विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: आखिरकार भोपाल में कांग्रेस के विमान को मिली उड़ान की अनुमति, दो बार में जाएंगे विधायक

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले बड़ा सियासी ड्रामा सामने आया है. कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु भेजने के लिए तैयार विमान को करीब 4 घंटे के इंतजार के बाद उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है.

राज्यसभा चुनाव: आखिरकार भोपाल में कांग्रेस के विमान को मिली उड़ान की अनुमति, दो बार में जाएंगे विधायक

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर खूब सियासी उठापटक हो रही है. भारी हंगामे के बाद आखिरकार भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधायकों को लेकर जाने वाले विशेष विमान को उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है. हालांकि इस दौरान कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ करीब 4 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे. कांग्रेस ने दावा किया है कि विमान को अनुमति से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपे गए हैं.  इससे पहले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने दावा किया था कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कांग्रेस के विशेष विमान को डिटेन कर लिया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया है दो बार में कांग्रेस के 62 विधायक कर्नाटक के लिए उड़ान भरेंगे.

राज्यसभा चुनाव बना दिलचस्प मुकाबला

दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान होना है. इस बार मुकाबला इसलिए रोमांचक हो गया है क्योंकि चार उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं. तीसरी सीट के लिए बीजेपी के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका भी बढ़ गई है.

कांग्रेस का ‘रिसॉर्ट प्लान' अटका

संभावित क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट भेजने की तैयारी में थी. लेकिन भोपाल एयरपोर्ट पर ही यह योजना बाधित हो गई. विधायकों को ले जाने वाले विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली थी.  बता दें कि ये विमान 78 सीटों का है. 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रोकी उड़ान

इससे पहले एयरपोर्ट अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि बिना डीजीसीए (DGCA) की अनुमति के विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा सकती.  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विमान को जानबूझकर डिटेन किया है. उनका कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और अनावश्यक आपत्तियां उठाई जा रही हैं.

रिसॉर्ट में पहुंचे सुरजेवाला

दूसरी तरफ राज्य कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला रिसॉर्ट में पहुंचे हैं, जहां MP कांग्रेस नेता अगले कुछ दिनों तक रहेंगे. उनके पहुंचने पर, MLA एचसी बालकृष्ण ने सुरजेवाला का स्वागत किया. 

ये भी पढ़ें-

बीजेपी का 'केवट' कार्ड: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारी पर निशाना उत्तर प्रदेश की 160 सीटों पर

राज्यसभा चुनाव: BJP के 'टारगेट-10' से सहमी कांग्रेस! विधायकों को दोपहर 2 बजे बेंगलुरु शिफ्ट करेंगे, डर क्या?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Rajya Sabha Election 2026, MP News, Madhya Pradesh, Rajya Sabha Election 2026 Date, Congress MLAs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com