Twisha Sharma Death Case: भोपाल एम्स पहुंची दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा शर्मा का शनिवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी के बीच हो गया है. ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा, क्योंकि शव काफी गल चुका है और दिल्ली नहीं ले जाया जा सकता. ट्विशा के परिजनों का कहना कि वह अंतिम संस्कार में समर्थ और उसकी मां को आने की अनुमति नहीं देंगे. अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां ऋषिकेश ले जाई जाएंगी, जहां उन्हें गंगा में विसर्जित किया जाएगा. परिजनों का कहना है कि ऋषिकेश ट्विशा की सबसे फेवरेट जगह थी, वह अक्सर वहीं छुट्टी बिताने जाती थी. पिता के साथ भी वहां कई बार जा चुकी थी.
पहली पीएम रिपोर्ट में थी आत्महत्या की वजह से मौत
ट्विशा पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में ट्विशा की मौत की वजह आत्महत्या आई थी, लेकिन ट्विशा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और दोबारा पीएम का मांग कर रहे थे. इसके चलते उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. शुक्रवार को हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद अब फिर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पीएम की दूसरी रिपोर्ट पर सभी नजरें बनी हुई हैं.
जब दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आएगी तो पहली पीएम रिपोर्ट से मिलान किया जाएगा. फिर इस बात की भी जांच होगी कि पहली पीएम रिपोर्ट में क्या तथ्य छूटे या शव के परीक्षण के दौरान नजर आने पर भी तथ्य रिपोर्ट में मेंशन क्यों नहीं किए गए?
अगर गड़बड़ी मिली तो डॉक्टर्स के खिलाफ होगा केस
ट्विशा मामले में जांच के लिए गठित की गई एसआईटी दूसरे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का निरीक्षण करेगी, जिसे अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल करेगी. इसके अलावा अगर पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो एसआईटी एम्स भोपाल के फॉरेंसिक विभाग के उन 3 डॉक्टर्स पर भी मामला दर्ज करेगी. जिन्होंने ट्विसा का पोस्टमॉर्टम किया था.
दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) की टीम पोस्टमॉर्टम से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार रात भोपाल पहुंची थी, जो तथ्यों की पड़ताल के लिए घटनास्थल का निरीक्षण भी कर सकती है. बता दें कि आज ट्विशा की मौत का 13वां दिन है.
परिजनों को आज अंतिम संस्कार की उम्मीद
ट्विशा के परिजनों का मानना है कि पीएम हो गया तो शव उन्हें आज सौंप दिया जाएगा. माता-पिता उम्मीद जता रहे हैं कि बेटी का अंतिम संस्कार भोपाल में ही कर देंगे. वह शुरुआत से ही ट्विशा का पोस्टमॉर्टम दोबारा करने की मांग कर रहे थे, जिसके लिए वह हाईकोर्ट तक भी पहुंचे थे, जहां शुक्रवार को कोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम की मंजूरी दी थी.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: A medical team consisting of four senior doctors of AIIMS Delhi arrive in Bhopal to conduct a second autopsy of Twisha Sharma.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
The Madhya Pradesh High Court directed that a second post-mortem of Twisha Sharma be conducted by a team of doctors… pic.twitter.com/b7HJeKjmtp
7 दिनों की रिमांड पर आरोपी पति समर्थ
ट्विशा का पति समर्थ सिंह फिलहाल रिमांड पर है और उससे रिमांड के पहले दिन ही पुलिस ने दो घंटे पूछताछ की. इस दौरान समर्थ ने बताया कि 17 अप्रैल को ट्विशा की प्रेग्नेंसी कनफर्म होने के बाद से ही अचानक उसका व्यवहार बदल गया था. उसने बताया कि ट्विशा 12 मई को अजमेर जाना चाह रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. ट्विशा का भाई मेजर हर्षित की भी पोस्टिंग अजमेर में है. बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शनिवार को ट्विशा के पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.
ट्विशा की मौत के बाद से फरार समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर में सरेंडर करने पहुंचा तो हिरासत में ले लिया, जहां उसे भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया. फिर वह 10 दिन से फरार चल रहा था, जिस पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस उसे रात में ही कटारा हिल्स थाने ले आई और कोर्ट में पेश किया.
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया स्वत: संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्विशा शर्मा की मौत मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और 25 मई को सुनवाई तय की है. कोर्ट ने मामले को 'वैवाहिक घर में अस्वाभाविक मौत और जांच में कथित पक्षपात' से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना है, जिससे साफ है कि शीर्ष अदालत इस केस की निष्पक्ष जांच को लेकर चिंतित है.
ट्विशा की सास गिरिबाला को पुलिस ने हाईकोर्ट का नोटिस तालीम किया
भोपाल पुलिस की एक टीम ने शनिवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस सौंप दिया था, जिसमें कोर्ट ने उन्हें 25 मई को अपना पक्ष रखने को कहा है. बता दें कि पुलिस ने आरोप लगाया है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जिसको लेकर पुलिस हाईकोर्ट पहुंची थी. इसके अलावा उनकी अग्रिम जमानत भी रद्द करने की मांग की गई है.
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव, उस जगह की सामने आई तस्वीर; गिरिबाला को पुलिस ने सौंपा नोटिस
शादी के पांच महीने बाद हुई ट्विशा की मौत
गौरतलब है कि मॉडल ट्विशा शर्मा की मुलाकात अपने पति समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है. दिसंबर 2025 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या की है. वह दोबारा शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे थे. इस वजह से उन्होंने एम्स से शव भी नहीं लिया. वहीं, एमपी सरकार ने भी उनकी लगातार मांग के बाद केंद्र को सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव भेजा है.
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा के शव दोबारा पोस्टमॉर्टम को तैयार-दिल्ली एम्स, BCI ने पति समर्थ सिंह का लाइसेंस किया सस्पेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं