Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स, मैच 59 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs पंजाब, 2023 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 59, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 13, 2023
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
136/8 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
167/7 (20.0)
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    प्रभसिमरन सिंह
    103(65)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के डबल हेडर गेम के साथ जिसका पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा| जबकि दूसरा मैच 7:30 बजे चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रभसिमरन सिंह को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी पर खास ध्यान देता हूँ और उसे बेहतर करने की कोशिश करता हूँ| आगे प्रभसिमरन ने कहा कि मैं एक मौके की तलाश में था और आज मुझे वो मौका मिल गया जिसका मैंने फ़ायदा उठाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने शतक लगाने के बाद ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया|
मैच जीतकर बात करने आए पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन ने बताया कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मुकाबले में वापसी करवाई वो काबिले तारीफ बात है| आग धवन ने कहा कि हमारे स्पिनर्स और तेज़ गेंदबाज़ दोनों ने ही अपना-अपना बेस्ट दिया और मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई| जाते-जाते- उन्होंने बोला कि प्रभसिमरन ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की और हरप्रीत ने बाँए हाथ के बल्लेबाजों को जैसे आउट किया वो हमारे मैच जीतने का बड़ा कारण बना|
मैच गंवाकर बात करने आए दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया कि हमने शुरुआत काफी बेहतर अंदाज़ में की थी लेकिन जिस तरह से लगातार विकेट्स गिरते चले गए उससे हम मैच में वापसी नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने कहा कि हमने प्रभसिमरन सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हरप्रीत ब्रार ने अपने चार ओवरों में 30 रन लुटाकर दिल्ली के चार बल्लेबाजों का विकेट लिया और बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी| उनके अलावा एलिस और चाहर ने 2-2 विकेट लेकर दिल्ली के बल्लेबाजों को रन चेज़ में वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया| अब यहाँ से देखना ये है कि गब्बर एंड आर्मी किस तरह से पॉइंट्स टेबल में आगे की तरफ बढ़ पाती है जबकि दिल्ली के लिए ये हार एक गहरी चोट हो सकती है ऐसा कहना ग़लत नहीं होगा| मेरी नज़र में अब वॉर्नर एंड आर्मी अपने आगे के बचे हुए मुकाबले सिर्फ एंजॉय कने के लिए खेलेगी|
वहीँ इस जीत के साथ पंजाब के 12 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में लम्बी छलांग लगाकर छठे पायदान पर पहुँच गई है जबकि दिल्ली के लिए अब यहाँ से प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करना लगभग ना मुमकिन सा हो गया है| 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की तरफ से शुरुआत तो शानदार रही थी लेकिन जैसे ही फिलिप साल्ट (21) का विकेट गिरा उसके बाद फील्डिंग टीम गेम पर हावी हो गई|
69 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम ने महज़ 19 रनों पर अपने 5 और विकेट गंवा दिए और 69/1 से 88/6 हो गई| इस रन चेज़ के दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर (54) के बल्ले से अर्धशतक तो निकला लेकिन दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ आज पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका| 7 ओवर के भीतर ही दिल्ली एंड आर्मी ने 69 रन जोड़ दिए थे लेकिन फिर जो हुआ उसका यकीन किसी को भी नहीं होगा|
इंडियन टी20 लीग के 59वें मुकाबले में पंजाब की टीम ने दिल्ली को 31 रनों से मात दे दी है| पहली पारी में प्रभसिमरन सिंह द्वारा लगाया गया शतक यहाँ उनकी टीम के लिए काम कर गया| जिस तरह से इस रन चेज़ में दिल्ली ने शुरुआत की थी ऐसा लगा था कि गेम 15 ओवर आते-आते समाप्त हो जाएगा लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था| एक बार फिर से बेहतर स्टार्ट के बाद बल्लेबाज़ी में दिल्ली कोलैप्स कर गई|
ओवर की समाप्ति 20 : 136/8
5 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 019.3
  • 119.4
  • 119.5
  • 119.6
क. यादव
10 (17)
म. कुमार
6 (7)
न. एलिस
4-0-26-2
19.6
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
सिंगल!!! इसी के साथ पंजाब ने दिल्ली की टीम को 31 रनों से शिकस्त दे दी है!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| जिसके बाद पंजाब की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
कैच ड्रॉप!!! मुकेश कुमार को मिला जीवनदान!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर हरप्रीत ब्रार ने आगे की तरफ भागते हुए कैच पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
19.4
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.3
0
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
19.2
1
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
19.1
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 19 : 131/8
4 रन
  • 118.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 118.6
क. यादव
7 (13)
म. कुमार
4 (5)
अ. सिंह
4-0-32-0
18.6
1
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 37 रनों की दरकार है|
18.5
1
अर्शदीप सिंह To मुकेश कुमार
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3
0
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
18.2
0
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
18.1
1
अर्शदीप सिंह To मुकेश कुमार
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 18 : 127/8
5 रन
  • 117.1
  • W17.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 1 WD17.6
