ट्विशा की तरह जयपुर की अनु मीणा के चरित्र पर भी सवाल उठाता था XEN पति, FIR में परिवार ने किया जिक्र

PWD में XEN गौतम मीणा के हरकतों को अनु के दोनों बच्चों ने बताया. मृतक के भाई के अनुसार, हमें बहने के फोन में मिले वीडियो और गौतम के साथ उसकी वाट्सएप चैट से अनु मीणा को सुसाइड के लिए उकसाने का पता चला.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ट्विशा की तरह जयपुर की अनु मीणा के चरित्र पर भी सवाल उठाता था XEN पति

भोपाल की ट्विशा शर्मा का केस अभी शांत ही नहीं हुआ, उससे पहले जयपुर में अनु मीणा के आत्महत्या मामले ने झकझोर करके रख दिया. पीडब्लूडी में XEN पति पर टॉर्चर करके आत्महत्या के लिए उकसाने व अनु मीणा के चरित्र पर सवाल उठाने को लेकर बात सामने आई है. पति गौतम मीणा ने पत्नी अनु मीणा के चचेरे भाई के साथ उसके गलत संबंध जोड़कर बेज्जत करता था. दूसरी तरफ जब कामवाली बाई के साथ गलत काम करते गौतम मीणा को अनु ने पकड़ लिया तो वह बौखला गया और जान से मारने की कोशिश की. यह सब पुलिस की एफआईआर से पता चला है. 

07 अप्रैल को अनु मीणा ने की आत्महत्या

दरअसल, XEN पति के टॉर्चर से जयपुर के सांगानेर में मोहनपुरा में स्थित बालाजी बिहार अपना बंगलो के घर में अनु मीणा ने 07 अप्रैल 2026 को आत्महत्या कर ली. अनु मीणा के सुसाइड के बाद भाई नीरज मीणा ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि पति गौतम मीणा की मारपीट और शारीरिक व मानसिक टॉर्चर के चलते उसकी बहन ने जीवन लील समाप्त कर ली. अनु मीणा की 2015 में जयपुर के चोमू में चीथवाडी गांव के गौतम मीणा से शादी हुई थी. 

शादी में गौतम मीण ने लिया भारी भारीकम दहेज

गौतम मीणा के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. FIR के मुताबिक, इंजीनियर के पद पर तैनात गौतम मीणा ने शादी में भारी भरकम दहेज लिया था. वह शराब का आदी थी और शादी के कुछ ही दिन बाद से वह दहेज की मांग पूरा न होने के ताने देकर पत्नी अनु को प्रताड़ित करने लगा. गौतम, अनु को यहां तक कहता कि मेरी तो सरकारी नौकरी है, मुझे तुझसे बेहतर पत्नी मिल जाती, अगर किसी और से शादी होती तो 1 करोड़ रुपये दहेज मिलते. 

इसी तरह वह आए दिन अनु के साथ मारपीट करता, पर सामाजिक ताने बाने के चलते अनु चुपचाप सहती रही. एफआईआर में भाई ने आरोप लगाया कि गौतम मीणा ने फरवरी 2023 में अनु के चरित्र पर सवाल उठाते हुए चचेरे भाई के साथ गलत संबंध की बात कहकर मेरी बहन और उसके दोनों बच्चों के साथ मारपीट करके मेरे घर लेकर आया. जब अनु ने पति के अत्याचार की पूरी कहानी अपने भाई को बदा दी तो परिवार के सदस्यों द्वारा समझाइश करने पर गौतम मीणा ने माफी मांगते हुए आगे दोबारा ऐसी हकरत न करने का आश्वासन देकर अनु को फिर से घर लेकर गया. 

Advertisement

कामवाली बाई के साथ गौतम को अनु ने पकड़ा

पुलिस की एफआईआर के अनुसार, अक्टूबर 2025 के दौरान दीपावली के समय घर की सफाई के बहाने गौतम, पत्नी अनु और कामवाली बाई सुनीता को अपने गांव चितवाड़ी लेकर गया, जबकि दोनों बच्चों को अनु के मायके छोड़ गया. आरोप है कि जब अनु ने चितवाड़ी गांव वाले घर पर गौतम मीणा को कामवाली बाई के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया तो वह आग बबूला होकर अनु के साथ जमकर मारपीट की. जिस पर अनु ने अपनी मां को रोते हुए कॉल लगाया और आप मुझे यहां लेने आओ, नहीं तो गौतम मुझे मार देगा. 

यह भी पढे़ं-

जयपुर में XEN पति को VIDEO कॉल कर महिला ने लगाई फांसी, पीछे रोते छोड़ गई दो मासूम; दिल झकझोर देगी ये कहानी

Advertisement

दहेज प्रताड़ना से परेशान अनु मीणा ने 7 अप्रैल को क‍िया सुसाइड, 38 दिन बाद FIR; आखिर इतनी देरी क्‍यों?

"गैस खोला और बेटी को घर में बंद कर दिया", अनु मीणा के घरवालों का आरोप- पति ने मार्च में भी मारने की कोशिश की थी

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: शव का दूसरा पोस्टमार्टम हुआ, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार | Breaking News