घूमना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन कई लोग ये सोचते हैं कि अभी उम्र ही क्या है घूम लेंगे जब शादी हो जाएगी, या 30 के बाद. क्योंकि अक्सर हमारे आसपास के लोग एक ही रट लगाए रहते हैं अब शादी की उम्र हो रही है, सैटल हो जाओ लेकिन, सच तो यह है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले, आपको एक बार खुद के साथ सैटल होना बेहद जरूरी है. इसका सबसे बेस्ट तरीका है सोलो ट्रिप (Solo Trip) यानी अकेले सफर करना.
कई लोग सोचते हैं कि अकेले घूमना बोरिंग होगा या फिर यह पैसे की बर्बादी है. लेकिन 30 की उम्र छूने से पहले अकेले किया गया एक सफर आपकी पूरी जिंदगी का नजरिया बदल सकता है. आइए जानते हैं वो 5 बड़ी वजहें, जो बताती हैं कि आपको 30 का होने से पहले कम से कम एक सोलो ट्रिप क्यों प्लान करनी चाहिए.
क्या कहती है रिसर्च?

सोलो ट्रिप करने की 5 वजह-
1. खुद को पहचानने का मौका-
रोजमर्रा की भागदौड़, ऑफिस के प्रेशर और दोस्तों-परिवार के बीच हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि हम असल में क्या चाहते हैं. जब आप अकेले सफर करते हैं, तो कोई आपको जज करने वाला नहीं होता. आपको कब जागना है, क्या खाना है और कहां घूमना है ये सारे फैसले सिर्फ आपके होते हैं. यह अकेलापन आपको खुद से मिलवाता है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
2. बजट मैनेजमेंट-
सोलो ट्रिप पर आप खुद के फाइनेंस मिनिस्टर होते हैं. कम पैसों में कैसे अच्छा घूमना है, होटल बुकिंग कैसे संभालनी है, और अगर अचानक कोई दिक्कत आ जाए तो उससे कैसे निकलना है ये सब आप अकेले सीखते हैं. यह एक्सपीरियंस आपको लाइफ की बड़ी से बड़ी मुश्किलों से लड़ना सिखा देता है.

सोलो ट्रिप मतलब खुद को और अच्छे से जानना. (Image NDTV)
3. नए दोस्त-
जब हम ग्रुप में घूमते हैं, तो हम अपनी ही मंडली में बिजी रहते हैं. लेकिन जब आप अकेले होते हैं, तो आप अजनबियों से बात करने के लिए मजबूर होते हैं. हॉस्टल में रुकना, लोकल लोगों के साथ चाय पीना और उनकी कहानियां सुनना यह आपको एक बेहतर इंसान बनाता है.
4. जिम्मेदारियां-
30 की उम्र के बाद लाइफ में जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं. किसी की शादी हो जाती है, किसी पर होम लोन का प्रेशर होता है, तो कोई करियर के पीक पर होता है. ऐसे में अचानक बैग उठाकर निकल जाना इतना आसान नहीं होता.
5. कम्फर्ट जोन से निकलना-
सोलो ट्रिप आपको कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका देती है. अनजान शहर, नई भाषा, नया खाना यह सब शुरू में डरावना लग सकता है, लेकिन जैसे ही आप इसे पार करते हैं, आप पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग और निडर बन जाते हैं.
ये भी पढ़ें- दोस्तों नहीं, अब अकेले ट्रिप पर निकल रहा है यूथ, जानिए Solo Travel क्यों हो रहा है पॉपुलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं