100 मीटर स्प्रिंट में 10 सेकंड के और करीब पहुंचा भारत का रिकॉर्ड, अनिमेष कुजूर ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता ग्लासगो CWG का टिकट

Animesh Kujur Record: अनिमेष कुजूर ने 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के पहले दिन दूसरे सेमीफाइनल दौर में 10.15 सेकंड का समय निकाला. इसके साथ ही उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Animesh Kujur National Record

ओडिशा के स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर हाव- भाव और तौर-तरीकों में उसैन बोल्ट की तरह ही ट्रैक पर नज़र आते हैं और और एक दिन 10 सेकंड से काम में 100 मीटर भागने का ख्वाब पालते हैं. एशियाई चैंपियनशिप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और ब्रिक्स गेम्स की स्प्रिंट प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले अनिमेष कुजूर अबतक ज्यादातर सुर्खियों से दूर ही रहे हैं. लेकिन, रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 100 मी. का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने अपने लिए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स- CWG का टिकट हासिल कर लिया और खेलों की दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं.

ओडिशा के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने शुक्रवार को रांची में सेमीफाइनल दौर में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर ग्लासगो CWG का टिकट हासिल किया. 22 साल के कुजूर ने यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के पहले दिन दूसरे सेमीफाइनल दौर में 10.15 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया. पुरुषों की 100 मीटर में राष्ट्रमंडल खेलों का क्वालिफिकेशन समय 10.16 सेकंड था.

शुक्रवार को सबकी निगाहें पुरुषों के 100 मीटर एथलीटों पर टिकी थीं. रांची में एक ही दिन कम समय के अंतराल में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे. 
गुरिंदरवीर सिंह ने पहले सेमीफाइनल में दबदबा बनाते हुए 10.17 सेकंड का समय निकाला और पिछले साल कुजूर द्वारा बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

कुछ ही मिनटों बाद रोमांच चरम पर पहुंच गया जब दूसरे सेमीफाइनल में दौड़ रहे कुजूर ने 10.15 सेकंड का समय निकालकर अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया. ग्लासगो का टिकट जीतने पर उत्साहित अनिमेष कुजूर ने कहा, "यह सब कड़ी मेहनत का नतीजा है."

Advertisement

कुजूर और सिंह दोनों ने 2025 में मणिकांत होब्लिधर द्वारा बनाए गए 10.25 सेकंड के मीट रिकॉर्ड में भी सुधार किया.  कभी फुटबॉलर बनने का ख्वाब देखने वाले अनिमेष कुजूर डिफेंस एकेडमी में भी जाने की सोचते थे. मगर अब लगातार 10 सेकंड को टारगेट बनाकर ट्रैक पर भाग रहे हैं.

पहले दिन जंपिंग एरिना में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. महिला लंबी कूद में भारत की दो दिग्गज—शैली सिंह और एन्सी सोजन—एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए भिड़ीं. आखिरकार ये एन्सी का दिन रहा, उन्होंने 6.75 मीटर की छलांग के साथ जीत दर्ज की और पिछले साल कोच्चि में शैली सिंह द्वारा बनाए गए 6.64 मीटर के मीट रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 

Advertisement

एन्सी की सीरीज 6.47 मीटर, 6.56 मीटर, 6.69 मीटर, 6.75 मीटर, 6.68 मीटर और 6.57 मीटर की रही. इससे पहले सुबह के सत्र में, उत्तराखंड के दीपक भट्ट ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ 29:42.93 सेकंड के समय के साथ जीती. महाराष्ट्र की रवीना गायकवाड़ ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ 35:30.98 सेकंड के समय के साथ जीती. 

पहला दिन  
परिणाम:  
पुरुष  10,000 मीटर (CWG क्वालिफिकेशन समय 27:39.03): दीपक भट्ट (उत्तराखंड) 29:42.93, शैलेश कुशवाहा (कर्नाटक) 29:57.56, प्रशांत चौधरी (उत्तर प्रदेश) 30:36.97  

हैमर थ्रो (CWG क्वालिफिकेशन मार्क 73.09 मीटर): आशीष जाखड़ (SSCB) 68.52 मीटर, दमनीत सिंह (रिलायंस) 67.62 मीटर, अजय कुमार (हरियाणा) 64.93 मीटर

महिला  10,000 मीटर (CWG क्वालिफिकेशन समय 31:14.14): रवीना गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 35:30.98 सेकंड, सोनिया (उत्तराखंड) 36:16.22, आरती पवार (महाराष्ट्र) 36:24.79 सेकंड  

लंबी कूद (CWG क्वालिफिकेशन मार्क 6.84 मीटर): एन्सी सोजन (नेवी) 6.75 मीटर (MR), शैली सिंह (अंजू बॉबी जॉर्ज अकादमी) 6.58 मीटर, भवानी यादव (NCOE बेंगलुरु) 6.39 मीटर

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak में CBI का सबसे बड़ा एक्शन, Pune से कॉलेज प्रिंसिपल Manisha Hawaldar गिरफ्तार
Topics mentioned in this article