विज्ञापन

स्प्रिंट किंग गुरिंदरवीर सिंह का वो स्‍टेटमेंट, ज‍िसने की व‍िरोध‍ियों की बोलती बंद, आपमें भर देगा नई ऊर्जा

Gurindervir Singh Inspirational Message : भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर रेस में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाकर खुद को देश का सबसे तेज धावक साबित किया है। इसके बाद उनका एक मोटिवेशनल मैसेज वायरल हो रहा है.

स्प्रिंट किंग गुरिंदरवीर सिंह का वो स्‍टेटमेंट, ज‍िसने की व‍िरोध‍ियों की बोलती बंद, आपमें भर देगा नई ऊर्जा
“स्पीड और टैलेंट पर सवाल होंगे” गुरिंदरवीर सिंह का इंस्पायरिंग मैसेज.

Gurindervir Singh Inspirational Message: हर सफल इंसान की कहानी में एक ऐसा दौर जरूर आता है, जब लोग उसकी मेहनत नहीं, सिर्फ उसकी कमियां देखते हैं. कोई उसकी काबिलियत पर सवाल उठाता है, कोई टैलेंट पर. कोई भी यह मानने को तैयार ही नहीं होता कि वह आगे बढ़ सकता है. लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो जवाब शब्दों से नहीं, अपने रिजल्ट्स से देते हैं. भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने हाल ही में 100 मीटर रेस में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाकर खुद को भारत का सबसे तेज धावक साबित कर दिया है.

अपनी इस उपलब्धि के बाद गुरिंदरवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा मैसेज दिया, जो संघर्ष करने वाले हर इंसान को एक नई ऊर्जा दे सकता है. गुरिंदरवीर का कहना है कि जब आपका भरोसा खुद पर और ऊपरवाले पर मजबूत हो, तो फिर दुनिया की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती. यही सोच इंसान को मुश्किल दौर में भी आगे बढ़ते रहने की ताकत देती है.

इस पोस्‍ट में वे ल‍िखते हैं - 

यह उनके लिए है ज‍िन पर कभी भी संदेह किया गया हो, वे आपकी गति पर सवाल उठाएंगे, आपकी प्रतिभा पर, आपके समर्पण पर भी. लेकिन जब रब आपके साथ है. आपको उनकी मंजूरी की ज़रूरत नहीं है. चुपचाप मेहनत करते रहो. अपने परिणाम ही सबूत बनने दो.
Latest and Breaking News on NDTV

Image: Insta@gurindervir_singh  

यहां देखें भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह का यह इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

“लोग सवाल उठाएंगे, लेकिन रुकना मत” (People will doubt you)

गुरिंदरवीर सिंह ने अपने मैसेज में लिखा कि लोग हमेशा आपकी रफ्तार, टैलेंट और मेहनत पर सवाल उठाएंगे. कई बार इंसान को सबसे ज्यादा चोट विरोधियों की बातों से नहीं, बल्कि लगातार मिलने वाले संदेह से लगती है. लेकिन उनका मानना है कि अगर आपका फोकस साफ है, तो दूसरों की राय आपकी मंजिल तय नहीं कर सकती.

“खामोशी से मेहनत करो, रिजल्ट खुद जवाब देंगे” (Let your results speak)

उनकी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लाइन ये है कि “चुपचाप मेहनत करते रहो और अपने रिजल्ट्स को ही सबसे बड़ा सबूत बनने दो.” यही बात इस मैसेज को खास बनाती है. आज के दौर में लोग अक्सर तुरंत पहचान और तारीफ चाहते हैं, लेकिन असली सफलता लगातार मेहनत और धैर्य से बनती है. कई बार जवाब बहस से नहीं, बल्कि उपलब्धियों से दिया जाता है.

ऊपरवाले पर भरोसा क्यों जरूरी माना जाता है? (Faith gives strength)

गुरिंदरवीर सिंह ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि जब ऊपरवाले का साथ हो, तो हर किसी की मंजूरी जरूरी नहीं रह जाती. यह लाइन सिर्फ आध्यात्मिक सोच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का संदेश भी देती है. जब इंसान खुद पर भरोसा रखना सीख जाता है, तो बाहरी आलोचना उसका रास्ता नहीं रोक पाती.

यह मैसेज सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है, जो जिंदगी में किसी लक्ष्य के लिए संघर्ष कर रहा है. चाहे पढ़ाई हो, नौकरी, बिजनेस या फिटनेस, हर जगह लोगों को जजमेंट और आलोचना का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यह सोच कि “मेहनत जारी रखो, रिजल्ट खुद बोलेंगे”, कई लोगों को मोटिवेट कर रही है.

कई बार जिंदगी में सबसे बड़ा जवाब शब्द नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और कामयाबी होती है. यही वजह है कि गुरिंदरवीर सिंह का यह संदेश सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए नई ऊर्जा बन गया है, जो बिना रुके अपने सपनों के लिए मेहनत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर AI से बने गानों की है भरमार, क्या ये भी इंसानों की तरह सुकून देने में उतने ही मददगार, जानिए एक्सपर्ट की राय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com