विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2018

Asian Games: बैडमिंटन में साइना नेहवाल पर भारी पड़ीं चीनी ताइपे की ताई जी यिंग

Asian Games: बैडमिंटन में साइना नेहवाल पर भारी पड़ीं चीनी ताइपे की ताई जी यिंग
साइना महिला सिंगल्‍स वर्ग के फाइनल में स्‍थान नहीं बना पाईं
  • सीधे गेम में मुकाबला हार गईं साइना
  • फाइनल में स्‍थान बनाने से चूक गईं
  • शुरुआत से ही आक्रामक रहीं ताई जु
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता:

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को एशियन गेम्‍स 2018 में सोमवार को महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के कारण वह फाइनल में प्रवेश से चूक गईं. हालांकि, उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ है. साइना का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है. पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 साइना पहले गेम की शुरुआत में यिंग के आक्रामक खेल के आगे कमजोर नजर आ रहीं थी और इस कारण वह 5-1 से पिछड़ गई. इस बीच, यिंग कुछ गलत शॉट खेल बैठीं और साइना ने इसका फायदा उठाते हुए अपना स्कोर चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ 10-10 से बराबर कर लिया. साइना को महिला एकल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से मात दी.

..जब गोपीचंद को बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए गिरवी रखना पड़ा था अपना घर

पिछली बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली यिंग ने यहां सीधे पांच अंक लेते हुए साइना को फिर एक बार 15-10 से पछाड़ दिया. इस बढ़त को बनाए रखते हुए यिग ने पहला गेम 21-17 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी यिंग ने अपना दबदबा जारी रखा था. यहां साइना को उनकी गलती के कारण 2-6 से पिछड़ना पड़ा. पिछली बार इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का ही सफर तय कर पाने वाली भारतीय खिलाड़ी सायना ने अच्छी वापसी की औरर स्कोर 6-6 से बराबर कर लिया.

वीडियो: साइना ने पीएम मोदी को भेंट किया बैडमिंटन रैकेट

यहां से दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे को बराबर की टक्कर देते देखा गया, लेकिन यिंग ने इस पर अच्छी वापसी की ओर साइना को 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस हार के कारण वर्ल्ड नम्बर-1 सायना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ रहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com