विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2015

मुंबई : कलाकार हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील की लाश नाले में मिली

मुंबई : कलाकार हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील की लाश नाले में मिली
मुंबई: मुंबई शहर की उधेड़बुन को उकेरना गुजरात ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय ललित कला अकादमी से पुरस्कृत कलाकार हेमा उपाध्याय का पसंदीदा शगल था। उसी मुंबई शहर की भागमभाग में एक रात हेमा की बोरे में बंद लाश नाले में पड़ी मिली, दूसरे बोरे में उनके वकील हर्ष भंबानी का शव था। ये दोनों शव शनिवार रात मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली के एक नाले से मिले थे। दोनों के शव गत्तों के डिब्बों में मिले थे, जिन्हें प्लास्टिक में बांधा गया था।

मुंबई पुलिस के डीसीपी विक्रम देशमाने के मुताबिक, 'नाले में शाम 7 बजे के करीब में दो लाशें मिली थी। पुलिस को शक है कि कातिल ने दोनों की हत्या के बाद लाश को सफेद प्लास्टिक में रैप कर नाले में फेंक दिया था। उन्होंने बताया, 'दोनों शवों पर चोट के निशान हैं, बाकि की बातें पोस्टमॉर्टम के बाद साफ हो पाएंगी। पुलिस इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 11 दिसंबर की शाम साढ़े 6.30 बजे हर्ष अपनी कार से हेमा के अंधेरी वाले स्टूडियो गए थे। रात में दोनों वहां से निकले, लेकिन फिर घर नहीं पहुंचे। दोनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस इस मामले में हेमा के पति चिंतन उपाध्याय सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साल 2013 में हेमा ने अपने पति चिंतन के ख़िलाफ़ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस केस में हर्ष उनके वकील थे। हेमा का आरोप था कि उनके पति और मशहूर कलाकार चिंतन ने उनके कमरे की दीवारों पर अश्लील तस्वीरें बनाई थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, हेमा उपाध्‍याय, कांदिवली, चिंतन उपाध्‍याय, मुंबई पुलिस, Mumbai, Hema Upadhyay, Kandivali, Chintan Upadhyay, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com