विज्ञापन

"गैस खोला और बेटी को घर में बंद कर दिया", अनु मीणा के घरवालों का आरोप- पति ने मार्च में भी मारने की कोशिश की थी

सुसाइड से करीब एक महीने पहले अनु के इंजीनियर पति ने उसे और उसके बच्चों को मारने की कोशिश की थी. गौतम ने एलपीजी गैस ऑन करके कमरा लॉक कर दिया था.

"गैस खोला और बेटी को घर में बंद कर दिया", अनु मीणा के घरवालों का आरोप- पति ने मार्च में भी मारने की कोशिश की थी
Anu meena suicide: दहेज उत्पीड़न के चलते अनु मीणा ने 7 अप्रैल को आत्महत्या कर ली.

जयपुर के अनु मीणा सुसाइड केस में सामने आया है कि उसके पति ने पहले भी मारने की कोशिश की थी. विवाहिता के इंजीनियर पति गौतम ने 13 मार्च को भी साजिश रची थी. गनीमत रही कि अनु और उसके दोनों बच्चे बच गए. जब घरवालों को ये बात पता चली तो उन्होंने उसे अपने पास बुला लिया. भाई नीरज मीणा ने उसकी बहन को कहा कि आपकी जान को खतरा है तो आप वापस आ जाओ. शाम होते-होते गौतम ने माफी मांगी उसे वापस बुला लिया. परिजनों को भी लगा कि यह सबकुछ गलती से हुआ होगा, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली.  

13 मार्च की रात को गैस चैंबर बन गया था घर

13 मार्च की रात को गौतम बहन अनु मीणा और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर एलपीजी गैस ऑन करके बाहर से गेट लगाकर चला गया. रातभर बच्चे और बहन उस घर में रहे, जिसमें गैस का चैंबर बन गया था. सुबह उठने पर अनु ने देखा कि गेट बाहर से बंद है. उसने सबसे पहले अपने बड़े भाई दीपक को फोन किया. दीपक ने पास में रहने वाले एक साथी अनिल मीणा का नंबर दिया. अनु ने अनिल मीणा को फोन किया तब उसने बाहर से दरवाजा खोला. इसके बाद अनु दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता के घर त्रिवेणी नगर आ गई.

पिता बोले- मैं बेटी का रिश्ता बचाना चाहता था

अनु ने जब गौतम से इस बारे में बात, तब उसे लगा कि गलती से हुआ होगा. वह रात को ही गांव चला गया था. उसने फोन पर ही अनु से माफी मांगी और उसे वापस बुला लिया. भाई ने बताया कि हमने मना भी किया, लेकिन बहन वापस चली गई. पिता रोहिताश मीणा ने बताया कि हमने बच्ची को बुला लिया था. मैं हमेशा से यही चाहता था कि बेटी का रिश्ता बचा रहे. मैं हमेशा रिश्ते को लेकर पॉजिटिव रहता था. कभी ऐसा नहीं सोचा था कि इतना हो जाएगा. ऐसा पता होता तो मैं खुद पहले ही कोई एक्शन लेता.

घटना से 10 दिन पहले भी अनु के साथ की मारपीट

इस घटना से 10 दिन पहले 3 मार्च को भी गौतम ने अनु के साथ मारपीट की थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अनु के मोबाइल से मिला है. वीडियो में गौतम पहले टीवी तोड़ता है और उसके बाद अनु के साथ मारपीट करता है. बेटे माहिर ने उस दिन की घटना को दोहराते हुए कहा कि पापा शराब पीकर घर आए थे. मम्मी के साथ झगड़ा करने लगे और मारपीट की. इन्हीं तमाम बातों के चलते उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया. 

जब भी पढ़ेंः "कामवाली के साथ गलत काम करते पकड़ा तो पत्नी पर कर दिया जानलेवा हमला", अनु मीणा सुसाइड केस की FIR में खुला राज


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com