भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और सोमदेव देवबर्मन ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतन पर उन्हें बधाई दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और सोमदेव देवबर्मन ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतन पर उन्हें बधाई दी है। जोकोविक ने रविवार को खेले गए फाइनल में 10 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल को पांच घंटे और 53 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में हराकर एकल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।
भूपति ने 'माइक्रो ब्लॉगिंग साइट' ट्विटर के माध्यम से अपने बधाई संदेश में कहा है, "आज टेनिस की जीत हुई है। जोकोविक को बेहतरीन टेनिस खेलने के लिए बधाई। जोकोविक और नडाल ने धर्य और हिम्मत का अद्भुत नजारा पेश किया।" उल्लेखनीय है कि जोकोविक ने इस खिताब पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया। सोमदेव ने ट्विटर के माध्यम से बधाई संदेश में कहा, "जोकोविक और नडाल महान खिलाड़ी हैं और हमारे खेल के बेहतरीन ब्रैंड अम्बेसडर हैं!" दूसरी ओर, भारत के डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना ने अपने बधाई संदेश में कहा, "यह जोकोविक और नडाल द्वारा सहनशक्ति और साहस के साथ टेनिस में अभूतपूर्व प्रदर्शन था। आप दोनों को सलाम।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mahesh Bhupathi, Somdev Devvarman, Novak Djokovic, महेश भूपति, सोमदेव देवबर्मन, नोवाक जोकोविक, Australia Open, ऑस्ट्रेलिया ओपन