  • 117.6
म. कुमार
2 (3)
क. यादव
5 (9)
न. एलिस
3-0-21-2
17.6
1
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.6
wd
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.4
1
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17.3
0
नाथन एलिस To मुकेश कुमार
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2
W
नाथन एलिस To प्रवीण दुबे OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और विकेट यहाँ पर दिल्ली की टीम गंवाती हुई!!! नाथन एलिस के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! प्रवीण दुबे 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति से चकमा खा गए| बॉल इसी बीच सीधा स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 123/8 दिल्ली|
17.1
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 17 : 122/7
3 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
क. यादव
3 (7)
प. दुबे
16 (19)
अ. सिंह
3-0-28-0
16.6
1
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लोफुलटॉस गेंद को कुलदीप ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| दिल्ली की अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
16.5
1
अर्शदीप सिंह To प्रवीण दुबे
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
16.4
1
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.3
0
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
16.2
0
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.1
0
अर्शदीप सिंह To कुलदीप यादव
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 16 : 119/7
4 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • W15.4
  • 015.5
  • 115.6
क. यादव
1 (2)
प. दुबे
15 (18)
न. एलिस
2-0-16-1
15.6
1
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.5
0
नाथन एलिस To कुलदीप यादव
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
15.4
W
नाथन एलिस To अमन खान OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली की टीम काफी मुश्किल में नज़र आती हुई!! नाथन एलिस के हाथ लगी विकेट!! अमन खान 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा फील्डर हरप्रीत ब्रार के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 118/7 दिल्ली, जीत के लिए 26 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है|
15.3
1
नाथन एलिस To प्रवीण दुबे
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन मिल गया|
15.2
1
नाथन एलिस To अमन खान
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.1
1
नाथन एलिस To प्रवीण दुबे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 115/6
13 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 614.6
अ. खान
15 (16)
प. दुबे
13 (16)
अ. सिंह
2-0-25-0
14.6
6
अर्शदीप सिंह To अमन खान
छक्का!!! अमन खान ने लगाया यहाँ पर बड़ा शॉट!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
14.5
1
अर्शदीप सिंह To प्रवीण दुबे
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.4
0
अर्शदीप सिंह To प्रवीण दुबे
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
14.3
4
अर्शदीप सिंह To प्रवीण दुबे
चौका!!! प्रवीण दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
14.2
1
अर्शदीप सिंह To अमन खान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.1
1
अर्शदीप सिंह To प्रवीण दुबे
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 14 : 102/6
4 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 413.6
अ. खान
8 (14)
प. दुबे
7 (12)
र. चाहर
4-0-16-2
13.6
4
राहुल चाहर To अमन खान
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.5
0
राहुल चाहर To अमन खान
एक और डॉट गेंद!!! कवर की ओर गेंद को खेला| रन नहीं आ सका|
13.4
0
राहुल चाहर To अमन खान
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.3
0
राहुल चाहर To अमन खान
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13.2
0
राहुल चाहर To अमन खान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
13.1
0
राहुल चाहर To अमन खान
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 98/6
3 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
प. दुबे
7 (12)
अ. खान
4 (8)
स. रजा
1-0-3-0
12.6
0
सिकंदर रजा To प्रवीण दुबे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
12.5
0
सिकंदर रजा To प्रवीण दुबे
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
12.4
0
सिकंदर रजा To प्रवीण दुबे
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
12.3
1
सिकंदर रजा To अमन खान
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.2
1
सिकंदर रजा To प्रवीण दुबे
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.1
1
सिकंदर रजा To अमन खान
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 12 : 95/6
4 रन
  • 411.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 011.6
प. दुबे
6 (8)
अ. खान
2 (6)
र. चाहर
3-0-12-2
11.6
0
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.5
0
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
11.4
0
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
11.3
0
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.2
0
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.1
4
राहुल चाहर To प्रवीण दुबे
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर थर्ड मैन की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 11 : 91/6
3 रन
  • W10.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 010.6
अ. खान
2 (6)
प. दुबे
2 (2)
ह. ब्रार
4-0-30-4
10.6
0
हरप्रीत ब्रार To अमन खान
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
10.5
0
हरप्रीत ब्रार To अमन खान
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.4
1
हरप्रीत ब्रार To प्रवीण दुबे
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.3
1
हरप्रीत ब्रार To अमन खान
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10.2
1
हरप्रीत ब्रार To प्रवीण दुबे
पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग से सिंगल हासिल किया|
10.1
W
हरप्रीत ब्रार To मनीष पांडे OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! दिल्ली की बल्लेबाज़ी यहाँ पर लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है!! इम्पैक्ट प्लेयर मनीष पांडे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी चौथी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ पिच को ही देखते रह गए| 88/6 दिल्ली|
ओवर की समाप्ति 10 : 88/5
2 रन
  • W9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 1 LB9.6
म. पांडे
0 (2)
अ. खान
1 (3)
र. चाहर
2-0-8-2
9.6
lb
राहुल चाहर To मनीष पांडे
लेग बाई, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9.5
0
राहुल चाहर To मनीष पांडे
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
9.4
1
राहुल चाहर To अमन खान
फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
9.3
0
राहुल चाहर To अमन खान
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
9.2
0
राहुल चाहर To अमन खान
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
9.1
W
राहुल चाहर To अक्षर पटेल OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! एक और विकेट यहाँ पर दिल्ली की टीम गंवाती हुई!!! राहुल चाहर के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! अक्षर पटेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ये भी अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद सीधा मिडिल और लेग स्टंप के बीच में जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 86/5 दिल्ली|
ओवर की समाप्ति 9 : 86/4
6 रन
  • 1 WD8.1
  • W8.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 08.5
  • W8.6
ड. वॉर्नर
54 (27)
अ. पटेल
1 (1)
ह. ब्रार
3-0-27-3
8.6
W
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी तीसरी सफलता!!! डेविड वॉर्नर!!! 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| इसी बीच फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 86/4 दिल्ली|
8.5
0
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
8.4
4
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
चौका!!! दिल्ली के कप्तान वॉर्नर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
8.3
0
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
8.2
1
हरप्रीत ब्रार To अक्षर पटेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
8.1
W
हरप्रीत ब्रार To राइली रूसो OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा विकेट यहाँ पर दिल्ली की टीम गंवाती हुई!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! राइली रूसो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर स्पिन गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर सिकंदर रजा के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 81/3 दिल्ली|
8.1
wd
हरप्रीत ब्रार To राइली रूसो
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 80/2
7 रन
  • 17.1
  • W7.2
  • 1 WD7.3
  • 07.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 17.6
र. रूसो
5 (4)
ड. वॉर्नर
50 (23)
र. चाहर
1-0-7-1
7.6
1
राहुल चाहर To राइली रूसो
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| जहाँ से एक रन मिल गया|
7.5
4
राहुल चाहर To राइली रूसो
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
7.4
0
राहुल चाहर To राइली रूसो
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
7.3
0
राहुल चाहर To राइली रूसो
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.3
wd
राहुल चाहर To राइली रूसो
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
राइली रूसो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.2
W
राहुल चाहर To मिचेल मार्श OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! दूसरा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!!! अम्पायर्स कॉल हो गया!!! राहुल चाहर के हाथ लगी पहली विकेट!!! मिचेल मार्श 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 74/2 दिल्ली|
7.1
1
राहुल चाहर To डेविड वॉर्नर
सिंगल!!! इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी यहाँ पर वॉर्नर करते हुए!! मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 73/1
8 रन
  • 46.1
  • W6.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 26.5
  • 06.6
म. मार्श
3 (3)
ड. वॉर्नर
49 (22)
ह. ब्रार
2-0-21-1
6.6
0
हरप्रीत ब्रार To मिचेल मार्श
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.5
2
हरप्रीत ब्रार To मिचेल मार्श
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
6.4
1
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.3
1
हरप्रीत ब्रार To मिचेल मार्श
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.2
W
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! पहला झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी विकेट!!! फिलिप साल्ट 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ अपने शॉट से काफी निराश दिखाई दिए| 69/1 दिल्ली|
6.1
4
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 65 बिना किसी नुकसान के दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर डेविड वॉर्नर और फिलिप साल्ट ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और टीम को लक्ष्य की ओर तेज़ी से ले जा रहे हैं| ऐसे में पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन की कोशिश होगी कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...
ओवर की समाप्ति 6 : 65/0
12 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
फ. साल्ट
17 (15)
ड. वॉर्नर
48 (21)
अ. सिंह
1-0-12-0
5.6
1
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.5
1
अर्शदीप सिंह To डेविड वॉर्नर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.4
0
अर्शदीप सिंह To डेविड वॉर्नर
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
5.3
6
अर्शदीप सिंह To डेविड वॉर्नर
छक्का!!! इस बार वॉर्नर ने लगाया बड़ा शॉट!!! छक्का!!! शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
5.2
4
अर्शदीप सिंह To डेविड वॉर्नर
चौका!!! डेविड वॉर्नर के बल्ले के आता हुआ एक और बाउंड्री!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिडफ विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.1
0
अर्शदीप सिंह To डेविड वॉर्नर
बाउंसर डाली गई गेंद पर वॉर्नर ने डक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 53/0
12 रन
  • 24.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
फ. साल्ट
16 (14)
ड. वॉर्नर
37 (16)
न. एलिस
1-0-12-0
4.6
0
नाथन एलिस To फिलिप साल्ट
डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं आ सका| 5 ओवर के बाद 53 बिना किसी नुकसान के दिल्ली|
4.5
1
नाथन एलिस To डेविड वॉर्नर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.4
4
नाथन एलिस To डेविड वॉर्नर
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर कप्तान वॉर्नर के बल्ले से आती हुई!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.3
4
नाथन एलिस To डेविड वॉर्नर
चौका!!! डेविड वॉर्नर आज अलग ही अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं!!! जैसे ही ख़राब गेंद मिल रही है उसपर बाउंड्री जड़ रहे हैं!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर गैप में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
4.2
1
नाथन एलिस To फिलिप साल्ट
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को टैप करते हुए सिंगल हासिल किया|
4.1
2
नाथन एलिस To फिलिप साल्ट
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 41/0
12 रन
  • 43.1
  • 13.2
  • 23.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
ड. वॉर्नर
28 (13)
फ. साल्ट
13 (11)
स. करन
2-0-18-0
3.6
4
सैम करन To डेविड वॉर्नर
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को थर्ड मैन की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.5
1
सैम करन To फिलिप साल्ट
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3.4
0
सैम करन To फिलिप साल्ट
डॉट गेंद!!! पंजाब का वाइड के लिए लिया गया रिव्यु हुआ सफ़ल!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद बल्ले और पैड्स के करीब से कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने इसी बीच वाइड करार दिया| पंजाब के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद पैड्स को लगकर कीपर के हाथ में गई थी|
3.3
2
सैम करन To फिलिप साल्ट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से 2 रन मिल गया|
3.2
1
सैम करन To डेविड वॉर्नर
कवर की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
3.1
4
सैम करन To डेविड वॉर्नर
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 29/0
13 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 02.6
फ. साल्ट
10 (8)
ड. वॉर्नर
19 (10)
ह. ब्रार
1-0-13-0
2.6
0
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हो सका|
2.5
0
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.4
4
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला, सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.3
4
हरप्रीत ब्रार To फिलिप साल्ट
चौका!!! फिलिप साल्ट के बल्ले आती हुई बाउंड्री!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
2.2
1
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
2.1
4
हरप्रीत ब्रार To डेविड वॉर्नर
चौका!!! वॉर्नर ने जड़ दिया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
6 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
फ. साल्ट
2 (4)
ड. वॉर्नर
14 (8)
स. करन
1-0-6-0
1.6
0
सैम करन To फिलिप साल्ट
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.5
0
सैम करन To फिलिप साल्ट
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.4
1
सैम करन To डेविड वॉर्नर
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
1.3
4
सैम करन To डेविड वॉर्नर
शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.2
0
सैम करन To डेविड वॉर्नर
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
1.1
1
सैम करन To फिलिप साल्ट
एक रन!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 40.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ड. वॉर्नर
9 (5)
फ. साल्ट
1 (1)
ऋ. धवन
1-0-10-0
0.6
0
ऋषि धवन To डेविड वॉर्नर
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
0.5
1
ऋषि धवन To फिलिप साल्ट
एक और सिंगल!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन लिया|
0.4
1
ऋषि धवन To डेविड वॉर्नर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.3
0
ऋषि धवन To डेविड वॉर्नर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
0.2
4
ऋषि धवन To डेविड वॉर्नर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री वॉर्नर के बल्ले से आती हुई!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.1
4
ऋषि धवन To डेविड वॉर्नर
चौका!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! कप्तान डेविड वॉर्नर ने बाउंड्री लगाकर अपना कप्तान खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच प्रभसिमरन सिंह
  • अंपायर -, क्रिस गॅफने, -
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement