शुक्रवार को रांची में भारत के यूसेन बोल्ट ओडिशा के स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर स्प्रिंट का नेशनल रिकॉर्ड बनाया तो अगले ही दिन पंजाब के गुरविंदर सिंह ने वो कर दिखाया जो भारतीय एथलीटों के लिए हमेशा अविश्वसनीय बात मानी जाती थी. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में फ़ेडरेशन कप के दौरान पंजाब के 27 साल के गुरविंदर ने 10.09 सेकेंड का नेशनल रिकॉर्ड एक बार फिर अपने नाम कर लिया.
सिर्फ़ 5 मिनट के लिए भी बना नेशनल रिकॉर्ड
शुक्रवार को गुरविंदर सिंह ने रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम फ़ेडरेशन कप 2026 में अपनी हीट्स में भागते 10.17 सेकेंड का समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था जिसे 5 मिनट बाद ही अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकेंड में भागकर 100 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और ग्लासगो CWG-कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट अपने नाम कर लिया.
रांची में नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद गुरविंदर फोटो- X@afiindia
गुरविंदर का का रिकॉर्ड सिर्फ 5 मिनट चला और भारत का सबसे कम समय तक रहने वाला नेशनल रिकॉर्ड भी बना. इससे पहले भी गुरविंदर ने 2025 के इंडियन ग्रां प्री में 10.20 सेकेंड में रेस भागकर पहली बार 100 मीटर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था. दो दिनों के अंदर रांची में तीन बार 100 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड टूटे.
खेतों में भागते हुए शुरू हुई 100 मीटर की ट्रेनिंग
25 साल के गुरविन्दर पंजाब में पटियाला के रहनेवाले हैं और कोच जेम्स हिलियर के साथ ट्रेनिंग करते हैं. लेकिन उनके शुरुआती कोच सरबजीत सिंह ने उनपर काफ़ी मेहनत की है. वो सरबजीत सिंह से स्पेशल ट्रेनिंग लेते रहते हैं.
NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए गुरविंदर के कोच सरबजीत सिंह कहते हैं, “ये काफ़ी दिन से मुझे कह रहा था कि उनकी टाइमिंग अच्छी चल रही है. वो अपने चेस्ट नंबर के पीछे 10.10 सेकेंड से कम की टीइमिंग लिखकर भी लाये थे. उन्होंने ये कर दिखाया. उन्होंने ये भी लिखा कि ये अभी गुरविंदर की शुरुआत है, अंत नहीं.”
अपने कोच के साथ गुरविंदर
गुरविंदर के पिता किसान हैं और गुरविन्दर ने अपने रेसिंग करियर की शुरुआत खेतों में भागते हुए की थी.स्कूल के दिनों से ही एथलेटिक्स उन्हें बाहद रास आने लगा. वो स्वभाव से काफ़ी मेहनती और शांत माने जाते हैं लेकिन ट्रैक पर उनका एग्रेशन या आक्रामक तेवर देखते ही बनता है.
गुरविंदर- अनिमेष की जंग
शुक्रवार को सबकी निगाहें पुरुषों के 100 मीटर एथलीटों पर टिकी थीं. रांची में एक ही दिन 5 मिनट से कम समय के अंदर दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे.
गुरिंदरवीर सिंह ने पहले सेमीफाइनल में दबदबा बनाते हुए 10.17 सेकंड का समय निकाला और पिछले साल कुजूर द्वारा बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
कुछ ही मिनटों बाद रोमांच चरम पर पहुंच गया जब दूसरे सेमीफाइनल में दौड़ रहे कुजूर ने 10.15 सेकंड का समय निकालकर अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया. लेकिन रांची में फ़ाइनल पंजाब के गबरू गुरविंदर ने मारी.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: आइसोलेशन में गई कांगो की फुटबॉल टीम, बजह बनी यह खतरनाक वायरस
यह भी पढ़ें: ‘वर्ल्ड कप जीत गए तो क्या करेंगे रोनाल्डो?' पहला साउदी प्रो लीग का ख़िताब जीतकर रोने लगे रोनाल्डो














