- पुणे के लोहगाव इलाके में छात्रा दुर्वा दत्तात्रय खांदवे ने सीईटी परीक्षा के कम अंक आने पर आत्महत्या की
- छात्रा ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे परिवार में शोक की लहर है
- मानसिक तनाव और डिप्रेशन के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया, जो परीक्षा परिणाम से निराश थी और अत्यधिक दबाव में थी
महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां लोहगाव इलाके में परीक्षा के परिणाम से निराश एक 18 वर्षीय छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि सीईटी परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने के कारण वह गहरे डिप्रेशन और मानसिक तनाव से जूझ रही थी, जिसके चलते उसने मौत को गले लगा लिया.
मृतक छात्रा की शिनाख्त दुर्वा दत्तात्रय खांदवे (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है. दुर्वा ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीईटी परीक्षा में कम अंक मिलने के कारण वह भारी मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही लोहगाव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.
पुणे से यशपाल सोनकांबले की रिपोर्ट
खबर अपडेट की जा रही है....













