Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की पुलिस को भोपाल कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मिल चुकी है और उसने पहले दिन की ही पूछताछ में बड़ा खुलासा कर दिया है. समर्थ ने बताया कि ट्विशा अजमेर जाना चाह रही थी, जिस बात को लेकर दोनों का 12 मई को विवाद हुआ था. उसने बताया कि अजमेर में ही ट्विशा का भाई हर्षित रहता है, जो आर्मी में मेजर के पद पर तैनात है. बता दें कि 12 मई को ही ट्विशा की मौत हुई थी.
पूछताछ में समर्थ ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन 17 अप्रैल को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था. जब अस्पताल से वह लौटी तो उसने दिल्ली स्थित अपने घर जाने की बात कही और बताया कि वह और घरेलू जिंदगी नहीं जानी चाहती. वह उसी शाम फ्लाइट से दिल्ली और फिर नोएडा स्थित अपने घर चली गई.
समझाने के बाद ट्विशा अपनी मां और भाई के साथ 23 अप्रैल को भोपाल लौट आई, लेकिन वहां से रिश्तों में तनाव शुरू हो गया. समर्थ ने बताया कि उसने बेंगलुरू जाने की दोनों की टिकट बुक कर रखी थीं, लेकिन बाद उसने जाने से इनकार कर दिया और भाई के पास अजमेर जाने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो शुरू हो गई.
7 दिन की रिमांड में होंगे कई खुलासे
समर्थ सिंह का पुलिस रिमांड (Twisha Husband Samarth Police Remand) में शनिवार को पहला दिन था, जिस दिन सिर्फ दो घंटे पूछताछ चली. साथ ही आरोपी ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को ट्विशा की प्रेग्नेंसी (गर्भवती) के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद ही अचानक उसका व्यवहार बदल गया. बता दें कि समर्थ सिंह ट्विशा की मौत के बाद से ही फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था. उसे जबलपुर स्थित हाईकोर्ट परिसर से हिरासत में लिया गया था, जहां से भोपाल पुलिस उसे शुक्रवार की रात ले आई और शनिवार को कोर्ट में पेश किया था.
मीडिया को देख वापस लौट जाते मां और भाई
ट्विशा की सास यानी समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह पर भी मामले में आरोपी हैं, जो फिलहाल अग्रिम जमानत पर बाहर हैं, जो फिलहाल घर पर हैं. समर्थ का बड़ा भाई भी घर पर ही है. ट्विशा की मौत की वजह से उनके घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है. गिरिबाला सिंह जब सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर आई तो मीडिया को देख वापस घर में लौट जाती हैं. उनसे पहले समर्थ का भाई सिद्धार्थ ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मीडिया की मौजूदगी देखकर बहुत तेजी से वापस घर में लौट गए. दोनों मीडिया के सवालों से बच रहे हैं.
ट्विशा के दोबारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू
भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा के शव का वीडियोग्राफी में दोबारा पोस्टमॉर्टम हो रहा है, जो दिल्ली एम्स की टीम कर रही है. ट्विशा के परिजन भी एम्स पहुंच गए हैं. इस दौरान पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अभी तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी गई है. उन्होंने बेटी के दाह संस्कार को लेकर कहा कि शव के हालात पर निर्णय लेंगे कि अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा.

गिरिबाला के घर के बाहर रखे कचरे के डब्बे में क्या था?
गिरिबाला सिंह के घर के बाहर का एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. एक व्यक्ति बाहर फेंके कचरे में से कुछ निकालकर वापस अंदर ले जाता नजर आया है, बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति घरेलू काम करता है. घर के बाहर रखे कचरे में फेंकी खाने की प्लास्टिक प्लेट्स, प्लेट्स में कोई कागजी दस्तावेज निकाल कर ले शख्स तेजी से घर में चला गया.

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव, उस जगह की सामने आई तस्वीर; गिरिबाला को पुलिस ने सौंपा नोटिस
समर्थ के घर में आज भी लगा है मंडप
ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी का मंडप पांच महीने बाद अभी भी गिरिबाला सिंह के घर में लगा हुआ है. ट्वीशा ने अपने परिजनों को बताया था कि गिरिबाला और उनका परिवार बिना किसी ज्योतिषीय सलाह के काम नहीं करता है, लेकिन हिंदू रीति-रिवाज के चलते सवा महीने के बाद मंडप को निकाल दिया जाता है, पर यहां आज भी बगीचे में मंडप गड़ा हुआ है. बता दें कि दोनों की एक डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात हुई थी. समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है. दिसंबर 2025 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी.
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma: आज फिर होगा ट्विशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम, मौत के 14 दिन बाद बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे परिजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं