Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, Match 16 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs कोलकाता, 2020 - T20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 16, शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह , Oct 03, 2020
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
228/4 (20.0/20)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
210/8 (20.0/20)
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    श्रेयस अय्यर
    88(38)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ बैंगलोर ने पहले मैच में राजस्थान को 8 विकटों से शिकस्त दे दिया| तो दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता को 18 रनों से हराते हुए पॉइंट टेबल में नंबर 1 पर अपना कब्ज़ा कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात सुपर सन्डे के डबल हेडर मुकाबले के साथ| जहाँ पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे मुंबई और हैदराबाद के बीच होगा जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे पंजाब और चेन्नई के बीच खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मुकाबला जीतने के दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया| उसके बाद बात करते हुए अय्यर ने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हम मुकाबले को जीत पाए और मैंने अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया| यह मैदान ऐसा है जहाँ आप किसी तरह के भी स्कोर के पार जा सकते है| लेकिन हमारे गेंदबाज़ी ने काफी अच्छा गेंदबाज़ी का नमूना पेशा किया| आज का मैच जीतना हमारे लिए काफी अहम था| जाते-जाते अय्यर ने कहा कि हम अपनी जीत को आगे भी जारी रखना चाहेंगे|
दिनेश कार्तिक ने बात करते हुए कहा कि इस मुकाबले से काफी कुछ सीखा है| जिस तरह से सबने आखिरी तक फाईट किया वो काबिले तारीफ है| हम बीच के ओवर में चेज़ के दौरान थोडा सा लड़खड़ाए| गेंदबाजों पर कहा कि इस छोटे से मैदान पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया| रसेल को ऊपर भेजने पर कहा कि वो एक गेम चेंजर हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना हमारी सोच है|
228 रनों के बड़े स्कोर को डिफेंड करने आई दिल्ली की शुरुआत तो बेहतर रही| दूसरे ही ओवर में सुनील नारेन को चलता करते हुए कोलकाता के ऊपर दबाब बनाने में कामयाब रहे दिल्ली की टीम| कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिनमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे एनरिक नोकिया (4-0-33-3) ने तीन विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए हर्शल पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किया| वहीँ मार्कस स्टोइनिस, अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट हाथ लगा और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाने में कामयाब हो सके|
एनरिक नोकिया की शानदार तीन विकेट की बदौलत दिल्ली ने कोलकाता को एक हाई वोल्टेज मुकाबले में 18 रनों से शिकस्त दे दिया| 229 रनों हासिल करने मैदान पर आई कोलकाता की शुरुआत सही नही रही| पहली विकेट महज़ 8 रनों के स्कोर पर गिरी और सुनील नारेन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| उनके थोड़ी देर बाद ही शुबमन गिल (28) ने कुछ शॉट ज़रूर लगाया लेकिन अपनी पारी को आगे की ओर नही ले जा सके| वहीँ नितीश राणा (58) ने अपने अर्धशतक पूरा किया लेकिन बड़ा हिट लगाने के चक्कर में हर्षल पटेल को अपना विकेट दे बैठे| दूसरी ओर आंद्रे रसेल 13 रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए| मुकाबला एक समय तक खत्म सा हो गया था लेकिन इयोन मॉर्गन (44) की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने कोलकाता को वापिस मैच में ला दिया| लेकिन रन रेट को कम करने के चक्कर में बड़ा हिट लगाते हुए अपने विकेट दे बैठे| अंत राहुल त्रिपाठी (36) ने तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी ज़रूर किया लेकिन अपनी टीम को जीत के पार नही ले जा सके|
ओवर की समाप्ति 20 : 210/8
7 रन
  • 419.1
  • W19.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 1 LB19.6
श. मावी
1 (3)
क. नागरकोटी
3 (3)
म. स्टोइनिस
4-0-46-1
19.6
LB
मार्कस स्टोइनिस To शिवम मावी
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, नतीजा दिल्ली ने 18 रनों से जीत लिया मैच| एक कमाल का मुकाबला हुआ समाप्त| 400 से ऊपर रन बने आज लेकिन आखिरी ओवर में जाकर कोई टीम जीती मुकाबला|
19.5
0
मार्कस स्टोइनिस To शिवम मावी
पुल मारने गए गेंद को लेकिन बीट हुए| मुकाबला समाप्ति पर आगया है|
19.4
1
मार्कस स्टोइनिस To कमलेश नागरकोटी
एक और सिंगल| मैच महज़ औपचारिकता| सीधे बल्ले से खेला, एक ही रन मिलेगा|
19.3
1
मार्कस स्टोइनिस To शिवम मावी
पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| धवन द्वारा बेहतरीन फील्डिंग, एक ही रन मिला|
19.2
W
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! ये लीजिये, मार्कस ने अब मुकाबला अपनी ओर मोड़ दिया, कमाल की गेंदबाजी ऐसे मौके पर| जड़ मदीन डाला और बोल्ड मार दिया| डिप हो रही थी गेंद जिसे मारना मुश्किल था और बोल्ड हो गए| 4 गेंद 22 रनों की दरकार, अब मुकाबला पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में जाता हुआ|
19.1
4
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया और चौका हासिल किया| 5 गेंद 22 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 203/7
5 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • W18.3
  • 118.4
  • 218.5
  • 018.6
क. नागरकोटी
2 (2)
र. त्रिपाठी
32 (14)
ऐ. नॉर्टजे
4-0-33-3
18.6
0
ऐनरिक नॉर्टजे To कमलेश नागरकोटी
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला लेकिन यहाँ पर त्रिपाठी ने रन नहीं लिया| 6 गेंद 26 रनों की दरकार|
18.5
2
ऐनरिक नॉर्टजे To कमलेश नागरकोटी
मिस्फील्ड अश्विन द्वारा!!! एक की जगह दो रन दे बैठे| आर अश्विन से पॉइंट पर हुई थी चूक| 7 गेंद पर 26 रनों की दरकार|
18.4
1
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल त्रिपाठी
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन एक ही रन मिला|
18.3
W
ऐनरिक नॉर्टजे To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! ओहोहो, मुकाबला फिर से पलट गया दिल्ली के लिए| सेट बल्लेबाज़ मॉर्गन 44 रन बनाकर आउट हो गए| अब अकेले त्रिपाठी के ऊपर सब कुछ पड़ गया| छोटी लेंथ की धीमी गेंद को हिट तो किया लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए और डीप में फील्डर हेटमायर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 9 गेंद 29 रनों की दरकार|
18.2
1
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल त्रिपाठी
लेंथ बॉल, कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन एक ही रन मिला|
18.1
1
ऐनरिक नॉर्टजे To इयोन मॉर्गन
तेज़ गति से डाली गई फुल टॉस गेंद जिसे सामने की तरफ मारा लेकिन एक ही रन मिल पाया| 11 बॉल 30 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 18 : 198/6
23 रन
  • 617.1
  • 617.2
  • 617.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 417.6
र. त्रिपाठी
30 (12)
इ. मॉर्गन
43 (16)
क. रबाडा
4-0-51-1
17.6
4
कगिसो रबाडा To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! ओहोहो, आखिरी गेंद पर आई बाउंड्री, 23 रन इस ओवर से आया, 12 गेंद पर 31 रनों की दरकार| आगे डाली गई गेंद को ओप्फ़ ड्राइव करते हुए चार रन हासिल किया| मुकाबला खुल गया है अब|
17.5
0
कगिसो रबाडा To राहुल त्रिपाठी
नॉट आउट!!! बल्लेबाज़ का रिव्यु हुआ सफ़ल| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले पर नहीं बल्कि हेलमेट पर लगकर कीपर के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई थी| यहाँ पर फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फ़ैसला| कोलकाता का खैमा खुश| अपील के तुरंत बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया था|
कैच आउट की बड़ी अपील अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने लिया रिव्यु...
17.4
1
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
ओह!!! बेहतरीन गेंद, शानदार वापसी रबाडा द्वारा| क्या कमाल की गेंद डाली यहाँ पर दबाव में भी रहते हुए| 14 गेंद 35 रनों की दरकार|
17.3
6
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
हैट्रिक छक्का!!! ओहोहो, मॉर्गन यु ब्यूटी!!! 15 गेंद 36 रनों की दरकार| रबाडा दबाव में आते हुए| मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है|
17.2
6
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
सिक्स!!! 8 गेंद पर 36 रन आये हैं, ये लीजिये, मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है यहाँ पर| इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को पुल कर दिया और छक्का हासिल किया| 16 गेंद 42 रन की दरकार..
17.1
6
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
छक्का!!! पिछली 7 गेंद 30 रन आये| मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है यहाँ पर| ओहोहो, क्या महामुकाबला देखने को मिल रहा है| 17 गेंद 48 रन की दरकार|
ओवर की समाप्ति 17 : 175/6
24 रन
  • 1 WD16.1
  • 116.1
  • 616.2
  • 616.3
  • 416.4
  • 016.5
  • 616.6
र. त्रिपाठी
26 (10)
इ. मॉर्गन
24 (12)
म. स्टोइनिस
3-0-40-0
16.6
6
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
छक्का!! ओवर का तीसरा सिक्स| आगे डाली हुई बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला| गेंद गई सीम आरेख के बाहर मिला सिक्स| मुकाबला अभी बाकि है मेरे दोस्त| त्रिपाठी मार रहा है| कोलकाता को 18 गेंदों में 18 रन प्रति ओवर की दर से 54 रन चाहिए|
16.5
0
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
फुल टॉस बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नही मिला|
16.4
4
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! हेट्रिक बाउंड्री त्रिपाठी अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
16.3
6
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री राहुल त्रिपाठी के बल्ले से देखने को मिल रही है यहाँ पर| लो फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
16.2
6
मार्कस स्टोइनिस To राहुल त्रिपाठी
छक्का!!! धीमी गति की गेंद को राहुल ने पैर क्रीज़ में टिककर मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन मैदान के बाहर मिला सिक्स|
16.1
1
मार्कस स्टोइनिस To इयोन मॉर्गन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई योर्कर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| 1 रन ही मिला|
16.1
1WD
मार्कस स्टोइनिस To इयोन मॉर्गन
वाइड!!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 151/6
14 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 615.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
इ. मॉर्गन
23 (11)
र. त्रिपाठी
4 (5)
क. रबाडा
3-0-28-1
15.6
1
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन पूरा किया| 24 गेंदों पर 78 रनों की दरकार, अभी भी मुमकिन है ये लक्ष्य|
15.5
1
कगिसो रबाडा To राहुल त्रिपाठी
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था लेकिन डीप में फ्रीलदार तैनात,एक ही रन मिल पाया|
15.4
1
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
पुल किया स्क्वायर लेग की दिशा में एक रन के लिए|
15.3
6
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
छक्का!!! एक बेहतरीन प[प्रयास मिड विकेट बाउंड्री पर रहाने द्वारा लेकिन न कैच लपक पाए और ना ही छक्का बचा पाए| पटकी हुई गेंद को शानदार तरीके से पुल करते हुए छह रन हासिल किया|
15.2
4
कगिसो रबाडा To इयोन मॉर्गन
वन बाउंस चौका!!! मॉर्गन ऑन फायर, इस बल्लेबाज़ के पास काबिलियत है| और वैसा ही कुछ नमूना पेश करते हुए|
15.1
1
कगिसो रबाडा To राहुल त्रिपाठी
जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 137/6
6 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 1 NB14.6
  • 014.6
इ. मॉर्गन
11 (7)
र. त्रिपाठी
2 (3)
ह. पटेल
4-0-34-2
14.6
0
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
फ्री हिट !!! लेकिन उसका फ़ायदा नही उठा सके मॉर्गन| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल टॉस बॉल| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेले का मन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल एक टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
14.6
1NB
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
नों बॉल!!! आगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बीमर गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद और आसानी से कैच करने में हुए कामयाब| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने का बाद पाता चला गेंद काफी हाईट पर है| जिसके बाद थर्ड अम्पायर का आया फैसल नों बॉल|
नो बॉल!!! कैच भी हुए बल्लेबाज़ लेकिन हाई फुल टॉस की वजह से फ्री हिट दे दिया गया...
14.5
1
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
आफे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में खेलते हुए 1 रन हासिल किया|
14.4
0
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
फुल लेंथ की गेंद को पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|
14.4
1WD
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
वाइड!!! लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.3
1
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए 1 रन निकला|
14.2
1
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया|
14.1
1
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| 1 रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 131/6
13 रन
  • 413.1
  • 013.2
  • W13.3
  • 613.4
  • 213.5
  • 113.6
इ. मॉर्गन
9 (3)
र. त्रिपाठी
0 (0)
ऐ. नॉर्टजे
3-0-28-2
13.6
1
ऐनरिक नॉर्टजे To इयोन मॉर्गन
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिलेगा|
13.5
2
ऐनरिक नॉर्टजे To इयोन मॉर्गन
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए 2 रन लिया|
13.4
6
ऐनरिक नॉर्टजे To इयोन मॉर्गन
छक्का!!! पहली बाउंड्री इयोन मॉर्गन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.3
W
ऐनरिक नॉर्टजे To पैट कमिन्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पिछली 8 गेंद में 3 विकेट आई है| मुकाबले में अपनी लय गंवाती हुई कोलकाता की टीम| बेहतरीन कैच डीप थर्ड पर हर्शल द्वारा| पटकी हुई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में गई गेंद थर्ड मैन की तरफ जहाँ फील्डर ने कोई ग़लती नहीं की और कैच लपक लिया| 122/6 कोलकाता, लक्ष्य से अभी भी 107 रन दूर|
13.2
0
ऐनरिक नॉर्टजे To पैट कमिन्स
शानदार आउटस्विंगर!!! गेंद की लाइन को देखते हुए लीव कर दिया था|
13.1
4
ऐनरिक नॉर्टजे To पैट कमिन्स
बाहरी किनारा!!! हवा में गेंद, स्लिप की ओर गई लेकिन गैप से थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ निकल गई चार रनों के लिए| आखिरी समय में गेंद ने काँटा बदलते हुए बाहरी किनारा लिया था|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 13 ओवर के बाद 118/5 कोलकाता| दिल्ली ने मुकाबले को अपनी पकड़ में किया हुआ है| कोलकाता को एक साझेदारी की अहम दरकार| कोलकाता को 42 गेंदों में 15.85 रन प्रति ओवर की दर से 111 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 118/5
10 रन
  • 112.1
  • 212.2
  • 612.3
  • W12.4
  • W12.5
  • 112.6
प. कमिन्स
1 (1)
इ. मॉर्गन
0 (0)
ह. पटेल
3-0-28-2
12.6
1
हर्षल पटेल To पैट कमिन्स
लीडिंग एज लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं| हैट्रिक से बच गए हर्शल| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे ऑन साइड पर खेलनमे गए थे और बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| रन का मौका नहीं बन पाया|
पैंट कमिंस बल्लेबाज़ी करने आए...
