राज्यसभा चुनाव 2026 में मध्य प्रदेश भाजपा के तीन प्रत्याशी मैदान में उतराने से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा दावा कर रही है कि उसके तीनों प्रत्याशी चुनाव जीतकर राज्यसभा जाएंगे, हालांकि इसके लिए कांग्रेस के 10 विधायकों का वोट जरूरी है. इस कारण कांग्रेस को अपने विधायकों की क्रॉस वोटिंग का डर है. जिसके चलते विधायकों की बाड़ेबंदी की जा रही है. कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को कर्नाटक भेजने का फैसला किया है. मंगलवार 9 जून 2026 की दोपहर करीब 2 बजे सभी विधायक बेंगलुरु रवाना होंगे. विधायकों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. विधायक सुरेश राजे बैग पैक हो गया है. उन्होंने कहा कि हम जा रहे हैं, वोटिंग के पहले लौटेंगे.
मीटिंग में फैसला, बेंगलुरु जाएंगे कांग्रेस विधायक
दरअसल, क्रॉस वोटिंग के डर और राज्य उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत के लिए कांग्रेस ने 8 जनू को दिन भर बैठक की, इसके बाद शाम को डिनर मीटिंग भी गई. जिसमें विधायकों की बड़ेबंदी का फैसला किया गया. मंगलवार 9 जून को कांग्रेस अपने विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) भेजेगी. हालांकि, पार्टी के कुछ सीनियर एमएलए (विधायक) भोपाल में ही रहेंगे.
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: महेश केवट के नामांकन के बाद बोले CM यादव- जबतक जीत नहीं जाते, शांत नहीं बैठेंगे
भाजपा और कांग्रेस की ओर से कौन-कौन उम्मीदवार ?
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहले तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने एक और प्रत्याशी महेश केवट के नाम का ऐलान कर दिया. कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है. सभी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- कभी कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निकाले गए थे, अब उसी से बीजेपी को जिताएंगे?
क्या कहता है राज्यसभा चुनाव का गणित पॉइंट में समझें?
- मध्य प्रदेश विधानसभा की सीटें 230
- भाजपा के पास 164 सीटें
- कांग्रेस के पास 64 सीटें
- भारत आदिवासी पार्टी के पास 1 सीट, एक सीट अभी खाली है
- राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव
- एक सीट पर जीत के लिए 58 विधायकों का वोट जरूरी
- 116 विधायकों के वोट से भाजपा 2 सीटें आसानी से जीत रही
- 2 सीट जीतने के बाद वोट बचे 48 चाहिए, तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 10 और वोट की जरूरत
- इसी कारण कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर, हालांकि पार्टी की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि सभी विधायक एकजुट हैं
ये भी पढ़ें- MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर सियासत गरमाई, CM मोहन यादव बोले- तीसरी सीट आएगी, नहीं तो जाएगी कहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं