विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2012

भारत रत्न के लिए ध्यानचंद का नाम, सचिन नहीं

खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए मेजर ध्यानचंद और तेंजिंग नोर्गे के नाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए मेजर ध्यानचंद और तेंजिंग नोर्गे के नाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे हैं। दिलचस्प यह है कि खेल मंत्रालय की सूची में अभी तक सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है।

ध्यानचंद और तेंजिंग के नाम खेल मंत्रालय के पास हॉकी और पर्वतारोहण संघों की तरफ से आए थे। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से नहीं की इसलिए उनका नाम नहीं गया  जबकि बीसीसीआई का तर्क है कि खेल मंत्रालय को खुद ये सिफारिश करनी चाहिए। इसी साल भारत रत्न दिए जाने की कसौटी बदली गई है और अब किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए भारत रत्न दिया जा सकता है। इस फैसले के फौरन बाद यह बहस चली कि भारत रत्न ध्यानचंद या सचिन तेंदुलकर में किसको दिया जाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey Player Dhyan Chand For The Bharat Ratna, भारत रत्न के लिए ध्यानचंद का नाम भेजा, Dhyan Chand, Tenzing Norgay, तेंजिंग नोर्गे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com