Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 38 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs कोलकाता, 2021 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 38, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Sep 26, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
172/8 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
171/6 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    22(8)&1/21(4)
इस मुकाबले में बस इतना ही, अब हम चलते है आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ़ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
सर जडेजा के बल्ले का चला जादू!!! चेन्नई ने एक दिलचस्प मुकाबले में कोलकाता को 2 विकटों से शिकस्त दे दिया| 172 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई धोनी की सेना ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े| जिसके बाद दूसरा विकेट 102 के स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस (43) के रूप में गिरा| लेकिन फिर मोईन अली (32) ने आकर बड़े शॉट लगाया शुरू कर दिया पर वो भी अपना विकेट लौकी फर्गसन को दे बैठे| वहीँ अंत में काफी शानदार हो गया मैच जिसमे 2 ओवरों में 26 रन चाहिए थे| तभी प्रसिद्ध कृष्ण के ओवर में सर जडेजा (22) ने चार बाउंड्री लगाकर 22 रन जोड़े और मुकाबले को अपनी तरफ कर दिया| तभी आख़िरी ओवर में 4 रन चाहिए थे तो अंतिम ओवर में सुनील नारेन ने 5 गेंदों पर 2 विकेट लेकर 3 रन दे दिए थे| एक टाइम तो ऐसा लगा की मैच सुपर ओवर तक जाएगा| लेकिन तभी दीपक चाहर ने आकर सिंगल लिया और टीम को जीत दिलाया|
ओवर की समाप्ति 20 : 172/8
4 रन
  • W19.1
  • 019.2
  • 319.3
  • 019.4
  • W19.5
  • 119.6
द. चाहर
1 (1)
श. ठाकुर
3 (2)
स. नरेन
4-0-41-3
19.6
1
सुनील नरेन To दीपक चाहर
सिंगल!!! और इसी के साथ चेन्नई ने आखिरी गेंद पर दो विकेट रहते मुकाबला जीत लिया| दो अंकों के साथ चेन्नई प्ले ऑफस में क्वालीफाई करते हुए| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ स्लॉग करते हुए रन हासिल किया|
19.5
W
सुनील नरेन To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! 1 गेंद 1 रन!! जडेजा भी आउट हो गए हैं| ऊपर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए लेकिन फ्रंट पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर मिडिल स्टम्प्स पर लग रही थी|
19.4
0
सुनील नरेन To रवींद्र जडेजा
डॉट बॉल!! 2 गेंद 1 रन!! लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे|
19.3
3
सुनील नरेन To शार्दूल ठाकुर
तिग्गी!! स्कोर बराबर!! फाइन लेग की तरफ रैम शॉट खेलते हुए तीन रन भाग लिए| शार्दुल ठाकुर ने अपना काम कर दिया यहाँ पर|
19.2
0
सुनील नरेन To शार्दूल ठाकुर
डॉट बॉल!! अब 4 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| लेग साइड पर खेला था लेकिन गैप नहीं मिला|
19.1
W
सुनील नरेन To सैम करन OUT!
आउट! कैच आउट!! ट्विस्ट इन टेल!! 5 गेंद 4 रनों की दरकार| क्या सुपर ओवर देखने को मिलेगा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा, फील्डर वहां पर तैनात और गेंद सीधा उनकी गोद में चली गई| मुकाबला अब रोमांचक हो गया है|
ओवर की समाप्ति 19 : 168/6
22 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 618.3
  • 618.4
  • 418.5
  • 418.6
र. जडेजा
22 (6)
स. करन
4 (3)
प. कृष्णा
4-0-41-1
18.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To रवींद्र जडेजा
चौका! जडेजा ने अब मुकाबला हल्का कर दिया| अब 6 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| जडेजा ने काम तमाम कर दिया| युवा कृष्णा अपर दबाव बढ़ गया और उस दबाव में वो बह गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को पॉइंट के ऊपर से मार दिया जहाँ से चार रन मिल गए|
18.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To रवींद्र जडेजा
चौका! धोनी है या जडेजा, ये अब दूसरे धोनी बन गए हैं| सर रविन्द्र जडेजा, यु ब्यूटी!! अब 7 गेंदों पर 8 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए गैप हासिल किया और बाउंड्री मिली| मुकाबला अब यहाँ से पूरी तरह से चेन्नई के पाले में चला गया है|
18.4
6
प्रसिद्ध कृष्णा To रवींद्र जडेजा
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर सर जडेजा के बल्ले से देखने को मिली| मुकाबला अभी बाकी है जब तक जडेजा के मैदान पर मौजूद है| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स| 8 गेंदों पर 12 रन की दरकार|
18.3
6
प्रसिद्ध कृष्णा To रवींद्र जडेजा
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| चेन्नई को जीत के लिए 9 गेंदों पर 18 रन चाहिए|
18.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To सैम करन
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| चेन्नई को जीत के लिए 10 गेंदों पर 24 रन चाहिए|
18.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To रवींद्र जडेजा
वाइड यॉर्कर डाली गई ऑफ स्टंप पर गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया| चेन्नई को जीत के लिए 11 गेंदों पर 25 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 146/6
5 रन
  • W17.1
  • 017.2
  • W17.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 117.6
र. जडेजा
1 (1)
स. करन
3 (2)
व. चक्रवर्ती
4-0-22-1
17.6
1
वरुण चक्रवर्ती To रवींद्र जडेजा
विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 26 रन चाहिए|
17.5
1
वरुण चक्रवर्ती To सैम करन
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.4
2
वरुण चक्रवर्ती To सैम करन
फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
17.3
W
वरुण चक्रवर्ती To एमएस धोनी OUT!
आउट!!! बोल्ड!! बड़ी विकेट धोनी की यहाँ पर आती हुई| अब कोलकाता मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करता हुआ| एक बार फिर से वरुण ने धोनी को बनाया अपना शिकार| रूम बनाकर मारने गए लेकिन गुगली बॉल को पढ़ नहीं पाए और अंदर आ गई गेंद| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई| चेन्नई को लगा है बड़ा झटका, अब जडेजा के ऊपर सारी ज़िम्मेदारी|
17.2
0
वरुण चक्रवर्ती To एमएस धोनी
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
17.1
W
वरुण चक्रवर्ती To एमएस धोनी OUT!
रन आउट!!! चेन्नई को लगा एक और झटका| दो रन लेने के चक्कर में गंवाया विकेट| सुरेश रैना 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर पहला रन लिया| जिसके बाद दूसरे रन के लिए भी गए| फील्डर ने गेंद को उठाकर गेंदबाज़ के हाथ में दिया| जहाँ से वरुण चक्रवर्ती ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की गेंद जब गेंदबाज़ ने स्टंप्स पर लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 142/5 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 17 : 141/4
9 रन
  • 116.1
  • 1 NB16.2
  • 116.2
  • 1 WD16.3
  • 216.3
  • W16.4
  • 1 LB16.5
  • 216.6
स. रैना
11 (7)
ए. धोनी
0 (1)
ल. फर्ग्युसन
4-0-33-1
16.6
2
लॉकी फर्ग्युसन To सुरेश रैना
आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 31 रन चाहिए|
16.5
lb
लॉकी फर्ग्युसन To एमएस धोनी
लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर लेग साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.4
W
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली OUT!
आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट, 32 रन बनाकर मोईन अली आउट हुए| अब 20 गेंदों पर 34 रनों की दरकार, परफेक्ट स्टेज महेंद्र सिंह धोनी के लिए| लेंथ बॉल थी जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारना चाहा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फील्डर अय्यर वहां पर तैनात थे जिन्होंने सीमा रेखा पर पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से मुकाबला फिर से टाईट होता हुआ नज़र आ रहा है| 138/4 चेन्नई|
16.3
2
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद आंद्रे रसेल जिन्होंने गेंद को पकड़ा लेकिन 2 रन मिल गया|
16.3
wd
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
16.2
1
लॉकी फर्ग्युसन To सुरेश रैना
फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके रैना| फुल टॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.2
nb
लॉकी फर्ग्युसन To सुरेश रैना
नो बॉल!! बीमर गेंद यहाँ पर डाल बैठे लॉकी फर्ग्युसन यहाँ पर| अगली गेंद फ्री हिट होगी| गेंदबाज़ ने बॉल को सीधे कीपर की ओर बल्लेबाज़ के सर की ऊपर से फेका, अम्पायर ने नो बॉल दिया|
16.1
1
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 132/3
5 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 215.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
म. अली
29 (25)
स. रैना
8 (4)
व. अय्यर
1-0-5-0
15.6
1
वेंकटेश अय्यर To मोइन अली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पंच किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए| 24 गेंदों पर 40 रनों की दरकार|
15.5
0
वेंकटेश अय्यर To मोइन अली
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
15.4
0
वेंकटेश अय्यर To मोइन अली
डॉट बॉल, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
15.3
2
वेंकटेश अय्यर To मोइन अली
नॉट आउट!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई शॉट खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन लेने गए| फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ी एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को लगकर लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में एक और रन मिला| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.2
1
वेंकटेश अय्यर To सुरेश रैना
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल निकाला|
15.1
1
वेंकटेश अय्यर To मोइन अली
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 127/3
12 रन
  • 414.1
  • W14.2
  • 414.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 114.6
म. अली
25 (20)
स. रैना
7 (3)
स. नरेन
3-0-37-1
14.6
1
सुनील नरेन To मोइन अली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक महत्वपूर्ण विकेट भी इससे आया| ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया| 127/3, 30 गेंदों पर 45 रनों की दरकार|
14.5
1
सुनील नरेन To सुरेश रैना
ऑफ़ साइड पर गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|
14.4
2
सुनील नरेन To सुरेश रैना
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
14.3
4
सुनील नरेन To सुरेश रैना
चौका! आते ही रैना ने दिखाए अपने दम| छोटी लेंथ की गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| गैप मिला और गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
सुरेश रैना अगले बल्लेबाज़, 34 गेंदों पर 53 रनों की दरकार...
14.2
W
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका| अंबाति रायुडू 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सुनील नरेन के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्पिन गेंद को आगे निकालकर खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| काफ़ी निराश होए बल्लेबाज़ यहाँ पर| 119/3 चेन्नई, जीत से 53 रन दूर|
14.1
4
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
चौका!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन मिसफील्ड हुई और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 14 : 115/2
3 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 013.6
म. अली
24 (19)
अ. रायुडू
6 (7)
व. चक्रवर्ती
3-0-17-0
13.6
0
वरुण चक्रवर्ती To मोइन अली
कोई रन नहीं| आगे डाली गई कैरम गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं मिल सका|
13.5
1
वरुण चक्रवर्ती To अंबाति रायुडू
आगे डाली गई गेंद को निकालकर लॉन्ग ऑन की ओर गेंद, हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई, एक रन मिला|
13.4
1
वरुण चक्रवर्ती To मोइन अली
डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.3
0
वरुण चक्रवर्ती To मोइन अली
कोई रन नहीं| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल कीपर के हाथ में गई|
13.2
0
वरुण चक्रवर्ती To मोइन अली
पॉइंट की ओर कट किया, फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नहीं मिला|
13.1
1
वरुण चक्रवर्ती To अंबाति रायुडू
आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/2
6 रन
  • 1 WD12.1
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
अ. रायुडू
4 (5)
म. अली
23 (15)
आ. रसेल
3-0-28-1
12.6
1
आंद्रे रसेल To अंबाति रायुडू
फुलर लेंथ बॉल को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया| 112/2 चेन्नई|
12.5
1
आंद्रे रसेल To मोइन अली
एक और पुल शॉट लेकिन सिंगल ही मिल पाया|
12.4
1
आंद्रे रसेल To अंबाति रायुडू
छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला एक रन के लिए|
12.3
0
आंद्रे रसेल To अंबाति रायुडू
अंदर आती गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
12.2
1
आंद्रे रसेल To मोइन अली
गैप में गेंद को ढकेला, एक ही रन मिल पाया|
12.1
1
आंद्रे रसेल To अंबाति रायुडू
लो फुल टॉस!! सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
12.1
wd
आंद्रे रसेल To अंबाति रायुडू
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 12 : 106/2
5 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • W11.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
म. अली
21 (13)
अ. रायुडू
1 (1)
प. कृष्णा
3-0-19-1
11.6
2
प्रसिद्ध कृष्णा To मोइन अली
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से 2 रन अपने नाम किया|
11.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अंबाति रायुडू
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
11.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मोइन अली
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
अगले बल्लेबाज़ कौन?
11.3
W
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चेन्नई को लगा बड़ा झटका| फाफ डु प्लेसिस 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे| प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट किया| बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से नहीं आई गेंद की स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई फील्डर पीछे मौजूद लॉकी फर्ग्युसन जिन्होंने पकड़ा शानदार कैच| 102/2 चेन्नई, जीत से 70 रन दूर|
11.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
11.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मोइन अली
आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 101/1
12 रन
  • 110.1
  • 410.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
म. अली
17 (10)
डु प्लेसिस
43 (28)
आ. रसेल
2-0-22-1
10.6
1
आंद्रे रसेल To मोइन अली
बल्ला चलाया लेकिन ठीक तरह से आई नहीं गेंद| लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल ही मिल पाया| 54 गेंदों पर 71 रनों की दरकार|
10.5
1
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
10.4
4
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
चौका! कैच का मौका था यहाँ पर कीपर कार्तिक के पास लेकिन एक भरसक प्रयास के बाद भी चूक गए| फुल लेंथ डाईव लगाई थी अपने बाएँ ओर लेकिन बॉल उनके दस्तानों में नहीं आई| लेग स्टम्प के बाहर छोटी गेंद को पुल लगाने गए थे और ग्लव्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद|
10.3
1
आंद्रे रसेल To मोइन अली
एक रन!!! इसी के साथ चेन्नई का 100 रन पूरा हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.2
4
आंद्रे रसेल To मोइन अली
चौका! एक और बाउंड्री अली के खाते में जाती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| मिड ऑफ़ और कवर्स के बीच से गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
10.1
1
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल लेकर मोईन को स्ट्राइक पर फाफ ने लाया है| सही सोच, वो इस वक़्त बल्ला चला रहे हैं और बाउंड्री बटोर रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/1
11 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 69.6
म. अली
11 (7)
डु प्लेसिस
37 (25)
ल. फर्ग्युसन
3-0-25-0
9.6
6
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.5
4
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
चौका!!! मोईन अली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद मिला चार रन|
9.4
0
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.3
0
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
कोई रन नहीं| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, फील्डर ने गेंद को पकड़ा|
9.2
0
लॉकी फर्ग्युसन To मोइन अली
शॉटपिच गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं आया|
9.1
1
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
फाफ़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 78/1
10 रन
  • 68.1
  • W8.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 28.5
  • 18.6
डु प्लेसिस
36 (24)
म. अली
1 (2)
आ. रसेल
1-0-10-1
8.6
1
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
2
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाकर 2 रन लिया|
8.4
1
आंद्रे रसेल To मोइन अली
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.3
0
आंद्रे रसेल To मोइन अली
कोई रन नहीं| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल लगाने गए, गेंद बल्ले पर नहीं आई सीधे कीपर के हाथ में गई|
मोईन अली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.2
W
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! शानदार वापसी रसेल द्वारा| जिस ब्रेक थ्रू की दरकार कोलकाता को थी वो हासिल हुई| 40 रन बनाकर रुतुराज लौट गए पवेलियन| विकेट हासिल करते हुए रसेल ने मनाया जश्न| इस विकेट की अहमियत सभी को पता है| गुड लेंथ बॉल थी जिसे लेग साइड पर मोड़ने गए सिंगल के लिए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे, लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ खड़े कप्तान मॉर्गन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब कोलकाता के लिए वापसी के द्वार खुलते हुए| 74/1 चेन्नई, लक्ष्य से 98 रन दूर|
8.1
6
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! आंद्रे की पहली ही गेंद पर गायकवाड ने लगाया बड़ा हिट| आगे डाली गई गेंद को निकालकर लॉन्ग ऑफ की ओत खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 8 : 68/0
5 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ऋ. गायकवाड
34 (26)
डु प्लेसिस
33 (22)
व. चक्रवर्ती
2-0-14-0
7.6
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 68/0 चेन्नई|
7.5
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| धीरे-धीरे लक्ष्य के तरफ बढ़ते हुए|
7.4
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
एक और सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.3
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला, एक रन मिला|
7.2
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
7.1
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 63/0
11 रन
  • 06.1
  • 66.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 26.6
डु प्लेसिस
31 (20)
ऋ. गायकवाड
31 (22)
स. नरेन
2-0-25-0
6.6
2
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स लाइन की गेंद को  स्कावयर लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
6.5
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.4
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| एक रन हो गया|
6.3
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.2
6
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
6.1
0
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
टाइम आउट का हुआ समय!! साथ ही पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 52/0 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 120 रन पीछे| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली है हमें जहाँ चेन्नई पूरी तरह से मुकाबले पर हावी होती हुई| कोलकाता को विकेट की तलाश...
ओवर की समाप्ति 6 : 52/0
10 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
डु प्लेसिस
28 (18)
ऋ. गायकवाड
23 (18)
ल. फर्ग्युसन
2-0-14-0
5.6
0
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 ओवर के बाद 52 बिना किसी नुकसान के चेन्नई|
5.5
0
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
कोई रन नहीं| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
5.4
4
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! शानदार स्टे्ट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.3
1
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
मिड ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
5.2
1
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
5.1
4
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! फाफ़ के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 5 : 42/0
14 रन
  • 24.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 14.6
डु प्लेसिस
19 (13)
ऋ. गायकवाड
22 (17)
स. नरेन
1-0-14-0
4.6
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ एक बड़े ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| 42/0 चेन्नई|
4.5
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से सिंगल आया|
4.4
6
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| लगातार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट्स लगा रहे हैं| नरेन पर दबाव|
4.3
0
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.2
4
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर  नहीं और गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.1
2
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/0
10 रन
  • 1 LB3.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
डु प्लेसिस
18 (12)
ऋ. गायकवाड
9 (12)
व. चक्रवर्ती
1-0-9-0
3.6
0
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3.5
0
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3.4
4
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर फाफ़ के बल्ले से आती हुई| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
3.3
4
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! फाफ़ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर गेंद को खेला, गैप में गई गेंद मिला चार रन|
3.2
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.1
lb
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर लेग साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 18/0
9 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
ऋ. गायकवाड
8 (11)
डु प्लेसिस
10 (7)
प. कृष्णा
2-0-14-0
2.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
कोलकाता के एनालिस्ट ने बाउंड्री के बाहर से कुछ इशारा किया...
2.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
मिड विकेट की दिशा में खेला| जहाँ से एक रन मिल गया|
2.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
कोई रन नहीं, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिला|
2.3
4
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! फाफ़ के बल्ले से दूसरी बाउंड्री इस ओवर की आती हुई| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/0
4 रन
  • 21.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ऋ. गायकवाड
8 (10)
डु प्लेसिस
1 (2)
ल. फर्ग्युसन
1-0-4-0
1.6
0
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
वेलडन डीके!!! विकेट के पीछे शानदार डाईव लगाकर एक बाउंड्री जाने सड़े रोक दिया| पैड्स पर लगकर कीपर के बाएँ ओर से निकल रही थी ये गेंद, कार्तिक का बेहतरीन स्टॉप| 9/0 चेन्नई|
1.5
0
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
कवर्स की तरफ बॉल को खेला जहाँ से गैप हासिल नहीं हुआ|
1.4
0
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
तेज़ गति से डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.3
1
लॉकी फर्ग्युसन To फाफ डु प्लेसिस
इस बार गैप में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1.2
1
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ बॉल को सामने की तरफ पंच करते हुए रन बटोर लिया|
1.1
2
लॉकी फर्ग्युसन To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी के साथ हुई ओवर की शुरुआत, हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
दूसरे छोर से स्पिनर या तेज़ गेंदबाज़? लॉकी फर्गसन को लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
डु प्लेसिस
0 (1)
ऋ. गायकवाड
5 (5)
प. कृष्णा
1-0-5-0
0.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फाफ डु प्लेसिस
ओह!!! बल्ले का बाहरी किनारा लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डिफेंड करने गए फाफ़| बॉल टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई एक टप्पा खाकर स्लिप फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
0.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया|
0.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
0.3
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
चौका!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऋतुराज गायकवाड ने भी खोला अपना खाता| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पंच किया ऑफ साइड की ओर| गैप में गई बॉल मिला चार रन|
0.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर क्रिस गॅफने, -, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement