2
2
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
मिसफील्ड हुई मिड ऑफ़ पर रिपल द्वारा जहाँ से एक की जगह दो रन हासिल हो गया| आगे की गेंद को ड्राइव कर दिया गया था जहाँ से फील्डर से एक चूक हो गई|
0.2
wd
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
वाइड से टीम का खाता खुला!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
0.1
0
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई है मुकाबले की शुरुआत| गुड लेंथ लाइन की गेंद को  मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 21 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच डेविड वॉर्नर
  • अंपायर नवदीप सिंह, -, नितिन मेनन
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement