• होम
  • फ़ोटो
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!
    1/5

    2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

    पहली नज़र में यह आपको नकली रंगों से रंगी एक सैटेलाइट इमेज लग सकती है, लेकिन यह वास्तव में 1 अगस्त, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा कैप्चर की गई थी। इसमें मैक्सिको के अडायर बे को दिखाती है, जो कि ग्रेट अल्टार रेगिस्तान और कैलिफोर्निया की खाड़ी के फिरोजी रंग के पानी से दोनों के बीच में बना एक अदभुत मित्रण दिखाता है। बीच का ये क्षेत्र मैंग्रोव पेड़ों और झाड़ियों के साथ-साथ वनस्पति से भरा है। इस तस्वीर NASA की Earth Observatory द्वारा शेयर किया गया था।
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!
    2/5

    2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

    यह तस्वीर रूस के 10,771 फुट ऊंचे Shiveluch ज्वालामुखी की है, जो इसे 3 दिसंबर, 2022 को फूटता हुआ दिखाती है। ज्वालामुखी रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर सबसे बड़े और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी संरचनाओं में से एक है, जिसमें होलोसीन युग के दौरान कम से कम 60 बड़े विस्फोट हुए हैं। इस तस्वीर को रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ Pierre Markuse ने शेयर किया है, जिन्होंने सेंटिनल -2 उपग्रह से डेटा का उपयोग करके इसे बनाया था।
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!
    3/5

    2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

    Pierre Markuse द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर भी आपको प्रभावित करेगी, जिसमें पहाड़ों और जलमार्गों की जटिल प्रतिरूपण दिखाई देता है। हालांकि, इस तस्वीर में पर्यावरण का जख्म छिपा है, क्योंकि यह 13 मई, 2022 को सेंटिनल -2 उपग्रह द्वारा न्यू मैक्सिको में द हर्मिट्स पीक-कैफ कैनियन फायर के कुछ हिस्सों को दिखाता है। बता दें कि अप्रैल में अलग-अलग शुरू हुई दो आग मिलकर एक विशाल जंगल की आग बन गई थी और यह तस्वीर उसी का हिस्सा दिखाती है।
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!
    4/5

    2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

    यह विशाल चक्रवात हरिकेन इयान की तस्वीर है, जब यह 28 सितंबर, 2022 को Cayo Costa, फ्लोरिडा के पास पहुंचा। अफ्रीका के पश्चिमी तट पर एक ट्रॉपिकल वेव से पैदा हुए इस तूफान ने क्यूबा को बुरी तरह से तबाह किया था, जिसके बाद यह फ्लोरिडा पहुंचा। यह एक एनिमेशन से लिया गया स्क्रीनशॉट है, जिसे Liaison Blog सैटेलाइट ने कैप्चर किया था, जिसके बाद इसे Astronomy फाउंडेशन के एक सदस्य ने थोड़ा प्रोसेस किया था।
  • 2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!
    5/5

    2022 में अंतरिक्ष से ली गई धरती की इन 5 हैरतंगेज तस्वीरों को देख आप रह जाएंगे दंग!

    इस तस्वीर को दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर 250 मील (400 किलोमीटर) से अधिक की परिक्रमा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार एक चालक दल के सदस्य द्वारा लिया गया था। इसमें पृथ्वी का क्षितिज दिखाई देता है, जिसे लिंब (limb) के रूप में जाना जाता है। इसमें हमें वायुमंडल की कई परतें दिखाई देती है। तस्वीर को सबसे पहले NASA की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने अपने "इमेज ऑफ द डे" फीचर में चित्रित किया था।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »