
प्रतीकात्मक तस्वीर
खास बातें
- परिवार के सदस्यों को यहां नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया
- दुबई से लौटी फ्लाई का हिस्सा थे दोनों रोगी
- दुबई कोरोना वायरस से संक्रमित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं है
महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को यहां नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए हैं. डिवीजनल कमिश्नर दीपक म्हाईसेकर ने बताया कि दोनों रोगी 40 लोगों के एक समूह का हिस्सा हैं जो दुबई से एक मार्च को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा थे और फिर उन्होंने पुणे के लिए एक ओला कैब लिया था. उन्होंने कहा, ‘वे दोनों जब मुंबई पहुंचे तब संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा था और दुबई कोरोना वायरस से संक्रमित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं है.'
यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि ओला कैब चालक और दोनों रोगियों के परिवार के तीन सदस्यों को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनके नमूने जांच के लिए एनआईवी भेजे गए हैं. दोनों रोगों के साथ आए अन्य लोगों के समूह की सूची प्राप्त हो गई है और संबद्ध जिलों के अधिकारियों को उनकी मेडिकल जांच करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि 21 स्थानों पर 200 बिस्तरों वाले पृथक केंद्र बनाए गए हैं.
भारत में कोरोना वायरस के 6 और मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की कुल संख्या हुई 53
उल्लेखनीय है कि पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामचंद्र हंकरे ने सोमवार को बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया, ‘छह मार्च तक दोनों मरीजों को कोई समस्या नहीं थी. एक व्यक्ति में संक्रमण के हल्के लक्षण उभरने पर दोनों आठ मार्च को हमारे पास आए. इसके बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. सोमवार को आए नतीजों में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.'
VIDEO: देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 56 हुई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)