12.5
W
हर्षल पटेल To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! गुड कैच धवन!!! दो गेंदे दो सफलताएं, मुकाबला अब पूरी तरह से दिल्ली की गोद में जाता हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे| तेज़ गति के कारण गेंद की अतिरिक्त उछाल से चूक गए और बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर मिड ऑफ़ की तरफ गई| अपने दायें ओर भागते हुए धवन ने आगे की तरफ डाईव लगाई और एक बेहतरीन कैच लपक लिया| क्या कमाल की फील्डिंग करते हुए दिल्ली के खिलाड़ी| 117/5 कोलकाता|
इयोन मॉर्गन आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए| 44 गेंदों में 15.27 रन प्रति ओवर की औसत से 112 रन चाहिए| मुकाबला बेहद ही रोमांचक होता हुआ|
12.4
W
हर्षल पटेल To नितीश राणा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली ने मुकाबले को अपनी पकड़ में करती हुई| नितीश राणा 58 रन बनाकर लौटे पवेलियन| हर्षद पटेल को मिली विकेट|गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिश में खेला| हवा में काफी ऊँची गई बॉल| फील्डर पीछे मौजूद अक्षर पटेल ने किया कैच| बड़ा झटका कोलकाता की टीम को लागता हुआ| 117/4 कोलकाता को 44 गेंदों में 15.27 रन प्रति ओवर की दर से 112 रन चाहिए|
12.3
6
हर्षल पटेल To नितीश राणा
छक्का!!!! यह रोकना नोकिया क्या किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन| आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद गई सीधे मैदान के बाहर मिला सिक्स|
12.2
2
हर्षल पटेल To नितीश राणा
शानदार फील्डिंग यहाँ पर नोकिया दवारा देखने को मिला यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां भागते हुए आई और एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
12.1
1
हर्षल पटेल To दिनेश कार्तिक
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 108/3
8 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
द. कार्तिक
5 (6)
न. राणा
50 (32)
म. स्टोइनिस
2-0-16-0
11.6
1
मार्कस स्टोइनिस To दिनेश कार्तिक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिस एलेग साइड पर मोड़ते हुए रन हासिल किया| 12 ओवर की समाप्ति के बाद 108/3
11.5
1
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को थर्ड मैन की ओर के रन के लिए|
11.4
4
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाएँ ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए
11.3
0
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, रन का मौका नहीं बन पाया|
11.2
1
मार्कस स्टोइनिस To दिनेश कार्तिक
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल बटोरता| अब यहाँ से काफी समझदारी से खेलने की ज़रुरत|
11.1
1
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 100/3
6 रन
  • 1 WD10.1
  • 010.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 210.6
द. कार्तिक
3 (4)
न. राणा
44 (28)
ह. पटेल
2-0-18-0
10.6
2
हर्षल पटेल To दिनेश कार्तिक
सिंगल!!! इसी के साथ कोलकाता के 100 रन पूरे हुए| पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
10.5
0
हर्षल पटेल To दिनेश कार्तिक
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| रन नही मिला|
10.4
1
हर्षल पटेल To नितीश राणा
लेंथ में छोटी डाली ही बॉल को फाइन लेग की दिशा में खेला| 1 रन ही मिला|
10.3
1
हर्षल पटेल To दिनेश कार्तिक
लेग स्टंप की बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 1 रन निकाल लेगे बल्लेबाज़|
10.2
1
हर्षल पटेल To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| 1 रन आया|
10.1
0
हर्षल पटेल To नितीश राणा
मिड ऑफ की दिशा में खेला| आगे डाली हुई बॉल को फील्डर वहां मौजूद| रन नही मिला|
10.1
1WD
हर्षल पटेल To नितीश राणा
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/3
10 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 09.3
  • 69.4
  • W9.5
  • 09.6
द. कार्तिक
0 (1)
न. राणा
42 (25)
क. रबाडा
2-0-14-1
9.6
0
कगिसो रबाडा To दिनेश कार्तिक
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 10 के बाद 94/3 कोलकाता|
दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने आए...
9.5
W
कगिसो रबाडा To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!!! कैच आउट!! बहुत बड़ी विकेट, रबाडा और रसेल के बीच की जंग को रबाडा ने अपने नाम किया| छक्का खाने के बाद इस तरह से विकेट लेना, जश्न तो बनता है बॉस| मुकाबला चेंजिंग विकेट कह सकते हैं इसे| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए| टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ आगे की तरफ भागते हुए नोकिया ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 94/3 कोलकाता| लक्ष्य से 135 रन दूर|
9.4
6
कगिसो रबाडा To आंद्रे रसेल
छक्का!!! सामने की तरफ मारा गया शॉट वो भी छह रनों के लिए| आगे डाल बैठे थे गेंद जिसपर रसेल ने छह रन जड़ दिया|
9.3
0
कगिसो रबाडा To आंद्रे रसेल
तेज़ गति से डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
9.2
4
कगिसो रबाडा To आंद्रे रसेल
छोटी लेंथ की गेंद को रसेल ने मसल दिया और चौका हासिल किया| धीमी गति से डाली गई शॉर्टपिच गेंद को सामने की तरफ पुल कर दिया और चौका हासिल किया|
9.1
0
कगिसो रबाडा To आंद्रे रसेल
विकेट लाइन पर तेज़ गति से डाली गई गेंद को रसेल ने सीधे बल्ले से खेला| रन नहीं हुआ|
कगिसो रबाडा गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 9 : 84/2
12 रन
  • W8.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 2 NB8.4
  • 68.4
  • 18.5
  • 18.6
आ. रसेल
3 (3)
न. राणा
42 (25)
अ. मिश्रा
2-0-14-1
8.6
1
अमित मिश्रा To आंद्रे रसेल
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुल किया| 1 रन ही मिला|
8.5
1
अमित मिश्रा To नितीश राणा
विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन निकला|
8.4
6
अमित मिश्रा To नितीश राणा
छक्का!!!! फ्री हिट बॉल राणा ने उसका पूरा फ़ायदा उठाया| आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
इंजरी ब्रेक- मैदान पर फिज़ियो आते हुए| अमित मिश्रा की उँगलियों में लगी है चोट...
8.4
1NB
अमित मिश्रा To आंद्रे रसेल
नॉ बॉल!!! आगली गेंद होगी फ्री हिट!!! ओवर स्टेप कर गए अमित मिश्रा जिसके कारण अम्पायर ने नॉ बॉल दिया| ऑफ स्टंप पर डाली हुई लेग स्पिन गेंद धीमी गति से डाली हुई| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 1 रन लिया|
8.3
1
अमित मिश्रा To नितीश राणा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
8.2
1
अमित मिश्रा To आंद्रे रसेल
छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया, एक ही रन मिला|
टाइम आउट होता हुआ!! 8.1 ओवर की समाप्ति के बाद 72/2 कोलकाता| लक्ष्य से 157 रन दूर| टीम को आंद्रे रसेल से काफ़ी उम्मीद...
8.1
W
अमित मिश्रा To शुभमन गिल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!!! बड़ी मछली जाल में अमित मिश्रा ने किया अपना पहला शिकार| शुबमन गिल 28 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ स्टंप पर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को दूसर से स्वीप करने गए मिड विकेट की ओर| बल्ले का टॉप एज लेती हुई बॉल हवा में गई| कीपर ने किया कॉल और पन्त के दस्तानो में गई बॉल| जिस विकेट की तालाश थी दिल्ली के कप्तान अय्यर को वो मिलती हुई| 72/2 कोलकाता को 71 गेंदों में 13.26 रन प्रति ओवर की दर से 157 रन चाहिए|
आंद्रे रसेल आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...
ओवर की समाप्ति 8 : 72/1
11 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 27.4
  • 17.5
  • 1 WD7.6
  • 47.6
न. राणा
34 (22)
श. गिल
28 (21)
र. अश्विन
2-0-26-0
7.6
4
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
7.6
1WD
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई बॉल| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
7.5
1
रविचंद्रन अश्विन To शुभमन गिल
मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
7.4
2
रविचंद्रन अश्विन To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में कट किया| फील्डर गेंद के पीछे गए| तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
7.3
1
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
मिसफील्ड रहाणे दवारा और मिला सिंगल!!! ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया फील्डर वहां मौजूद| रहाणे से गेंद छोटी और बल्लेबाजों ने तेज़ी से 1 रन लिया|
7.2
1
रविचंद्रन अश्विन To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| 1 रन मिला|
7.1
1
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 61/1
2 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
न. राणा
28 (19)
श. गिल
24 (18)
अ. मिश्रा
1-0-2-0
6.6
1
अमित मिश्रा To नितीश राणा
स्क्वायर कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को एक रन के लिए| 7 के बाद 61/1 कोलकाता|
6.5
0
अमित मिश्रा To नितीश राणा
धीमी गति से डाली गई गेंद को राणा ने सीधे बलेल से खेला लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया|
6.4
0
अमित मिश्रा To नितीश राणा
शॉट अच्छा था लेकिन गैप में नहीं गया| छोटी लेंथ की गेंद को कट करने गए थे और बीट हुए|
अमित मिश्रा को फील्डिंग के दौरान हाथ में लगी चोट फिजियो मैदान पर आते हुए...
6.3
0
अमित मिश्रा To नितीश राणा
27 रनों पर मिश्रा जी ने राणा का कैच छोड़ दिया| एक आसान सा मौका गंवाया है यहाँ पर| साथ ही अपनी ऊँगली में भी चोट लगाई| काफी मौका था अमित मिश्रा के पास लेकिन टपका दिया, कैच काफी महंगा पड़ सकता है यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर मार बैठे थे राणा|
6.2
1
अमित मिश्रा To शुभमन गिल
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे और लॉन्ग ऑन की ओर खेलते हुए रन हासिल किया|
6.1
0
अमित मिश्रा To शुभमन गिल
लेग स्पिन| क्रॉस खलने गए लेकिन लीडिंग एज लेकर गली की तरफ गई गेंद|
अमित मिश्रा को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया...
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति, 6 ओवर के बाद 59/1 कोलकाता| कमाल की शुरुआत हुई है इस पॉवर प्ले में कार्तिक एंड आर्मी द्वारा| यहाँ से आपको प्लेटफार्म मिल गया है अब बस इसे जारी रखना होगा| दूसरी ओर दिल्ली के गेंदबाज़ बार बार धीमी गति की गेंदों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं| मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/1
12 रन
  • 1 WD5.1
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
श. गिल
23 (16)
न. राणा
27 (15)
ह. पटेल
1-0-12-0
5.6
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
आगे डाली गई बॉल को मिड ऑन की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल निकला|
5.5
1
हर्षल पटेल To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया|
5.4
0
हर्षल पटेल To नितीश राणा
प्ले एंड मिस !!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे गई कीपर के हाथ में रन नही हो सका|
5.3
4
हर्षल पटेल To नितीश राणा
चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल कीपर के बाई ओर से गई सीमा रह के बाहर मिला चार रन|
5.2
4
हर्षल पटेल To नितीश राणा
चौका!!! इसी के साथ कोलकाता ने 50 रन पूरा किया| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर पीछे मौजूद नही बॉल जिएगी सीमा रेखा के बाहर मिलेगा चार रन|
5.1
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया और तेज़ी से 1 रन लिया|
5.1
1WD
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
हर्शल पटेल गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 5 : 47/1
8 रन
  • 14.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 04.6
न. राणा
18 (11)
श. गिल
21 (14)
म. स्टोइनिस
1-0-8-0
4.6
0
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
बिंदी गेंद!!! काफी कम देखने को मिलता है टी20 गेम में ऐसा| ड्राइव करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए| 5 ओवर के बाद 48/1 कोलकाता, लक्ष्य से फिलहाल 181 रन दूर|
4.5
1
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
एक बार फिर से शॉट बॉल डालने का प्रयास गिल के ख़िलाफ़| पुल किया और एक ही रन हासिल किया|
4.4
1
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को और बड़ी आसानी से सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट किया|
4.3
1
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला और एक रन मिल गया|
4.2
4
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
चौका!!! फ्रंटफुट पुल, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
4.1
1
मार्कस स्टोइनिस To नितीश राणा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला एक रन के लिए|
मार्कस स्टोइनिस गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 4 : 39/1
13 रन
  • 43.1
  • 13.2
  • 1 LB3.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 03.6
श. गिल
15 (11)
न. राणा
16 (8)
ऐ. नॉर्टजे
2-0-16-1
3.6
0
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| कुछ बड़े बड़े ओवर्स की दरकार कोलकाता को यहाँ पर| फिलहाल 10 के औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए| 4 के बाद 39/1 कोलकाता|
3.5
0
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
कट करने गए ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को और बीट हुए गिल|
3.4
6
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
छक्का!!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर्ट दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| जिस तरह की गेंद का इंतज़ार कर रहे थे ठीक वैसी ही मिली|
3.3
1LB
ऐनरिक नॉर्टजे To नितीश राणा
लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स पर लगी थी गेंद और गैप में गई थी|
3.2
1
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
3.1
4
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
चौका!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/1
15 रन
  • 12.1
  • 62.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 62.6
न. राणा
16 (7)
श. गिल
4 (6)
र. अश्विन
1-0-15-0
2.6
6
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
छक्का!!!! ओवर की अंतिम गेंद पर आती हुई| राणा के बल्ले से आता हुआ दूसरा छक्का| ऊपर डाली हुई बॉल को मिड ऑन के ऊपर से खेला| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
2.5
1
रविचंद्रन अश्विन To शुभमन गिल
फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिय|
2.4
1
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| 1 रन आया|
2.3
0
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| रन नही बन पाया|
2.2
6
रविचंद्रन अश्विन To नितीश राणा
छक्का!! पहली बाउंड्री यहाँ पर राणा के बल्ले से आती हुई| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गेंद गई सीधे मैदान के बाद मिला सिक्स|
2.1
1
रविचंद्रन अश्विन To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
8 रन
  • 4 B1.1
  • W1.2
  • 01.3
  • 31.4
  • 11.5
  • 01.6
न. राणा
3 (3)
श. गिल
2 (4)
ऐ. नॉर्टजे
1-0-4-1
1.6
0
ऐनरिक नॉर्टजे To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति| आखिरी गेंद को राणा ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.5
1
ऐनरिक नॉर्टजे To शुभमन गिल
मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
1.4
3
ऐनरिक नॉर्टजे To नितीश राणा
तीन रनों के साथ राणा ने अपना खाता खोला| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ और सीमा रेखा से टींम रन पूरे किये|
1.3
0
ऐनरिक नॉर्टजे To नितीश राणा
छोटी लेंथ की गेंद को राणा ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
नितीश राणा आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...
1.2
W
ऐनरिक नॉर्टजे To सुनील नरेन OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! वाहन भाई वाह क्या बात है लाजवाब गेंदबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर एनरिक नोकिया दवारा अपना पहला विकेट हासिल करते हुए| सुनील नारेन 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए गति से बिट हुए और गेंद सीधे जा लगी स्टंप्स को कोलकाता को जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी वो मिलती हुई| 8/1 कोलकाता|
1.1
4B
ऐनरिक नॉर्टजे To सुनील नरेन
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई बॉल पन्त के ऊपर से गई सीधे सीमा रेखा के बाहर बाई के रूप में मिला चार रन|
दूसरे छोर से एनरिक नोकिया गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 20.5
  • 10.6
स. नरेन
3 (3)
श. गिल
1 (3)
क. रबाडा
1-0-4-0
0.6
1
कगिसो रबाडा To सुनील नरेन
सिंगल के साथ रबाडा के पहले ओवर की हुई समाप्ति| पॉइंट की तरफ गेंद को खेलते हुए रन पूरा कर लिया था| पहले ओवर से आये 4 रन|
0.5
2
कगिसो रबाडा To सुनील नरेन
बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट बाउंड्री पर हर्शल पटेल द्वारा| घेरे के अंदर से गेंद का पीछा करते हुए उसे रोका और दो रन बचाया|
0.4
0
कगिसो रबाडा To सुनील नरेन
छोटी लेंथ की गेंद को सुनील समझ नहीं पाए और बीट हुए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
0.3
1
कगिसो रबाडा To शुभमन गिल
इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
0.2
0
कगिसो रबाडा To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.1
0
कगिसो रबाडा To शुभमन गिल
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ| जहाँ 228 रनों को डिफेंड करने दिल्ली की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार शुबमन गिल और सुनील नारेन के कंधो पर होगा| वहीँ दिल्ली के लिए पहला ओवर लेकर कगिसो रबाडा तैयार....
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर
  • अंपायर विनीत कुलकर्णी, रिचर्ड इलिंगवर्थ, छेट्टिथोडी शमशुद्दीन
  • रेफ़री वी नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement