ऑपरेशन क्रैकडाउन: नांदेड में मिला हथियारों का जखीरा, 470 तलवारें और 209 खंजर समेत बड़ी संख्या में चाकू बरामद

स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को गुप्त सूचना मिली थी कि शॉपिंग प्लाजा में अवैध हथियार बेचे जा रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। छापेमारी में कुल 703 घातक हथियार बरामद हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Operation Crackdown in Nanded: महाराष्ट्र की नांदेड जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसकी कुल बाजार कीमत 14,04,300 रुपये आंकी गई है. स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले '300 सालाना शॉपिंग प्लाजा' की दुकान नंबर-8 पर अचानक छापा मारा.

इस छापामारी के दौरान पुलिस ने दुकान से कुल 703 घातक और अवैध हथियार बरामद किए. इनमें 12,31,000 रुपये मूल्य की 470 तलवारें, 1,70,900 रुपये के 209 खंजर/चाकू और 24 फाइटर/पंच शामिल हैं.

दुकान मालिक हुआ फरार

पुलिस की आहट पाते ही आरोपी दुकान मालिक रणजितसिंह रामसिंह सरदार (निवासी नंदीग्राम सोसायटी, नांदेड) मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अर्चना पाटिल और सूरज गुरव के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले, उप निरीक्षक मिलिंद सोनकांबले और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई है.

नांदेड जिले में अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा की गई इस साहसिक कार्रवाई के बाद से अवैध हथियार रखने और बेचने वाले अपराधियों में भारी हड़कंप मच गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मुंबई में 'चीनी हथियार' बेचने आए 3 वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे तार?

Featured Video Of The Day
यूपी में बिजली गुल तो नप गए अफसर! CM योगी का महा-एक्शन, कांप उठे लापरवाह अधिकारी!