विज्ञापन

गले में नोटों की माला डाले थिरकते दिखे पुणे पोर्श हादसे के आरोपी, बेटे ने दो इंजीनियरों की ली थी जान

मई 2024 में पुणे के कल्याणी नगर में एक नामी बिल्डर के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने शराब के नशे में तेज रफ्तार पोर्श कार से दो युवा आईटी इंजीनियर्स को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

गले में नोटों की माला डाले थिरकते दिखे पुणे पोर्श हादसे के आरोपी, बेटे ने दो इंजीनियरों की ली थी जान
पुणे पोर्श हादसे के आरोपी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • 2024 में पुणे में एक बिल्डर के बेटे ने शराब के नशे में तेज रफ्तार पोर्श कार से दो इंजीनियर्स को कुचल दिया था.
  • इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद आरोपी परिवार ने बेटे को बचाने की कोशिश की.
  • जज ने आरोपी को लेख लिखने की सजा दी थी, जिसकी खूब किरकिरी हुई थी. अब इसी परिवार का एक वीडियो वायरल है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

Pune Porsche Car Accident: पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार एक्सीडेंट केस के मुख्य आरोपियों में शामिल अग्रवाल परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है. महीने भर पहले ही जमानत पर रिहा हुए नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ एक भव्य पार्टी में जश्न मनाते हुए दिखे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ गले में नोटों की माला पहने हुए जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं.

मुंबई से आया मेरा दोस्त... पर डांस करते दिखे अग्रवाल

अग्रवाल परिवार इस पार्टी में 'मुंबई से आया मेरा दोस्त, दोस्तों सलाम करो...' गाने पर डांस कर रहा है. इस हादसे के बाद गिरफ्तार हुए विशाल अग्रवाल को कुछ दिनों पहले ही कोर्ट से जमानत मिली थी. हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की प्रामाणिकता की एनडीटीवी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता.

वायरल वीडियो पर परिवार की सफाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विशाल अग्रवाल ने सफाई दी है. अग्रवाल ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि वीडियो में वह जेल से रिहाई का जश्न मनाते दिख रहे हैं. उन्होंने इन आरोपों को झूठा और मानहानिकारक बताया. विशाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो 2 सितंबर 2023 का है, जिसमें गोवा के एक होटल में उनकी पत्नी शिवानी अग्रवाल के साथ उनकी 25वीं शादी की सालगिरह का जश्न दिखाया गया है.

FIR दर्ज होने से पहले का वीडियो 

अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह उस समय हुआ था, जब उनके और उनके परिवार के खिलाफ केस नहीं दर्ज हुआ था. येरवडा पुलिस स्टेशन में 19 मई 2024 को दर्ज एफआईआर (नंबर 306/24) से कई महीने पहले की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि भ्रामक रिपोर्टें जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं, जिससे उनके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है.

परिवार ने यह भी बताया कि निजी वीडियो लीक करने वालों की पहचान के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है और इसे निजता के संवैधानिक अधिकार का सीधा उल्लंघन बताया गया है. अग्रवाल ने सभी मीडिया पोर्टलों से तुरंत इस वीडियो को प्रसारित करना बंद करने की मांग की है.

मई 2024 में बिल्डर के बेटे ने पोर्श से दो इंजीनियरों को मारी थी टक्कर

मई 2024 में पुणे के कल्याणी नगर में एक नामी बिल्डर के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने शराब के नशे में तेज रफ्तार पोर्श कार से दो युवा आईटी इंजीनियर्स को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

जज ने आरोपी को लेख लिखने की दी थी सजा, हुई थी किरकिरी

हादसे के तुरंत बाद जुवेनाइल बोर्ड ने आरोपी को महज 'सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध' लिखने की शर्त पर जमानत दे दी, जिससे देश भर में भारी आक्रोश फैल गया था. जांच में खुलासा हुआ कि रसूखदार अग्रवाल परिवार ने डॉक्टरों को रिश्वत देकर नाबालिग का ब्लड सैंपल बदलवा दिया था और ड्राइवर पर जुर्म अपने सिर लेने का दबाव बनाया था.

इस गंभीर कानूनी धोखाधड़ी के कारण नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल और दादा को जेल जाना पड़ा था, जिससे यह मामला न्याय प्रणाली और रसूख के दुरुपयोग का सबसे चर्चित उदाहरण बन गया. लेकिन अब आरोपी के पिता का यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें - एक-एक कर सब छूट रहे, पुणे पोर्श कांड में बेटे को खोने वाली मां की गुहार, कानून का कुछ करो सरकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com